Gulmarg Tourist Places – गुलमर्ग में घूमने की जगह बर्फ से ढके पहाड़, बर्फीली झीलें, स्नोफॉल, केबल कार

 

Gulmarg Visit Place In Hindi
Tourist Places In Gulmarg  in Hindi

 

गुलमर्ग जम्मू कश्मीर का एक हिल स्‍टेशन है जो भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है। इसको पहले गौरीमर्ग कहा जाता था, लेकिन अब इसका नाम बदलकर गुलमर्ग रख दिया गया। यह जम्मू कश्मीर के सभी प्रमुख पर्यटन स्‍थलों में से एक हैं। यह जगह पहाड़ियों एवं हरे-भरे घास के मैदानों से सजा एक खूबसूरत जगह है। यहाँ फिल्म की शूटिंग भी किया जाता है और यहाँ नई जोड़ीं अपनी हनीमून के लिए भी आते है। इस शहर में बर्फ से ढके पहाड़ पर्यटकों को पूरी तरह से आकर्षित कर देते है। इसलिए यह जगह पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह जगह स्नोफॉल के लिए जाना जाने वाला बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थान है। गुलमर्ग धरती के स्वर्ग से कम नहीं है।

 

गुलमर्ग टूरिस्ट प्लेस

 

अलपाथेर झील, गुलमर्ग

अलपाथेर झील गुलमर्ग में सबसे लोकप्रिय आकर्षक स्थल में से एक है। यह झील पहाड़ियों के बीच में स्थित है। यह झील शांतिप्रिय वातावरण के लिए काफी प्रसिद्ध है। यह झील चट्टानी पहाड़ों और हरे-भरे घास के मैदानों से घिरा हुआ है। इस झील के आस पास बर्फ से ढक्की पहाड़िया इसे और भी आकर्षक बनाती हैं। यह जम्मू कश्मीर के प्रमुख झीलों में से एक है, यह जगह फोटोग्राफी के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। इस झील में पानी पहाड़ियों के ऊपरी परत पर ज़मी बर्फ की परत के पिघलने के वजह से आती हैं।

 

खिलनमर्ग, गुलमर्ग

खिलनमर्ग गुलमर्ग के बेस्ट पर्यटक स्थल में से एक है। यह जगह समुद्र तल से 2000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस जगह पर शानदार दृश्यों के कारण पर्यटकों के बीच एक बेहद पसंदीदा आकर्षण है। यह स्थान पैदल यात्रा के लिए जाना जाता हैं क्योंकि यहाँ तक वाहन का पहुंचना मुश्किल रहता हैं। यह जगह एक छोटी और मनमोहक घाटी है, जो कि बेहद खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य और बर्फ से ढके हुए पहाड़ियों से घिरा हुआ है जो इस जगह को खास बनती है। यह जगह बर्फीली एक्टिविटी करने के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां पर हरे-भरे घास के मैदान, अल्पाइन जंगल और फूलों से लदी घाटियाँ मौजूद है, यहाँ पर्यटकों का अक्सर भीड़ देखा जाता है।

 

कोंग डोरी गोंडाला, गुलमर्ग

कोंग डोरी गोंडाला भी गुलमर्ग के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यह जगह अपनी खूबसूरती एवं यहां पर होने वाले एक्टिविटी के लिए जाना जाता है। यहाँ पर दुनिया का सबसे ऊंचा दूसरा केबल कार की जगह है, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आती है। केबल कार की सवारी करके आप यहाँ की सुंदर नजारे देख सकते है। इसके साथ ही यहाँ बर्फबारी का भी आनंद ले सकते है। इसी खूबसूरती की वजह से यह जगह पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित किया हैं। यहाँ चारों तरफ बर्फ ही बर्फ दिखाई देती है जो बहुत की खूबसूरत लगती है।

समय:- सुबह 10 बजे से शाम 4.30 बजे तक. रविवार को बंद रहता है

 

निंगले नल्ला, गुलमर्ग

निंगले नल्ला गुलमर्ग सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक हैं। इस जगह पिकनिक के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक माना जाता हैं। यह जगह गुलमर्ग से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह जगह पर्यटकों को काफी पसंद आता है क्योंकि यहाँ निंगले नाला और फिरोजपुर नाला की जोड़ी हरी-भरी घाटियों से बहने वाली दो पहाड़ी धाराएँ हैं। यहाँ के आसपास की सुंदरता वास्तव बहुत ही मनमोहक होती है। यहां के पेड़ पौधों पर भी काफी सुंदर बर्फ के छोटे छोटे कण देखने को मिलते हैं, जो कि काफी ज्यादा मनमोहक देखने में लगती है।

 

स्ट्रॉबेरी घाटी, गुलमर्ग

स्ट्रॉबेरी घाटी गुलमर्ग का एक बहुत प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षण है। यह घाटी अनेकों पौधों के कारण जाना जाता है। यहाँ आने वाले पर्यटकों के लिए यह जगह एक शानदार जगह है। यह घाटी काफी हरा भरा और खूबसूरत है। इस वैली की प्राचीन सुंदरता से आच्छादित, ऊपर साफ नीला आसमान और हर तरफ हरी घास के साथ, स्ट्रॉबेरी वैली की यात्रा एक अलग ही अनुभव कराता है। गुलमर्ग खूबसूरत ‘स्ट्रॉबेरी वैली’ का घर है, जहां हरे-भरे घास के मैदान जंगली गहरे लाल रंग की स्ट्रॉबेरी से भरे हुए हैं, जो मौसम के अनुसार फूल जाती हैं और पक जाती हैं।

प्रवेश शुल्क:- निःशुल्क

 

गुलमर्ग गोल्फ कोर्स, गुलमर्ग

गोल्फ कोर्स भी गुलमर्ग के सबसे लोकप्रिय और प्रसिद्ध जगह में से एक है। गुलमर्ग का यह गोल्फ कोर्स दुनिया के सबसे ऊंचे गोल्फ कोर्स में से एक माना जाता है। यह जगह समुद्री तल से करीब 8700 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह भारत में सबसे बड़े और उच्चतम 18-होल गोल्फ कोर्स में से एक है। यह गुलमर्ग की निचली श्रेणियों पर स्थित है। यहाँ प्रकृति की सुंदरता रमणीय है। यहाँ आप गोल्फ खेलने का आनंद ले सकते हैं। अगर आप गर्मियों के छुट्टी के दौरान अपने परिवार के साथ गुलमर्ग घूमने जा रहे है, यहाँ आप अवश्य जाए।

समय:- सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक

 

गुलमर्ग बायोस्फीयर रिजर्व, गुलमर्ग

बायोस्फीयर रिजर्व गुलमर्ग में घूमने के लिए बहुत अच्छी जगहों में से एक है। यह बहुत बड़ा और अविश्वसनीय सुंदर वनस्पतियों और जीवों से भरा हुआ। यह गर्मियों में गुलमर्ग में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है जहाँ आप पक्षियों, पौधों और जानवरों की बहुत सारी प्रजातियाँ देख सकते हैं। यह रिजर्व खासतौर पर कस्तूरी मृग और हिनम तेंदुए के लिए प्रसिद्ध है। इसके अतिरिक्त यहां पर देशी और विदेशी रंग-बिरंगे खूबसूरत पंछी भी देखने को मिलते हैं। यह रिजर्व 180 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ खूबसूरत वन का क्षेत्र है।

समय:- सुबह 10:00 बजे – शाम 04:00 बजे

 

सेंट मेरी चर्च, गुलमर्ग

सेंट मेरी चर्च गुलमर्ग के प्रमुख पर्यटनों स्थलों में से एक है। यह चर्च 100 साल बाद भी ज्यों का त्यों खड़ा है। यह चर्च गोल्फ कोर्स के पास स्थित है। यहां के हरे भरे घास के मैदान, आसमान छूते अल्पाइन के वृक्षऐ और बुलंद पर्वत श्रृंखला इस चर्च की सादगी और शोभा को और बढ़ा देते हैं। यह चर्च अपनी आकर्षक विक्टोरियन वास्तुकला के साथ, यह चर्च ब्रिटिश युग की याद दिलाता है। इस चर्च को रंगीन कांच और लकड़ी की दीवार के पैनल और पवित्र बाइबिल के दृश्यों को दर्शाते हुए भित्तिचित्रों से खूबसूरती से सजाया गया है। सर्दियों के मौसम में बर्फ से लदा यह चर्च बहुत ही खूबसूरत दिखता है। यह जगह पर्यटकों के घूमने के लिए बहुत अच्छी जगहों में से एक है।

समय:- सुबह 7 बजे और शाम 5 बजे तक

प्रवेश शुल्क:- निःशुल्क

 

महारानी मंदिर, गुलमर्ग

महारानी मंदिर गुलमर्ग के प्रमुख दर्शनीय स्थलो में से एक है। यह मंदिर गुलमर्ग के सबसे धार्मिक आकर्षणों में से भी एक है और शहर के ठीक बीच में स्थित है। इस मंदिर की सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि हिंदू धार्मिक संस्था होने के बावजूद यहां अनुष्ठान मुस्लिम पुजारी द्वारा किया जाता है। इस मंदिर का निर्माण 1915 में महाराजा हरि सिंह की पत्नी मोहिनी बाई सिसोदिया द्वारा बनवाया गया था। यह मंदिर भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। इस मंदिर के आसपास का नजारा भी काफी मनमोहक है।

समय:- सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक

 

कंचनजंगा संग्रहालय, गुलमर्ग

कंचनजंगा संग्रहालय गुलमर्ग का काफी प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यह जगह परिवार या दोस्तों के साथ घूमने लायक सबसे अच्छी जगह में से एक है। इस संग्रहालय में आधुनिक युद्ध और पर्वतारोहण उपकरण प्रदर्शित करता है। यह संग्रहालय भारतीय सेना के प्रति अत्यधिक सम्मान का प्रतीक है। इस प्रसिद्ध संग्रहालय को शुरू में एक उच्च ऊंचाई वाले युद्ध विद्यालय के रूप में स्थापित किया गया था, लेकिन बाद में इसे एक संग्रहालय में परिवर्तित कर दिया गया। इस संग्रहालय के आसपास का नजारा भी काफी मनमोहक है। इसलिए यह जगह पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।

समय:- ग्रीष्म ऋतु: प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक

सर्दी:- सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक

 

अन्य घूमने लायक जगह गुलमर्ग की

अगर आपके पास अधिक समय हो तो इन सब के अलावा भी गुलमर्ग हिल स्टेशन पर घूमने के लिए कई आकर्षित जगह है, जहां घूम सकते है। जैसे बाबा रेशी तीर्थ, फिरोजपुर नाला, तंगमर्ग झरना, इमामबाड़ा गूम, अफरवट शिखर, स्नो फेस्टिवल गुलमर्ग, सेवन स्प्रिंग्स गुलमर्ग, चिल्ड्रन पार्क, हरवत पीक जैसी जगहे है, जहां आप घूम सकते है।

 

गुलमर्ग में रुकने की जगह

गुलमर्ग में रुकने की व्यवस्था को लेकर के लो बजट से लेकर के हाई बजट तक के लोगों के लिए होटल, रिसोर्ट, या लॉज की सुविधा उपलब्ध है, जिन्हें आप अपनी सुविधा और जरूरत के अनुसार चुन सकते हैं। होटल पाइन स्प्रिंग, पाइनव्यू होटल, गुलसितारा गेस्ट हाउस, शॉ इन होटल, खैबर हिमालय रिज़ॉर्ट और स्पा, होटल की धूप और बर्फ जैसी होटल्स जहाँ रुक सकते हैं।

 

गुलमर्ग में शॉपिंग

गुलमर्ग में खरीदारी करने के लिए बहुत कुछ नहीं है, लेकिन श्रीनगर में खरीदारी के कई अच्छे स्थान हैं। यहाँ हाथ से बुने हुए रेशमी कपड़े और जटिल कढ़ाई वाले शॉल इस शहर की खासियत हैं। इसके अलावा आप बेंत और बांस, पीतल और चांदी के बर्तनों के अलावा, विलो टोकरियाँ, ऊनी कपड़े और पेपरमेशी वस्तुएँ से बने अन्य पारंपरिक हस्तशिल्प की खरीदारी भी कर सकते हैं।

 

गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्थानीय भोजन

गुलमर्ग कश्मीर का एक बेहद ही आकर्षक और पर्यटन स्थल हैं। साथ ही गुलमर्ग अपने तरह तरह के व्यंजनों लिए भी काफी प्रसिद्ध है। जैसे मोडुर पुलाव, नादेर मोंजे, मसाला टकोटे, रोगन जोश, खट्टे बैंगन, कश्मीरी फिश करी, कुल्चा, दम आलू, यखनी, क़बरगाह, रज़मा-गोगजी, शीर चाई, मुज गद (मूली के साथ मछली), केहवा और शेख कबाब आदि खाने के लिए बहुत सी चीजें फेमस है।

 

गुलमर्ग जाने का उचित समय

गुलमर्ग की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय मार्च से जून महीने का माना जाता है। इसके अलावा भी आप नवंबर से जून में भी जा सकते है, ठंडी के मौसम में जाने पर यहां बर्फबारी देखने को मिलेगा, वहीं मार्च से जून के बीच जाने पर तापमान और जलवायु अनुकूल रहती है।

 

गुलमर्ग में बर्फबारी कब होती है

अगर आप गुलमर्ग की स्नोफॉल देखना चाहते हैं तो आपको दिसंबर से मार्च के बीच आना चाहिए। इन चार महीनों के बीच गुलमर्ग में खूब स्नोफॉल होती है। आप सर्दियों के मौसम में बर्फबारी का आनन्द ले सकते है।

 

गुलमर्ग यात्रा के दौरान ले जाने वाली आवश्यक वस्तुएं

हमेशा सर्दी, खांसी और बुखार से बचने जरूरी दवाओं की एक किट रखें।
बैंड-एड्स और एक एंटीसेप्टिक क्रीम भी साथ ले जाएं।
ऊनी कपड़े जैसे स्वेटर, बॉडी वार्मर, जैकेट, टोपी, मोज़े एवं ग्लव्स ले जाएँ।
पानी और हल्का नाश्ता रास्ते के लिए रखें।
ज़रूरी कागज़ात जैसे की टिकट, आइडेंटिटी प्रूफ, ATM कार्ड और पैसे संभाल के रखें।

 

गुलमर्ग कैसे पहुँचे?

गुलमर्ग जम्मू और कश्मीर राज्य में स्थित है और जम्मू और श्रीनगर से सड़क मार्ग द्वारा पहुंचा जा सकता है। जम्मू सभी प्रमुख शहरों से हवाई, सड़क और रेल मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। गुलमर्ग तक पहुंचने का तरीका इस प्रकार है:

 

फ्लाइट से गुलमर्ग कैसे पहुँचे?

गुलमर्ग के सबसे नजदीक एयरपोर्ट श्रीनगर एयरपोर्ट है जोकि गुलमर्ग से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। श्रीनगर का यह एयरपोर्ट देश के सभी प्रमुख हवाई अड्डों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। एयरपोर्ट से गुलमर्ग तक जाने के लिए आपको टैक्सी किराए पर ले सकते है।

 

रेल द्वारा गुलमर्ग कैसे पहुँचे?

गुलमर्ग का सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन जम्मू रेलवे स्टेशन है। जोकि गुलमर्ग से लगभग 290 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। आप जम्मू से श्रीनगर के लिए बस का चुनाव कर सकते है या फिर सीधे गुलमर्ग जाने के लिए कैब ले सकते हैं।

 

सड़क मार्ग से गुलमर्ग कैसे पहुंचे?

गुलमर्ग आपने आसपास के प्रमुख शहरो से सड़क मार्ग के जरिए अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं और दिल्ली से गुलमर्ग के लिए सीधी बस सुविधाएं भी उपलब्ध है। जिससे आप आसानी से गुलमर्ग पंहुच सकते है। गुलमर्ग के लिए अन्य राज्यों से सीधी बसें मिलना काफी मुश्किल है।

 

Jammu Kashmir Tourist Places – जम्मू कश्मीर में घूमने की जगह खूबसूरत वादियाँ, हरियाली, पहाड़ी इलाके, जंगल और नदियों के बीच लुभावनी प्राकृतिक सुंदरता

 

Srinagar Tourist Places – श्रीनगर में घूमने के लिए खूबसूरत बगीचे, झीलों और हाउसबोट से दिखते खूबसूरत बर्फीले पहाड़

 

Leh Ladakh Tourist Places – लेह लद्दाख में घूमने की जगह बर्फीली चोटियां, झील, नदियां, वन्य जीवन, साहसिक खेल, प्राचीन मठ

 

Jammu Tourist Places – जम्मू में घूमने के लिए मनमोहक बर्फीले पहाड़, मंदिर, किले और खूबसूरत झील

 

Our Website –

mpcareer.in – गवर्नमेंट और प्राइवेट जॉब्‍स की जानकारी

meribadhai.com – एक से बढ़कर एक बधाई और शुभकामनायें सन्देश

bharatyatri.com  – सभी यात्राओं और धर्मशालाओं की जानकारी

apniyojana.com – हर सरकारी योजना की सम्पूर्ण जानकारी

templatemanager.in – PEB / VYAPAM TEMPLATE बनाइए मात्र 10 Sec. में

 

Gulmarg Kashmir Tourist Places In Hindi
Gulmarg Places In Hindi
Gulmarg Sightseeing In Hindi
Gulmarg Tourist Attractions In Hindi
Gulmarg Tourist Destination In Hindi
Gulmarg Tourist Spot In Hindi
Places In Gulmarg To Visit In Hindi
Places To See In Gulmarg In Hindi
Places To Visit In Gulmarg Kashmir In Hindi
Things To See In Gulmarg In Hindi
Tourist Places In Gulmarg Kashmir In Hindi
Gulmarg Tourism In Hindi
Best Places To Visit Gulmarg In Hindi
Gulmarg Best Places To Visit In Hindi
Gulmarg Famous Places In Hindi
Gulmarg Local Sightseeing In Hindi
Kashmir Gulmarg Tour In Hindi
Places To Visit Near Gulmarg In Hindi

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *