Tourist Places In Indore – इंदौर में घूमने की जगह रजवाड़ा पैलेस, लाल बाग, पातालपानी झरना, रालामंडल, खजराना और अन्य स्थल

 

Indore Ghumne Ki Jagah
Ghumne Ki Jagah In Indore

 

इंदौर शहर केवल मध्यप्रदेश के ही नहीं बल्कि भारत के भी खूबसूरत पर्यटन स्थलो में से एक है। यह शहर खूबसूरत के साथ-साथ मध्य प्रदेश राज्य का सबसे अधिक आबादी इसी शहर में है। यह शहर मध्य प्रदेश का दिल कहलाता है। इंदौर शहर को भारत का सबसे स्‍वच्‍छ शहर माना जाता है। यह शहर बहुत ही ज्यादा सुन्‍दर है यकीनन यह शहर आपका मन मोह लेगी। इस शहर के अधिकतर पर्यटन स्थल उन्नीसवीं शताब्दी के ऐतिहासिक कहानी को बताती हैं। इसी कारण से यहां के पर्यटन स्थल पर्यटकों को काफी आकर्षित करती हैं। इस शहर में घूमने के लिए प्राकृतिक झरने, सुंदर नदियां, झील और धार्मिक स्थल हैं। जहाँ आप घूम सकते हैं।

 

इंदौर टूरिस्ट प्लेस

 

रजवाड़ा पैलेस, इंदौर

राजवाड़ा पैलेस इंदौर का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। इस पैलेस को ऐतिहासिक स्थलों के रूप भी जाना जाता है। यह पैलेस अपने खूबसूरती के और वास्तुकला के कारण इंदौर के सबसे अच्छे पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। यह एक शानदार महल है। इसका महल का निर्माण 200 साल से पहले किया था। इस पैलेस की भव्य वास्तुकला शाही राजवंश की भव्यता का प्रतीक है। इस महल में एक बहुत ही खूबसूरत गार्डन है। यहाँ पर रानी अहिल्या बाई की मूर्ति, एक बनाई गई कृत्रिम झरना और कुछ खूबसूरत फव्वारे भी हैं।

राजवाड़ा पैलेस इंदौर टाइमिंग

सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक

सोमवार को बंद रहता है।

राजवाड़ा पैलेस इंदौर एंट्री फीस

भारतीयों के लिए 10 रु, विदेशियों के लिए 250 रु

कैमरा के लिए 25 रु, वीडियो के लिए 100 रु

 

लाल बाग पैलेस, इंदौर

लाल बाग पैलेस इंदौर के प्रमुख पर्यटन स्थल में एक है। ऐसा कहा जाता है की यह पैलेस होल्कर समय की है। यह पैलेस यहाँ के सबसे शाही इमारतों में से एक है। यह महल 28 एकड़ के बहुत बड़ा क्षेत्र में फैला हुआ है। हर साल हजारों पर्यटक इस प्रसिद्ध जगह पर घूमने के लिए आते है। यह पैलेस पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित भी करता हैं। इस महल के अन्दर में संगमरमर का उपयोग किया गया है। इस महल में बेल्जियम की कांच की खिड़कियां बहुत की खूबसूरत हैं। डाइनिंग हॉल में सुंदर झूमर और चित्रों से सजाया गया है जो देखने लायक है।

लाल बाग पैलेस इंदौर टाइमिंग

सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक

सोमवार को बंद रहता है।

लाल बाग पैलेस इंदौर एंट्री फीस

10 रुपये प्रति व्यक्ति

 

इंंदौर जू पार्क या इंदौर चिड़ियाघर

इंंदौर जू पार्क या इंदौर चिड़ियाघर एबी रोड, दूरदर्शन केंद्र, नवलखा इंदौर में बना है। इंदौर जू को कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय भी कहते है। यहां आप अपने साथी को घूमाने ले जा  सकते है। कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय का मुख्य आकर्षण सफेद बाघ, बब्बर शेर, टाइगर, तेंदुआ  है। यहां जानवरों और पक्षियों के अलावा संग्रहालय भी है। बटरफ्लाई पार्क और मिरर हाउस भी बना है। मिरर हाउस में मिरर में देखने पर आपको आपकी शक्‍ल अलग-अलग तरह से यानि मोटी पतली आड़ी तेड़ी दिखती है। जू में जाने का 25 रुपये का टिकट लगता है। जू में जाने का समय मार्च से जून तक सुबह 9 बजे से शाम के 7 बजे तक और जुलाई से फरवरी में सुबह 9 से शाम 6 बजे तक है। सोमवार को चिड़ियाघर बंद रहता है।

 

केंद्रीय संग्रहालय, इंदौर

केंद्रीय संग्रहालय इंदौर के लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं। यह संग्रहालय अपने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के लिए जानी जाती है। यह जगह पर्यटकों के घूमने के लिए एक शानदार जगह है। यह मध्य प्रदेश के प्रमुख संग्रहालयों में से एक है। यह संग्रहालय प्रागैतिहासिक युग की कलाकृतियों को दिखाती है। इस संग्रहालय में आप पुराने समय के सिक्के, पौराणिक नक्काशी के साथ-साथ 11वीं शताब्दी की मूर्तियां भी देख सकते हैं। इसके अलावा इस संग्रहालय में होल्कर साम्राज्य की कुछ कीमती प्राचीन वस्तुएं और क़ीमती सामान देखने को मिल सकती हैं।

केंद्रीय संग्रहालय इंदौर टाइमिंग

सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक

सोमवार को बंद रहता है।

केंद्रीय संग्रहालय इंदौर एंट्री फीस

भारतीय के लिए 10 रु प्रति व्यक्ति

विदेशी के लिए 100 रु प्रति व्यक्ति

 

पातालपानी झरना, इंदौर

पातालपानी झरना इंदौर के खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं। यह खूबसूरत झरना पहाड़ियों के बीच बसा हुआ है जिसे देखने के लिए हजारों संख्या में पर्यटक इस जगह पर आते है। इस झरना को एक लोकप्रिय पिकनिक स्थल के रूप में जाना जाता है। मध्यप्रदेश के लोग हर वीकेंड यहाँ छुट्टियों में घूमने के लिए आते हैं। इस झरना के आसपास आप फोटो शूट भी करवा सकते है क्योंकि यह झरना एक परफेक्ट व्यू पॉइंट देता है। बारिश के मौसम में यह जगह और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाता हैं। यह झरना पेड़ों और पक्षियों के साथ हरे भरे जंगल से घिरा हुआ है। इसी वजह से यह झरना अधिक फेमस हो गया है। इस झरने का पानी 300 मीटर की ऊंचाई से गिरता है।

 

MP Heritage Train – 20 रूपये में, एमपी की एकमात्र हेरिटेज ट्रेन का सुहाना सफ़र करने की सम्पूर्ण जानकारी

 

रालामंडल वन्यजीव अभयारण्य, इंदौर

रालामंडल वन्यजीव अभयारण्य इंदौर के मुख्य पर्यटन स्थल में एक है। यह अभयारण्य 5 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। यह अभयारण्य यहाँ के कुछ स्वदेशी वनस्पतियों और जीवों का घर माना जाता है। यह अभयारण्य मध्य प्रदेश का सबसे पुराना वन्यजीव अभयारण्य है। यह अभयारण्य बहुत ही शानदार है। इस अभयारण्य में आप विभिन्न प्रकार के प्रजातियों के पक्षियों और तेंदुए, काले हिरण, चीतल, नीले बैल, लकड़बग्घे, बार्किंग हिरण, मोर, पाम-सिवेट, साही और खरगोश जैसे वन्यजीवों को देख सकते है।

रालामंडल वन्यजीव अभयारण्य इंदौर टाइमिंग

सुबह 9:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक

रालामंडल वन्यजीव अभयारण्य इंदौर एंट्री फीस

प्रति व्यक्ति 5 रूपये

 

खजराना गणेश मंदिर, इंदौर

खजराना गणेश मंदिर इंदौर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है। यह मंदिर एक हिंदू मंदिर है। यह मंदिर इंदौर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। रानी अहिल्याबाई होल्कर ने इस मंदिर का निर्माण करवाया था। इस मंदिर में भगवान गणपति जी विराजमान है जिसका निर्माण केवल सिन्दूर द्वारा किया गया है। प्रति दिन भक्त इस मंदिर में हजारों की संख्या में दर्शन करने के लिए आते है। ऐसा कहा जाता है की इस मंदिर में यहां आने वाले हर किसी की मुराद पूरी होती है। यहां जो भी भक्त अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिये गणेश जी के पीठ पर उल्टा स्वास्तिक बनाता है, गणपति जी उसकी मनोकामना पूर्ण करते हैं। यह मंदिर भारत के अलावा विदेशों में भी उतना ही प्रसिद्ध है।

खजराना गणेश मंदिर इंदौर टाइमिंग

सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक,

शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक

खजराना गणेश मंदिर इंदौर एंट्री फीस

कोई एंट्री फीस नहीं

 

कमला नेहरू पार्क, इंदौर

कमला नेहरू पार्क इंदौर का मुख्य पर्यटन स्थल में एक है। यह पार्क मध्य प्रदेश का सबसे पुराना है। इसके अलावा यह पार्क सबसे बड़ा भी है। इसलिए यह पार्क इंदौर शहर का सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षणों में एक है। इस पार्क में एक खूबसूरत तालाब भी है इस तालाब में आप पर नौका की भी सवारी कर सकते है। जिसमें आप बोटिंग का भी आनंद ले सकते हैं। इस पार्क में दुर्लभ सफेद बाघिन सहित विभिन्न प्रकार की पशु प्रजातियों देख सकते है। आप इस पार्क में अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस चिड़ियाघर में घूम सकते हैं।

कमला नेहरू पार्क इंदौर टाइमिंग

सुबह 9 बजे – शाम 7 बजे (मार्च से जून),

सुबह 9 बजे – शाम 6 बजे (जुलाई से फरवरी)

सोमवार को बंद रहता है।

कमला नेहरू पार्क इंदौर एंट्री फीस

भारतीयों के लिए 20 रु. विदेशियों के लिए 200 रु

कैमरा के लिए 50, और रु. वीडियो के लिए 100 रु

 

चोरल दाम, इंदौर

 

चोरल दाम इंदौर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में एक हैं। इस बांध का निर्माण नर्मदा नदी के बैकवाटर के पास बनाया गया है। इस चोरल बांध का पानी बहुत ही ठंडा और साफ पानी है। इस बांध के चारों ओर हरे-भरे पेड़ और छोटी-छोटी पहाड़ियाँ हैं जो इस बांध की खूबसूरती में चार चाँद लगाती हैं। इस जगह पर बहुत ही शांति मिलती है इसलिए अगर आप इंदोर शहर घूमने आए है तो इस जगह पर जरुर जाए। आप इस खूबसूरत बांध के किनारे ठंडे पानी में अपने पैर लटकाकर बैठ सकते हैं जिससे आपके मन को एक अलग ही शांति मिलेगी।

 

कांच मंदिर, इंदौर

कांच मंदिर इंदौर के सबसे खूबसूरत मंदिरों में से एक हैं। यह मंदिर पूरी तरह से कांच का बना है जो देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता हैं। इस मंदिर का निर्माण 1903 में किया गया था जो यहाँ के प्रसिद्ध व्यवसायी सेठ हुकुमचंद जैन ने बनवाया था। यह मंदिर बिल्कुल एक महल  की तरह बनाया गया है। इस मंदिर की अंदर की दीवारें, छत, फर्श, खंभे और दरवाजे सभी कांच के बने हुए हैं। इस मंदिर की कांच पर जटिल कलाकारी की प्रतिभा झलकती है। इस मंदिर में भगवान महावीर की मूर्ति है जो काले गोमेद और बहुरंगी से सुसज्जित हैं।

कांच मंदिर इंदौर टाइमिंग

सुबह 05:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक,

शाम 04:00 बजे रात्रि 08:00 बजे तक

कांच मंदिर इंदौर एंट्री फीस

कोई प्रवेश शुल्क नहीं

 

मेघदूत गार्डन, इंदौर

मेघदूत गार्डन इंदौर के सबसे अच्छे पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता हैं। यह इंदौर के सबसे पुराने उद्यानों में से एक है। इस गार्डन के मैदानों को विभिन्न रंगों के हरे-भरे दृश्यों से सजाया गया है। यह पार्क बहुत ही खूबसूरत है इस पार्क के चारों ओर हरियाली से भरा हुआ है। अगर आप अपने परिवार और बच्चो के साथ घूमने आए है तो यह पार्क आपके लिए बेस्ट जगह हो सकता हैं। इस पार्क में बच्चों के लिए बहुत से झूले और खाने-पीने के कई स्टॉल्स भी हैं। यह पार्क 4.5 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। इस पार्क में कई फव्वारे भी है जो की बहुत सुंदर है।

मेघदूत गार्डन इंदौर टाइमिंग

सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक

मेघदूत गार्डन इंदौर एंट्री फीस

विदेशी के लिए 200 रुपये

7 साल से कम उम्र के भारतीय: निःशुल्क

सात साल से अधिक उम्र के भारतीय: 10 रुपये

 

गुलावट लोटस वैली

प्राकृतिक सुन्दरता से परिपूर्ण है गुलावट लोटस वैली। गुलावट में झील में कमल के फूल खिलते है और ये झील पर ऐसे लगते है जैसे झील पर लोटस बिछे हुए है। यहां पर आप प्राकृतिक सुन्‍दरता को निहारने जा सकते हैं। गुलावट लोटस वैली इन्‍दौर से लगभग 25-30 किलोमीटर दूर स्थित है। लोटस वैली में आप झूले झूल सकते हैं। यहां आप बोटिंग भी कर सकते है।

 

स्‍नो सिटी पार्क

जो शिमला जैसी सर्दी में घूमना चाहते है तो ऐसे लोगो के लिए इंदौर में ही बना है स्‍नो सिटी। इंदौर बायपास पर बिचौली मर्दाना के करीब शहर में एक स्थान है जहां माइनस 10 डिग्री के तापमान के बीच स्नो फॉल का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां बर्फीली वादियों का आनंद लेने के साथ-साथ स्कीइंग और स्लाइड राइडिंग भी कर सकते हैं। जब यहां स्नो फॉल होता है तो लाइट डांस म्यूजिक भी बजाते है। विशेष तकनीक के जरिये फॉगिंग के साथ एक निश्चित तापमान पर बर्फ बनायी जाती है। यहां पर वीआर गेम, बॉलिंग, थीम पार्क, जिप लाइन, रेस्‍टोरेंट आदि सर्विस उपलब्‍ध है। यहां जाने का समय सु‍बह 11 बजे से रात 10 बजे तक है।

 

इंदौर की अन्य घूमने लायक जगह

इन सब के अलावा भी इंदौर में घूमने के लिए कई आकर्षित जगह है, जहां घूम सकते है। तिंचा जलप्रपात, पिपलियापाला क्षेत्रीय उद्यान, बड़ा गणपति, मोहदी झरने, बिजासन टेकरी, मोहाडी जलप्रपात, सर्राफा बाजार, खजराना मंदिर, छप्पन दुकान, अन्नपूर्णा मंदिर, राजवाड़ा जैसी जगहें है जहाँ आप घूम सकते है।

 

Romantic Places In Indore – इंदौर में कपल्स के लिए खूबसूरत डेस्टिनेशन

 

इंदौर में शॉपिंग

इंदौर शहर सिर्फ स्वच्छता के लिए ही नहीं, बल्कि खरीदारी के लिए भी बेहतरीन जगह मानी जाती है। इस शहर में आने वाला हर व्यक्ति यहां की फेमस माहेश्वरी साड़ियां और चंदेरी रेशम जरूर खरीदता हैं। इंदौर के पांच खास बाजारों में खरीदारी करने का अलग ही मजा है। तिब्बती मार्केट, मूलचंद मार्केट, सराफा बाजार, तोपखाना मार्केट, हेरिटेज मार्केट इंदौर में इन बाजारों के अलावा और कई चर्चित बाजार हैं। आप अपने मनपसंद और बजट अनुसार शॉपिंग कर सकते है।

 

इंदौर के प्रसिद्ध स्थानीय भोजन

इंदौर शहर फास्ट फूड और स्ट्रीट फूड के लिय जाना जाता है। यहां पर जगह-जगह आपको पानी-पुरी, इडली, दोसा, साबुदाना खिचड़ी, भेल पुरी, पोहा, चाट, कचौरी, समोसा, दाल बाफला, छोले भटूरे और नमकीन नामक पारंपरिक नमकीन स्नैक्स खाने को मिलेंगे। जलेबी, मालपुआ, गुलाब जामुन, राबड़ी, फालूदा कुल्फी और अधिक जैसे स्वाद के लिए कई मिठाइयाँ भी हैं।

 

इंदौर में रुकने की जगह

इंदौर में आपको कई सस्ते और महंगे होटल मिल जाएँगे। आप अपने बजट के अनुसार होटल का चुनाव कर सकते हैं। अगर आपका बजट अच्छा है, तो इंदौर का मशहूर होटल सायाजी, होटल रेडिसन ब्लू , लेमन ट्री होटल में आप स्टे कर सकते हैं। इसके अलावा यहां कम बजट वाले होटलों में श्री फतेहपुरिया समाज भवन, सिंधि हिंदू धर्मशाला, बुंदेली भवन धर्मशाला, श्रीराम अतिथि गृह में ठहरना अच्छा विकल्प है।

Dharamshala in Indore – इंदौर में धर्मशालाओं की जानकारी, कम कीमत में अच्छी धर्मशाला

 

इंदौर जाने का उचित समय

इंदौर जाने के लिए अक्टूबर से मार्च सबसे अच्छे महीने हैं। जुलाई से सितंबर भी यात्रा का एक अच्छा समय होता है क्योंकि बारिश के कारण तापमान ठंडा हो जाता है। सर्दी के मौसम में आप यहाँ अच्छे से घूम पाएंगे।

 

इंदौर कैसे पहुँचे?

इंदौर भारत के सबसे प्रमुख और विकसित शहरों में से एक है जिस वजह यहाँ शहर फ्लाइट, ट्रेन और रोड कनेक्टविटी द्वारा भारत के सभी हिस्सों से जुड़ा हुआ है। इसीलिए इंदौर के यात्रा पर आने वाले पर्यटक फ्लाइट, ट्रेन या सड़क मार्ग में से किसी से भी ट्रेवल करके आसानी से इंदौर आ सकते है। इंदौर तक पहुंचने का तरीका इस प्रकार है:-

 

इंदौर फ्लाइट से कैसे पहुँचे?

इंदौर शहर में हवाई जहाज के माध्यम से पहुंचने के लिए इंदौर शहर का नजदीकी एयरपोर्ट अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट है। यह एयरपोर्ट इंदौर शहर से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इंदौर का एयरपोर्ट भोपाल, मुंबई, दिल्ली, बैंगलोर, चेन्नई, जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, नागपुर जैसे शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

 

रेल द्वारा इंदौर कैसे पहुँचे?

ट्रेन द्वारा इंदौर पहुंचने का बहुत ही सीधा साधन है। इंदौर के लिए नियमित रेल सेवाएं हैं। इंदौर जंक्शन रेलवे स्टेशन प्रमुख स्टेशन है जो इंदौर को रेलमार्ग के माध्यम से शेष भारत से जोड़ता है। ज्यादातर ट्रेन इंदौर शहर से होकर जाती है।

 

सड़क मार्ग से इंदौर कैसे पहुंचे?

इंदौर के लिए नियमित बस सेवाएं हैं। कई प्रमुख शहरों से इंदौर के लिए स्लीपर और चार्टेड बसें चलती हैं। भोपाल, लखनऊ, झांसी, खरगोन, खण्डवा, उज्जैन, पुणे, जैसे शहरों से नियमित रूप से बस चलती रहती है। सरवटे बस स्टैंड, नवलखा बस स्टैंड, गंगवाल बस स्टैंड, इसके अलावा विजय नगर आईएसबीटी बस स्टैंड इंदौर शहर में स्थित प्रमुख बस स्टैंड हैं।

 

Romantic Places In Indore – इंदौर में कपल्स के लिए खूबसूरत डेस्टिनेशन

 

MP Heritage Train – 20 रूपये में, एमपी की एकमात्र हेरिटेज ट्रेन का सुहाना सफ़र करने की सम्पूर्ण जानकारी

 

MP Tourist Places – भारत के दिल मध्य प्रदेश में घूमने की जगह धार्मिक, ऐतिहासिक और खूबसूरत प्राकृतिक पर्यटन स्थल

 

भारत के दिल मध्य प्रदेश के बेस्ट रोमांटिक प्लेस, Romantic Places In MP

 

Our Website –

mpcareer.in – गवर्नमेंट और प्राइवेट जॉब्‍स की जानकारी

meribadhai.com – एक से बढ़कर एक बधाई और शुभकामनायें सन्देश

bharatyatri.com  – सभी यात्राओं और धर्मशालाओं की जानकारी

apniyojana.com – हर सरकारी योजना की सम्पूर्ण जानकारी

templatemanager.in – PEB / VYAPAM TEMPLATE बनाइए मात्र 10 Sec. में

 

 

Indore Ke Aas Paas Ghumne Ki Jagah

Ghumne Ki Jagah In Indore

Indore Me Ghumne Ki Jagah
Indore Ghumne Ki PlaceIndore Mai Ghumne Ki Jagah

टूरिस्ट प्लेस इन इंदौर

Places To Visit In Indore In Hindi
Indore Tourist Destination In Hindi
Indore Tourist Point In Hindi

Places To See At Indore In Hindi

Tourist Attractions Indore In Hindi

Tourist Spot Near Indore In Hindi
Tourist Places In Indore In Hindi
Famous Places In Indore In Hindi

Indore Picnic Spot In Hindi

Indore Tourism In Hindi

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *