Gandhinagar Tourist Places – गाँधीनगर में घूमने की जगह समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सुंदर मंदिर और शांत वातावरण

 

Tourist Places In Gandhinagar in Hindi
Gandhinagar Places To Visit In Hindi

 

गांधीनगर गुजरात राज्य की राजधानी के साथ-साथ एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी है। गांधीनगर साबरमती नदी के पश्चिमी तट पर स्थित है। इस शहर का नाम महात्मा गांधी के नाम पर गांधीनगर रखा गया है। इस जगह को एक प्रमुख तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता है। यह एक महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्र है जो हर साल देश और विदेश के टूरिस्टों को अपनी तरफ आर्कषित करता है। यह जगह यहाँ आने वाले पर्यटकों को समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सुंदर मंदिर और शांत वातावरण प्रदान करता है। यह गुजरात की प्राचीन संस्कृति का अहम हिस्सा है। यहाँ आप खूबसूरत किलों से लेकर धार्मिक स्थलों और हरे-भरे वातावरण तक, बहुत सारे पर्यटक स्थल हैं। जहाँ आप घूम सकते है।

 

गाँधी नगर टूरिस्ट प्लेस

 

अक्षरधाम मंदिर, गांधीनगर

अक्षरधाम मंदिर गांधीनगर के प्रमुख दर्शनीय स्थल है। यह मंदिर भगवान स्वामीनारायण को समर्पित है। यह मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है। हर साल करोड़ों की संख्या में लोग मंदिर में दर्शन करने के लिए जाते हैं। अक्षरधाम मंदिर की वास्तुशैली और सुंदरता लोगों को आकर्षित करती है। इस मंदिर को पूरा होने में 13 साल लग गये थे जिसका उद्घाटन 30 अक्टूबर, 1992 को किया गया था। यह मंदिर पूरी तरह से गुलाबी रंग के पत्थरों से बना है। यहाँ की पेचीदार खंभे, गुंबदों और मूर्तियाँ हिन्दू पौराणिक कथाओं की कहानियों का वर्णन करती हैं।

अक्षरधाम मंदिर गांधीनगर टाइमिंग

सुबह 09:30 बजे से रात 07:30 बजे

सोमवार को बंद रहता है।

अक्षरधाम मंदिर गांधीनगर एंट्री फीस

कोई एंट्री फीस नहीं

 

अदलज स्टेपवेल, गांधीनगर

अदलज स्टेपवेल गांधीनगर का एक बहुत प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षण है। इसका निर्माण 1498 में अदलाज ग्राम और उसके आसपास पानी के संकट को रोकने के लिए किया गया था। यह स्टेपवेल इंडो-इस्लामी वास्तुकला का एक शानदार उदाहरण पेश करता है। इस स्टेपवेल की सबसे खास बात यह है कि यहाँ का पानी बहुत ज्यादा गर्मी में भी ठंडा ही रहता है। यह स्टेपवेल गांधीनगर से लगभग तीन से चार किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में है। यह एक भवन के रूप में निर्मित है जो पांच मंजिला इमारत है, जहाँ पर्यटक़ सीढियों से नीचे जा सकते है।

अदलज स्टेपवेल गांधीनगर टाइमिंग

सुबह 9.00 बजे से शाम 5.30 बजे तक

अदलज स्टेपवेल गांधीनगर एंट्री फीस

कोई एंट्री फीस नहीं

 

सरिता उद्यान, गांधीनगर

सरिता उद्यान गांधीनगर के बेस्ट पर्यटन स्थलों में एक है। इस उद्यान को ‘फूल पार्क’ के नाम से में भी जाना जाता है। यह उद्यान साबरमती नदी के किनारे स्थित है। इस उद्यान में वनस्पतियों और जीव जंतुओं की विस्तृत श्रृंखला देखने को मिलती है। यह जगह पिकनिक स्पॉट के रूप में काफी फेमस है, जहाँ आप अपनी फैमली या दोस्तों के साथ छुट्टी के दिनों में जा सकते है। यह उद्यान पर्यटकों को काफी आकर्षित भी करता है। यहाँ का वातावरण भी काफी ज्यादा शांत है। यहाँ विभिन्न प्रकार के फूल और पौधों के साथ, कलात्मक मूर्तियाँ भी देखने को मिलती हैं।

सरिता उद्यान गांधीनगर टाइमिंग

सुबह के 6 बजे से शाम के 6 बजे तक

सरिता उद्यान गांधीनगर एंट्री फीस

कोई एंट्री फीस नहीं

 

पुनीत वन, गांधीनगर

पुनीत वन गांधीनगर के सबसे अच्छे पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता हैं। यह एक वनस्पति उद्यान है। यह हरे भरे पेड़ पौधों से घिरा खूबसूरत उद्यान है। पुनीत वन को चार भागों में विभाजित किया गया है जिसमें नक्षत्र वन, राशि वन, पंचवटी वन, नव ग्रह वन मुख्य भाग हैं। पुनीत वन में घूमने जाने पर प्रकृति के नजदीक होने का ऐहसास होता है। इस वन में 3500 से अधिक तरह तरह पेड़ पौधों की प्रजातियां देखी जा सकती है। यहाँ पौधों का नाम ग्रहों, तारों और राशियों के नाम पर रखा गया है। यह जगह पर्यटकों के घूमने के लिए बहुत अच्छी जगह है।

पुनीत वन गांधीनगर टाइमिंग

सुबह से लेकर शाम तक

पुनीत वन गांधीनगर एंट्री फीस

कोई एंट्री फीस नहीं

 

त्रिमंदिर, गांधीनगर

त्रिमंदिर गांधीनगर के खूबसूरत पर्यटन स्थलो में से एक है। यह मंदिर भारत का एकमात्र ऐसा मंदिर है, जो जैन धर्म, शैववाद और वैष्णववाद को मानता है। 40,000 वर्ग फीट के क्षेत्र में फैला यह मंदिर गांधीनगर में घूमने के लिए सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक है। यह मंदिर अपनी भव्य वास्तुकला, जटिल नक्काशी और सुंदर मूर्तियों के लिए जाना जाता है। यह मंदिर सफेद संगमरमर से बना हुआ है और इसकी जटिल नक्काशी है। इसके बगल में एक सुसज्जित संग्रहालय और मिनी-थिएटर भी है जो शहर के समृद्ध इतिहास को दर्शाता है।

त्रिमंदिर गांधीनगर टाइमिंग

सुबह 5.30 बजे से रात 10.00 बजे तक

त्रिमंदिर गांधीनगर एंट्री फीस

कोई एंट्री फीस नहीं

 

इंदौरा राष्ट्रीय उद्यान, गांधीनगर

इंदौरा राष्ट्रीय उद्यान गांधीनगर के बेस्ट पर्यटन स्थलों में एक है। इस पार्क को भारत का एकमात्र पार्क माना जाता है जिसमें डायनासोर संग्रहालय के साथ-साथ डायनासोर के जीवाश्म भी हैं। इसके अलावा यह पार्क ब्लू व्हेल जैसे विशाल स्तनधारियों के कंकाल प्रदर्शित करने के लिए भी जाना जाता हैं। यह पार्क पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यह उद्यान 400 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। यह पार्क हरित वनस्पतियों के बीच परिवार के साथ घूमने और पिकनिक मनाने के लिए एक आदर्श जगह है।

इंदौरा राष्ट्रीय उद्यान गांधीनगर टाइमिंग

सुबह 8.00 बजे से 6.00 बजे तक

इंदौरा राष्ट्रीय उद्यान गांधीनगर एंट्री फीस

वयस्कों के लिए : 30 रूपये

5-12 साल के बच्चो के लिए : 15 रूपये

 

बॉटनिकल गार्डन, गांधीनगर

बॉटनिकल गार्डन गांधीनगर के लोकप्रिय पर्यटन स्थल में से एक है। आपको इस गार्डन में एक ओर बाग-बगीचे देखने को मिलेंगे, तथा दूसरी ओर कई प्रकार के औषधीय के पौधे भी देखने को मिलेंगे। पेड़-पौधों के अलावा यहाँ आपको तितलियों के साथ अन्य कई कीड़ों की प्रजातियाँ भी देखने को मिलेंगी। यह गार्डन देश के विभिन्न स्थानों से एकत्रित की गयी पौधों की कई लुप्तप्राय प्रजातियों के लिए प्रसिद्ध है। यह गार्डन गांधीनगर में सबसे अधिक देखे जाने वाले पर्यटक स्थलों में से एक है जो हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों अपनी तरफ आकर्षित करता है।

बॉटनिकल गार्डन गांधीनगर टाइमिंग

सुबह 10.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक

बॉटनिकल गार्डन गांधीनगर एंट्री फीस

पर्यटकों के लिए : 30 रूपये प्रति व्यक्ति

5-12 साल के बच्चो के लिए : 15 रूपये

 

संत सरोवर बांध, गांधीनगर

संत सरोवर बांध गांधीनगर के सबसे अच्छे पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। संत सरोवर बांध साबरमती नदी पर बना एक बांध है। इस बांध से जलाशय का शानदार परिदृश्य प्रदान करता है। इस बांध के आसपास के सुंदर वातावरण में टाइम स्पेंड करने के साथ साथ बहुत से श्रद्धालु पूर्णिमा और अमावस्या जैसे उत्सवो के दौरान स्नान करने के लिए यहाँ आते है। यह जगह दोस्तों और परिवार के साथ घूमने के लिए एक मजेदार पिकनिक स्थल है। मानसून के दौरान यह बांध पूरे बल के साथ बहने वाली साबरमती नदी का आकर्षक दृश्य प्रस्तुत करता है।

 

महुदी जैन मंदिर, गांधीनगर

महुदी जैन मंदिर गांधीनगर का एक प्रमुख तीर्थ स्थल है और इसे शहर के सबसे पुराने मंदिरों में से एक माना जाता है। इस मंदिर में जैन तीर्थंकर पद्मप्रभु और अजितनाथ की प्राचीन मूर्तियाँ हैं। इस मंदिर का निर्माण लगभग 2000 साल पहले किया गया था। यहाँ आने वाले लोगों का मुख्य आकर्षण घंटाकर्ण महावीर हैं जिन्हें चमत्कारी माना जाता है। इसी कारण हर साल हजारों जैन भक्त, और अन्य धर्मो के श्रद्धालु मंदिर के दर्शन और भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए आते हैं। यह मंदिर अपने डिजाइन और प्रसाद के लिए प्रसिद्ध है।

महुदी जैन मंदिर गांधीनगर टाइमिंग

समय सुबह 6 बजे से शाम 8 बजे तक

महुदी जैन मंदिर गांधीनगर एंट्री फीस

कोई एंट्री फीस नहीं

 

दांडी कुटीर संग्रहालय, गांधीनगर

दांडी कुटीर संग्रहालय गांधीनगर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यह संग्रहालय भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महात्मा गांधी की लड़ाई की कहानी बताता है। इस संग्रहालय में मुख्य आकर्षण का केन्द्र है लेजर शो जिसमें ऑडियो वीडियो के द्वारा गांधी जी के जीवन को दिखाया जाता है। यह संग्रहालय गांधीनगर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें में से एक है। शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जाते हैं। इसके अलावा इस संग्रहालय में गांधीजी के कई चित्र, संस्मरण और अवशेष शामिल हैं, जिनका उपयोग उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान किया था।

दांडी कुटीर संग्रहालय गांधीनगर टाइमिंग

सुबह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक

दांडी कुटीर संग्रहालय गांधीनगर एंट्री फीस

इंडियन टूरिस्ट के लिए : 10 रुपये

फॉरेन टूरिस्ट्स के लिए : 200 रूपये

 

गांधीनगर की अन्य घूमने लायक जगह

इन सब के अलावा भी गांधीनगर में घूमने के लिए कई आकर्षित जगह है, जहाँ घूम सकते है। शिल्पकारों का गांव, आलोआ हिल्स, गिफ्ट सिटी, सेक्टर 28 गार्डन, विट्ठलभाई पटेल भवन, पीतापुर गाँव, फन वर्ल्ड, रानी रूपमती की मस्जिद, किशन भवन फाउंटेन, डियर पार्क, हनुमानजी मंदिर, बच्चों का पार्क, गांधीनगर सांस्कृतिक मंच जैसी जगह है जहाँ आप घूम सकते है।

 

गांधीनगर में शॉपिंग

गांधीनगर न केवल अपनी संस्कृति और परंपरा के लिए प्रसिद्ध है बल्कि अपने विशिष्ट कपड़ों और हस्तशिल्प के सामान के लिए भी प्रसिद्ध है। गांधीनगर दूध उत्पादों, मूंगफली, खजूर, कपास, गन्ना और ऐसे कई अन्य उत्पादों के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा आप अपने बजट और पसंद के अनुसार खादी प्रोडक्ट्स,कॉटन क्लॉथ्स,पटोला साड़ी, घाघरा-चोलिस और बंधनी जैसी चीजें जिन्हें आप खरीद सकते हैं

 

गांधीनगर के प्रसिद्ध स्थानीय भोजन

गांधीनगर दाल बाटी, आलू दम, थेपला, खाखरा, कढ़ी चावल, चिवड़ा, फाफड़ा आदि गुजराती व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध हैं। ये व्यंजन अपने स्वाद के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं। गांधीनगर में शाकाहारी तथा मांसाहारी दोनों प्रकार के व्यंजन मिलते हैं। गुजरात में कोई भी त्योहार घुंघरा के बिना अधूरा है। घुंघरा एक पारंपरिक गुजराती मिठाई है। इसे करंजी, गुजिया या गुझिया के नाम से भी जाना जाता है।

 

गांधीनगर जाने का उचित समय 

गांधीनगर घूमने जाने के लिए सर्दियों में नवंबर से फरवरी के बीच का समय सबसे अच्छा होता है। गांधीनगर के दर्शनीय स्थल की यात्रा के लिए परफेक्ट टाइम होता है। मार्च से जून महीने के अंत तक बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है। कभी कभी तो तापमान 45°© तक चला जाता है।

 

गांधीनगर में कहाँ ठहरें?

गांधीनगर में रहने के लिए आपको कई सस्ते और महंगे होटल मिल जाएँगे। आप अपने बजट व पसंद के अनुसार अच्छे होटल का चुनाव कर सकते हैं। ताज गांधीनगर रिसॉर्ट एंड स्पा, लीला गांधीनगर, फॉर्च्यून इन हवेली होटल्स के नाम है जहाँ आप ठहर सकते हैं। इसके अलावा भी यहाँ अच्छी धर्मशाला कम कीमत में अवेलेवल है जिन्हें आप अपनी ट्रिप और बजट के अनुसार सिलेक्ट कर सकते है।

Dharamshala In Gandhinagar – गांधीनगर में धर्मशालाओं की जानकारी, अच्छी धर्मशाला कम कीमत में

 

गांधीनगर कैसे पहुँचे?

गांधीनगर गुजरात राज्य की राजधानी के साथ मुख्य पर्यटन स्थल भी है। गांधीनगर आप फ्लाइट, ट्रेन या रोडवे में से किसी से भी आसानी से गांधीनगर पहुंच सकते है। आप अपनी बजट के अनुसार किसी भी मार्ग का चयन कर सकते है। गांधीनगर पहुंचने का तरीका इस प्रकार है:-

 

गांधीनगर फ्लाइट से कैसे पहुँचे?

गांधीनगर का निकटतम इंटरनेशनल एयरपोर्ट सरदार बल्लभ भाई पटेल एयरपोर्ट अहमदाबाद में है, जो गांधीनगर से लगभग 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह एयरपोर्ट घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की सुविधाएं प्रदान करता है। फ्लाइट से ट्रेवल करके सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुचने के बाद वहाँ से आप बस, कार, या कैब से ट्रेवल करके आसानी से गांधीनगर पहुंच सकते हैं।

 

रेल द्वारा गांधीनगर कैसे पहुँचे?

गांधीनगर में अपना रेलवे स्टेशन मौजूद है, जो नियमित ट्रेनों के माध्यम से गुजरात और भारत के प्रमुख शहरों से जुड़ा है। इसीलिए ट्रेन से ट्रेवल करके गांधीनगर आना आपके लिए बेस्ट विकल्प है। ट्रेन से ट्रेवल करके गांधीनगर रेलवे स्टेशन पहुचने के बाद आप स्थानीय साधनों की मदद से अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकते हैं।

 

सड़क मार्ग से गांधीनगर कैसे पहुंचे?

गांधीनगर सभी राज्य के विभिन्न शहरों से सड़क मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, इसलिए देश के किसी भी हिस्से से गांधीनगर की यात्रा करना काफी आसान है। अहमदाबाद, सूरत और राजकोट जैसी शहरों से गांधीनगर के लिए बसे भी उपलब्ध है। बस के अलावा आप अपनी निजी कार या टेक्सी से भी गांधीनगर की यात्रा आसानी से कर सकते है।

 

Dharamshala In Gandhinagar – गांधीनगर में धर्मशालाओं की जानकारी, अच्छी धर्मशाला कम कीमत में

 

Gujarat Tourist Places – गुजरात टूरिस्ट प्लेस – समुद्र, रेगिस्तान, नदी, पर्वत, द्वीप, मंदिर सब कुछ यहाँ

 

3 दिन में सोमनाथ और द्वारका की यात्रा के साथ नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन

 

Our Website –

mpcareer.in – गवर्नमेंट और प्राइवेट जॉब्‍स की जानकारी

meribadhai.com – एक से बढ़कर एक बधाई और शुभकामनायें सन्देश

bharatyatri.com  – सभी यात्राओं और धर्मशालाओं की जानकारी

apniyojana.com – हर सरकारी योजना की सम्पूर्ण जानकारी

templatemanager.in – PEB / VYAPAM TEMPLATE बनाइए मात्र 10 Sec. में

 

Places To Visit In Gandhinagar Gujarat In Hindi
Places To Visit Near Gandhinagar In Hindi
Tourist Places Near Gandhinagar In Hindi
Tourist Places Near Gandhinagar Gujarat In Hindi
Gandhinagar Gujarat Tourist Places In Hindi
Gandhinagar Sightseeing In Hindi
Gandhinagar Tourism In Hindi
Gandhinagar Tourist Places List In Hindi
Places To Visit Near Gandhinagar Within 100 Kms In Hindi
Places To Visit Near Gandhinagar Within 50 Kms In Hindi
Places To Visit Near Akshardham Gandhinagar In Hindi

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *