Manali Tourist Places – मनाली में घूमने की जगह सोलंग घाटी, रोहतांग दर्रा, कसोल, हिडिम्बा देवी मंदिर और कई खूबसूरत स्थल
Tourist Places In Manali In Hindi
Places To Visit In Manali In Hindi
मनाली भारत के बेस्ट टूरिस्ट प्लेस है। हिमालय के पहाड़ों के बीच रुई की तरह सफ़ेद बर्फ से ढकी मनाली भारत का परफेक्ट रोमांटिक डेस्टिनेशन है। यहाँ आप कई एडवेंचर्स का आनंद ले सकते है। पैराग्लाइडिंग, स्कीइंग या माउंटेनियरिंग जैसी एंडवेचर्स एक्टिविटीज यहां पर आपको एक दूसरे के और करीब ले आयेगी। यहाँ की यही चीज खासियत, जिसकी वजह से यह मशहूर पर्यटक स्थल बन चुका है। यह शहर व्यास नदी के तट पर बसा एक खूबसूरत शहर है। यहाँ केवल देश से नहीं बल्कि विदेश से भी लोग घूमने के लिए आते है। यहाँ आप मनमोहक दृश्यों के साथ शानदार सूर्योदय देखने का लुफ्त उठा सकते हैं |
मनाली टूरिस्ट प्लेस
सोलंग घाटी, मनाली
सोलंग घाटी हिमाचल प्रदेश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। सर्दियों के दौरान जब घाटी बर्फ से ढकी होती है इस दौरान स्कीइंग यहां एक लोकप्रिय खेल है। इस घाटी की ढलानें और यहां के मनमोहक दृश्य हमेशा पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। यह जगह एक पहाड़ी घाटी है और यह मनाली का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन है। सोलंग घाटी की यात्रा आपके ट्रिप को यादगार और खूबसूरत बना देगा। यहाँ हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यह एडवेंचर के शौकीनों के लिए एक पसंदीदा जगह है।
रोहतांग दर्रा, मनाली
रोहतांग दर्रा मनाली के मुख्य पर्यटन स्थल में से एक है। यह दर्रा 3978 मीटर की विशाल ऊंचाई पर स्थित है। इस दर्रे का पहाड़ी ढलान इतना सुंदर है कि देश के कोने-कोने से लोग यहाँ हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक आते है। यहाँ लोग स्कीइंग, आइस स्केटिंग, पैराग्लाइडिंग जैसे एडवेंचरस स्पोर्ट्स में भाग लेने के लिए इस जगह पर जाते हैं। यह दर्रा बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। यहाँ आप बर्फ से ढके पहाड़ों, हरी-भरी घाटियों और चमचमाते झरनों की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। यहां से पहाड़ों के नीचे बादल दिखाई देते हैं। यह दर्रा लाहौल स्पीति, पांगी और लेह घाटी का प्रवेश द्वार है।
हिडिम्बा देवी मंदिर, मनाली
हिडिम्बा देवी मंदिर उत्तर भारत में हिमाचल प्रदेश राज्य के मनाली में स्थित है। यह एक प्राचीन गुफा मंदिर है, यह मंदिर लकड़ी और पत्थर से बना हुआ है। यह मंदिर महाभारत काल के पांडवों की एक भाई भीम की पत्नी हिडिम्बी देवी या हिरमा देवी को समर्पित है। यह मनाली के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यह मंदिर बर्फ से ढकी पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यह मंदिर एक चार मंजिला संरचना है जो जंगल के बीच में स्थित है। ये मंदिर मनाली का सबसे लोकप्रिय मंदिर है, जिसे ढुंगरी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर को देखने के लिए भारी संख्या लोग यहाँ आते है।
खुलने का समय:- सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
कसोल, मनाली
कसोल, मनाली के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। कसोल पार्वती नदी के तट पर स्थित एक छोटा सा सुंदर उपनगर है। यह जगह यह शांत और सुगम स्थान हिमालय में स्थित है। इसकी खूबसूरती और खासियतों के कारण यहां विदेशी पर्यटक भी सबसे ज्यादा आते हैं। इस छोटे से गांव में देखने के लिए बहुत कुछ है। यहां के गर्म झरनों को पवित्र माना जाता है। यही कारण है कि यहां भगवान के प्रसाद को इन गर्म झरनों में पकाया जाता है।यह जगह पर्यटकों के घूमने के लिए बहुत अच्छी जगह है।
जोगिनी झरना, मनाली
जोगिनी झरना मनाली की खूबसूरत घाटी में स्थित है। यह झरना लोकप्रिय पर्यटन स्थल में से एक है। यहाँ पर पानी 160 फीट की ऊंचाई से गिरता है। यह वॉटरफॉल को मनाली में सबसे रोमांटिक आकर्षणों में से एक माना जाता है, जो कपल्स द्वारा बेहद पसंद किया जाता है। जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं। जोगिनी जलप्रपात की ओर जाने वाला रास्ता सुंदर बागों और देवदार के पेड़ों से घिरा हुआ है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह स्वर्ग के समान है जहां पर आप अपने कीमती समय को व्यतीत कर सकते है।
पार्वती घाटी, मनाली
पार्वती घाटी मनाली के सबसे अच्छे पर्यटन स्थल में से एक है। यह घाटी हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित है। यह घाटी लोकप्रिय पर्यटन आकर्षण का केंद्र हैं। यह मनोरम घाटी मनमोहक गांवों, हरी-भरी हरियाली और बर्फ से ढकी चोटियों से भरी हुई है। यह घाटी शांतिपूर्ण प्रेमियों और साहसिक प्रेमियों के लिए भी हिमाचल में एक आदर्श स्थान बनाती है। यहाँ आपको प्रकृति का एक अलग सौंदर्य देखने को मिलेगा। इस घाटी के चारों ओर ढेर सारी हरियाली है, जिसे देखने पर मन एक अलग ही अनुभव देता है।
मनाली अभयारण्य, मनाली
मनाली अभयारण्य एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह अभयारण्य एक खूबसूरत और आकर्षक पर्यटन स्थल है। मनाली की यात्रा इस अभ्यारण्य की सैर के बिना अधूरी है। यह वन्यजीव अभयारण्य एक प्राकृतिक स्वर्ग है जो 3,000 हेक्टेयर में फैला हुआ है। यहां के इलाके की विशेषता हरे-भरे जंगल और बर्फ से ढके पहाड़ हैं। यहाँ देवदार, चेस्टनट, अखरोट और रोबिनिया इस अभयारण्य में सबसे अधिक पाई जाने वाली वनस्पति हैं। यहाँ पर एडवेंचर और मनोरंजन के लिए भी बहुत कुछ है। यहाँ पर कई दुर्लभ और विदेशी प्रजातियों में से, वृक्ष लताएं, कोकला और किंगफिशर सबसे अधिक पाई जाने वाली प्रजातियां हैं।
खुलने का समय:- सुबह 09:00 से शाम 06:00 बजे तक
प्रवेश शुल्क:- कोई शुल्क नहीं
माल रोड, मनाली
मॉल रोड शिमला के सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षणों में से एक है। माल रोड एक ऐसी जगह है जहां पर आप प्राकृतिक सुंदरता को देखने के साथ विभिन्न व्यंजनों का आनंद उठाते हुए सड़क की सैर कर सकते हैं। मनाली की खूबसूरती में चार चांद लगाने में मॉल रोड का भी अहम् योगदान है। मॉल रोड पर जब शाम के समय लाइट्स जलती हैं तो खूबसूरती देखने लायक होती है। यहां मौजूद खाने-पीने की दुकान से लेकर शॉपिंग करने की दुकान भरे पड़े हैं। लोग मॉल रोड पर धीरे-धीरे ऊपर-नीचे चल सकते हैं और अपनी पसंदीदा कॉफी पीते हुए प्रकृति के सुंदर दृश्यों का आनंद ले सकते और यहां की इमारतों और स्मारकों को देख सकते हैं।
मनु मंदिर, मनाली
मनु मंदिर मनाली के ब्यास नदी घाटी में स्थित है। ब्यास नदी के तट पर होने के कारण यह मंदिर मनमोहक स्थान इसके आकर्षण को और बढ़ाता है। यह मंदिर पुरानी मनाली क्षेत्र में स्थित एक प्रमुख मंदिर है जो हर साल दुनिया भर से लाखों पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। यह मंदिर शहर के लोगों द्वारा बहुत पवित्र माना जाता है। यह मंदिर महर्षि मंदिर ऋषि मनु को समर्पित है, जो महान ऋषि थे। इस मंदिर के चारों ओर शांत हवा और ताजी हवा बहती हुई महसूस होगी। ऐसा महसूस होता है मानो आपकी सभी इंद्रियाँ सक्रिय हो गई हैं और आपकी आत्मा शांति और सुकून से भर गई है। यह मंदिर देवदार के वृक्षों के रूप में हरे-भरे पेड़ पौधों और हरियाली से घिरा हुआ है।
खुलने का समय:- सुबह 05:00 बजे से रात 09:00 बजे तक
भृगु झील, मनाली
भृगु झील मनाली का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जिसका नाम ऋषि भृगु के नाम पर पड़ा है ऐसा कहा जाता है की वे इस झील के पास ध्यान करते थे। यह एक बहुत प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षण है। इस झील का मार्ग हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों के बीच घास के विशाल मैदानों से गुजरता है, उन्हें ऐसा महसूस होता है जैसे वे पूरी तरह से एक अलग दुनिया में आ गए हैं। यहां पर हर तरफ बर्फ से ढकी चोटियों के बीच यह झील स्थित है। इस झील की शांति आपको एक अद्भुद एहसास देती है। यह झील एक आदर्श वीकेंड ट्रेक और अपने परिवार के साथ पिकनिक के लिए अच्छी जगह है।
मनाली की अन्य घूमने लायक जगह
इन सबके अलावा भी यहाँ अन्य घूमने की जगह है जहां आप घूम सकते है अगर आपके पास समय हो तो जैसे चंद्रतल बारालाछा ट्रैक, मनिकरण साहिब, कुल्लू, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क, नग्गर, क्लब हाउस, हिमाचल संस्कृति और लोक कला का संग्रहालय, तिब्बती मठ, वशिष्ठ गर्म पानी के झरने, माँ शरवरी मंदिर आदि जगहे शामिल है, जहां आप घूम सकते है।
मनाली में रुकने की जगह
मनाली में खूबसूरत नजारों वाला होटल चाहिए तो आपको टिंबरवोल्वस होटल में रूकना चाहिए। मनमोहक नजारों वाला ये होटल आपकी बजट के अनुसार ही है। इस होटल में एक रात रूकने का किराया 1000 रुपए से शुरू होता है। रॉयल होमस्टे, ट्राइब्स होमस्टे और कफीला होमस्टे के अलावा ऐसे कई होमस्टे मौजूद है जहां आप बहुत कम खर्च में ठहर सकते हैं। डफडन हाउस, नीलप्रीतम होमस्टे, स्प्रिंग हाउस मनाली और निर्वाण हमता रिट्रीट जैसे होमस्टे में बहुत कम खर्च में ठहर सकते हैं। यहां भी 1000-2000 रूपये के बीच रूम बुक कर सकते हैं।
Dharamshala in Manali – मनाली में धर्मशाला, कॉटेज और सस्ती होटल की जानकारी
मनाली जाने का उचित समय
मनाली साल में कभी भी जा सकते हैं, लेकिन बहुत से लोग गर्मी के मौसम में मनाली जाना ज्यादा पसंद करते हैं, यहाँ की हरी-भरी हरियाली का आनंद लेना चाहते हैं तो मनाली घूमने का सबसे अच्छा समय अप्रैल-जून है और यदि आप ठंडे मौसम और बर्फबारी का आनंद लेना चाहते हैं तो नवम्बर – फरवरी है। इस बात पर निर्भर करता है की आप कब जा रहे है।
मनाली यात्रा के दौरान ले जाने वाली आवश्यक वस्तुएं
हमेशा सर्दी, खांसी और बुखार से बचने जरूरी दवाओं की एक किट रखें।
बैंड-एड्स और एक एंटीसेप्टिक क्रीम भी साथ ले जाएं।
ऊनी कपड़े जैसे स्वेटर, बॉडी वार्मर, जैकेट, टोपी, मोज़े एवं ग्लव्स ले जाएँ।
पानी और हल्का नाश्ता रास्ते के लिए रखें।
ज़रूरी कागज़ात जैसे की टिकट, आइडेंटिटी प्रूफ, ATM कार्ड और पैसे संभाल के रखें।
मनाली में शॉपिंग
मनाली में कई अच्छे बाजार भी हैं, जहां से आप शॉपिंग कर सकते हैं, जो शॉपिंग के लिए काफी मशहूर हैं। तिब्बती बाजार से खरीदारी कर सकते हैं। यहां आपको हस्तशिल्प का सामान, जूते, सिल्वर ज्वेलरी और ऊनी कपड़ों समेत कई अन्य चीजें आसानी से मिल जाएंगी। पुराना मनाली बाज़ार, हिमाचल एम्पोरियम, तिब्बती बाज़ार, मनु मार्केट, माल रोड में कश्मीरी शॉल, साड़ी, किताबें, प्राचीन वस्तुएं आदि खरीद सकते हैं।
मनाली के प्रसिद्ध स्थानीय भोजन
अगर आप मनाली घूमने आ रहे है तो यहाँ के स्ट्रीट फूड्स को जरूर टेस्ट करना चाहिए। मनाली का सबसे अच्छा हिमाचली भोजन है। सिदु, पटांडे, एक्टोरी, चना मद्रा, बबरू, कुल्लू ट्राउट, तुड़किया भाट,भे, अकटोरी, प्रमुख व्यंजन है।
मनाली कैसे पहुँचे?
मनाली जाने के लिए आप तीनों में से कोई भी हवाई, रेल या ट्रेन मार्ग से मनाली पहुंच सकते हैं आप जिस भी साधन से जाना चाहते है मनाली का निकटतम रेलवे स्टेशन जोगिंदर नगर में है जो 50 किमी दूर है, इसलिए यह रेलवे स्टेशन देश के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा नहीं है। मनाली का निकटतम हवाई अड्डा भुंतर में है, जो 50 किमी दूर भी है। मनाली के लिए उत्तर भारत के सभी स्थानों से आसानी से बसें और टैक्सी उपलब्ध है।
मनाली फ्लाइट से कैसे पहुँचे?
मनाली का निकटतम एयरपोर्ट भुंतर एयरपोर्ट (KUU) है, जो मनाली से 50 किमी की दूरी पर स्थित है। मनाली जाने के लिए आप एयरपोर्ट से टैक्सी ले सकते हैं। दिल्ली और चंडीगढ़ से यहां नियमित तौर पर फ्लाइट उपलब्ध रहती है। अगर आपको भुंतर एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट नहीं मिलती तो आप चंडीगढ़ एयरपोर्ट को भी चुन सकते हैं।
रेल द्वारा मनाली कैसे पहुँचे?
ऊंची पहाड़ी पर होने के कारण मनाली तक कोई ट्रेन नहीं है। हालांकि मनाली के सबसे पास चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन या पठानकोट रेलवे स्टेशन है। अगर आप दिल्ली से मनाली जा रहे हैं, तो आप चंडीगढ़ जा सकते हैं और फिर आगे के ट्रैवल के लिए बस या टैक्सी से जा सकते हैं।
सड़क मार्ग से मनाली कैसे पहुंचे?
मनाली सड़क मार्ग द्वारा दिल्ली, चंडीगढ़, शिमला और कई अन्य प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आप मनाली से आने-जाने वाली सेमी-स्लीपर लक्जरी बस सेवाएं आसानी से पा सकते हैं। मनाली की सड़क यात्रा एक अच्छा विकल्प हो सकती है। अगर आप बस से सफर नहीं करना चाहते तो आप मनाली की यात्रा के लिए टैक्सी किराए पर ले सकते हैं।
Dharamshala in Manali – मनाली में धर्मशाला, कॉटेज और सस्ती होटल की जानकारी
Dharamshala in Manali – मनाली में धर्मशाला, कॉटेज और सस्ती होटल की जानकारी
Shimla Tourist Places – शिमला में घूमने की जगह बर्फ से घिरी हरियाली दिल को शांति देने वाली
Shimla Tourist Places – शिमला में घूमने की जगह बर्फ से घिरी हरियाली दिल को शांति देने वाली
Our Website –
mpcareer.in – गवर्नमेंट और प्राइवेट जॉब्स की जानकारी
meribadhai.com – एक से बढ़कर एक बधाई और शुभकामनायें सन्देश
bharatyatri.com – सभी यात्राओं और धर्मशालाओं की जानकारी
apniyojana.com – हर सरकारी योजना की सम्पूर्ण जानकारी
templatemanager.in – PEB / VYAPAM TEMPLATE बनाइए मात्र 10 Sec. में
मनाली प्लेस
Manali Me Ghumne Wali Jagah
टूरिस्ट प्लेस इन मनाली
Manali Mein Ghumne Wali Jagah
Places To Visit In Manali In Hindi
Attractions In Manali In Hindi
Best Time To Visit Manali In Hindi
Manali India Tourist Places In Hindi
Manali Places To Visit In Hindi
Manali Best Places In Hindi
Top 10 Places In Manali In Hindi
Good Places To Visit In Manali In Hindi
Best Tourist Places In Manali In Hindi
Manali Ghumne Ka Best Time
Manali Top 10 Places In Hindi
Manali Travel Places In Hindi
Manali Trip Places In Hindi
Top Places To Visit In Manali In Hindi
मनाली Tourist Place
मनाली टूरिज्म
मनाली टूरिस्ट
मनाली फेमस प्लेस