Mussoorie Tourist Places – मसूरी में घूमने की जगह, हिमालय की चोटियों का सुंदर दृश्य और हनीमून के लिए एक मनोरम स्वर्ग

 

Mansuri Places To Visit In Hindi
Tourist Places In Mansuri In Hindi

 

मसूरी उत्तराखंड के टॉप टूरिस्ट प्लेस है। यह हिल स्टेशन सभी प्रमुख हिल स्टेशनों में से एक है। यहाँ बहुत ऊँचे – ऊँचे पहाड़ है, जिसे पहाड़ियों की रानी के नाम से भी जाना जाता है। यह हिल स्टेशन यमुनोत्री और गंगोत्री के ग्लेशियरों के प्रवेश द्वार के रूप में भी कार्य करता है और यह शहर आपके लिए गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए बेस्ट पर्यटन स्थलों में एक है। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता लोगों को यहां पर आने के लिए आकर्षित करती है। यह जगह ऊंची पहाड़ी चट्टानों से घिरा है जो समुद्र तल से लगभग 4500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह जगह सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण और पिकनिक स्थल भी है।

 

मसूरी टूरिस्ट प्लेस

 

क्लाउड एंड, मसूरी

क्लाउड एंड मसूरी के के सबसे अच्छे पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। क्लाउड्स एंड व्यूपॉइंट यहां की खूबसूरत पहाड़ी पर स्थित है। यह जगह घने ओक और देवदार के जंगलों से घिरा है। इस स्थान पर आप नीले आकाश में सूरज को ऊपर और नीचे जाते हुए देखने का असली मजा ले सकते हैं। मसूरी घूमने जाने वाले लोगो के यह जगह बहुत ही खास होती है। इन नजारों को देखकर एक बार तो आपको यह भी लगने लगेगा। जैसे स्वर्ग खुद पृथ्वी पर उतर आया है। इस जगह से बादल बहुत करीब दिखते हैं। इसी कराण यह जगह क्लाउड एंड के नाम से प्रसिद्ध है। यह यहाँ का एक बहुत प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षण है।

 

लाल टिब्बा, मसूरी

लाल टिब्बा मसूरी के बेस्ट पर्यटन स्थलों में एक है। यह मसूरी का हाइयेस्ट पॉइंट है। यहां की पहाड़ी पर 20 मीटर ऊंचे टावर पर रखे पुराने टेलिस्कोप के जरिए इस पहाड़ी की खूबसूरती को निहार सकते हैं। यह जगह सूर्योदय और सूर्यास्त के सुंदर दृश्य प्रस्तुत करता है और मसूरी में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहाँ बर्फ से ढकी चोटियों का दृश्य आश्चर्यजनक जिसे देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएगें। लाल टिब्बा में चट्टान के किनारे पर एक लंबा टॉवर स्थित है जिसमें एक दूरबीन है जो हिमालय श्रृंखला का व्यापक दृश्य देखने देती है। दूर से देखने पर यह पहाड़ी बहुत ही विशाल दिखाई देती है। और इस पहाड़ की खूबसूरती पूरे मसूरी में बिखरी हुई है।

 

केम्पटी फॉल्स, मसूरी

केम्पटी फॉल्स मसूरी में सबसे ज्यादा पसंद करने वाली जगहो में से एक है। यह फॉल्स समुद्र तल से लगभग 4500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, और लगभग 1,364 मीटर की ऊँचाई से गिरता है। यह मसूरी के सबसे पुराने पर्यटन स्थलों में से एक है। यह फॉल मसूरी पर्यटन स्थल को इसकी प्राकृतिक सुन्दरता और रमणीय परिवेश के लिए जॉन मेकिनन ने एक पिकनिक स्पॉट के लिए विकसित किया था। इस झरने से गिरता हुआ पानी पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित कर देता हैं जिससे पर्यटक इस स्थान की ओर अग्रसित होते हैं। फॉल में रोपवे की शानदार व्यवस्था हैं जिसका फायदा यहां आने वाले पर्यटक उठा सकते हैं।

खुलने का समय:- सुबह 10 बजे से शाम के 6 बजे तक

 

मसूरी झील, मसूरी

मसूरी झील मसूरी के के टॉप पर्यटन स्थल में से एक है। यह झील परिवार के साथ मौज-मस्ती और क्वालिटी टाइम बिताने के लिए है, इसके अलावा यह जगह फैमिली और कपल्स के लिए परफेक्ट पिकनिक स्पॉट है। यह झील मसूरी का बेहद लोकप्रिय स्थान बन चुका है। यहां पर आने वाले पर्यटक झील में बोटिंग करते हैं। इसके अलावा वाटर जोरबिंग और जिपलाइनिंग जैसे रोमांचकारी गतिविधियों का आनंद लेते हैं।

समय:- प्रातः 08:00 बजे से सायं 07:00 बजे

 

सुरकंडा देवी मंदिर, मसूरी

सुरकंडा देवी मंदिर मसूरी के खूबसूरत पर्यटन स्थल में से एक हैं। यह मंदिर सुरकंडा देवी को समर्पित है जो देवी सती को समर्पित 108 शक्तिपीठो में से एक है। जब भगवान शिव ने तांडव किया, तो सती का सिर इस स्थान पर गिरा, इसलिए इस मंदिर को श्री सुरकंडा देवी मंदिर कहा जाता है। यह मंदिर भारत के सबसे लोकप्रिय शक्तिपीठों में से एक है। यहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक माता का आश्रीबाद लेने के लिए आते है। यह मंदिर यहाँ के प्रमुख दर्शनीय स्थल में से एक हैं। ट्रेकर के लिए यह जगह स्वर्ग है, मंदिर से यहाँ का दृश्य मंत्रमुग्ध कर देने वाला है।

खुलने का समय:- सुबह 9.00 से 5.00 बजे तक

 

लण्ढोर, मसूरी

लण्ढोर मसूरी मुख्य पर्यटन स्थल में से एक है। यह जगह मसूरी के सबसे लोकप्रिय दर्शनीय स्थलों में से एक है, जहाँ से हिमालय का बेहद सुहावना दृश्य दिखाई देता है। लंढौर मसूरी से लगभग 980 फीट ऊपर स्थित है। दोनों जुड़वां हिल स्टेशनों को उनकी मंत्रमुग्ध कर देने वाली सुंदरता और शांति के लिए सामूहिक रूप से “पहाड़ियों की रानी” का नाम दिया गया है। लंढौर एक छोटा छावनी शहर है जो मसूरी के नजदीक स्थित है। आप यहाँ आकर शानदार नजारे का आनंद ले सकते है और अद्भुत तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद कर सकते है।

 

कंपनी गार्डन, मसूरी

कंपनी गार्डन मसूरी में घूमने लायक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहाँ आप अलग-अलग प्रकार के फव्वारे, हरे-भरे पेड़-पौधे, रंग-बिरंगे पक्षी और तरह-तरह के फूल देखने को मिलेंगे। इस बगीचे में एक झील भी बनाया गया है जिसमें आप बोटिंग का मजा ले सकते हैं। यह जगह मसूरी के सबसे  बेस्ट पिकनिक स्थलों में से एक है। यहाँ आप अपने परिवार तथा बच्चे के साथ एंजॉय कर सकते है। इस गार्डन में बच्चों के लिए झूलों के साथ-साथ कई तरह के अन्य एक्टिविटीज की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसे पहले बोटैनिकल गार्डन के नाम से भी जाना जाता था।

खुलने का समय:- प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक

प्रवेश शुल्क:- 25 रूपये प्रति व्यक्ति

 

दलाई हिल्स, मसूरी

दलाई हिल्स मसूरी के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है, जो मसूरी में हैप्पी वैली के नजदीक स्थित है। दलाई हिल्स तिब्बती मंदिर है। यह बेहद शांत और काफी खूबसूरत स्थान है, जो डूबते हुए सूरज का शानदार नजारा देखने, परिवार के साथ पिकनिक मनाने, कैंपिंग करने और तस्वीरें लेने के लिए बहुत अच्छी जगह है। यह हिल्स मसूरी में स्थित बेहद शानदार और बेहद खूबसूरत जगहों में से एक है। इस हिल्स को चारो तरफ से बौद्ध प्रार्थना झंडों से सजाया गया है। यहाँ के पेड़, पौधे और फूल इस क्षेत्र को प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहद खूबसूरत जगह है।

 

झरीपानी फॉल्स, मसूरी

झरीपानी फॉल्स मसूरी के सबसे अच्छे पर्यटन स्थल में से एक है। यह वॉटरफॉल मसूरी की बेहद अहम जगहों में से एक है। इस जगह पर शिवालिक रेंज का नजारा बड़ा ही मनमोहक दिखाई देता है। यह स्थान एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों के बीच बेहद मशहूर है। यह जगह पिकनिक के लिए भी यह एक बेहतरीन जगह है। यहां पर आपको कई रोमांचकारी गतिविधियों का लुफ्त उठाने को मौका मिलता है। यहाँ आप अपने फैमिली के साथ पिकनिक माना सकते हैं और नहाने का भी लुफ्त उठा सकते हैं इसके साथ साथ आप पहाडो और जंगलो को भी देख सकते हैं |

 

ज्वाला देवी मंदिर, मसूरी

ज्वाला देवी मंदिर मसूरी में स्थित एक धार्मिक स्थल है। यह मंदिर लगभग 2104 मीटर की ऊंचाई पर बेनोग हिल पर स्थित है, जो देवी दुर्गा को समर्पित है। ऐसा माना जाता है की मान्यता है कि इस मंदिर में आने वाले लोगों के कष्ट दूर होते हैं और उन्हें देवी माँ का आशीर्वाद मिलता है। जब भगवान शिवजी माता सती का मूर्त सरीर लेके जा रहे थे तब उनके सरीर के 51 हिसे टूट के धरती पर गिरेथे जिसमे से उनकी जीभ और उनके जलते हुए कपडे यहाँ इस मंदिर पे आकर गिरे थे। यहाँ के मंदिर में पवित्र ज्योति हमेशा जलती रहती है।

खुलने का समय:- सुबह 5:00 बजे – दोपहर 12:00 बजे और शाम 4:00 बजे – 8:00 बजे

प्रवेश शुल्क:- कोई प्रवेश शुल्क नहीं

 

बेनोग वाइल्डलाइफ सेंचुरी, मसूरी

बेनोग वन्यजीव अभयारण्य मसूरी के खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यह पक्षियों को देखने और आसपास की चौखम्बा और बंदरपंच चोटियों के भव्य दृश्यों को देखने के लिए एक खूबसूरत स्थल है। यह वाइल्डलाइफ सेंचुरी लुप्त हो रहे जानवरों की प्रजातियों के लिए जाना जाता है, जिनमें तेंदुए, पहाड़ी बटेर, हिरण, और लाल चोंच वाले नीलकण्ठ पक्षी शामिल हैं। इस अभयारण्य के पास लोकप्रिय पर्यटन स्थल हाथीपाँव एस्टेट और क्लाउड्स एंड हैं, जिन्हें आप देख सकते है। यह जगह पर्यटकों के घूमने के लिए बहुत अच्छी जगह है।

 

मसूरी की अन्य घूमने लायक जगह

इन सबके अलावा भी यहाँ अन्य घूमने की जगह है जहां आप घूम सकते है अगर आपके पास समय हो तो जैसे रॉक क्लाइम्बिंग और रैपलिंग, व्हाइट वाटर राफ्टिंग, मॉस्सी फॉल्स, मसूरी क्राइस्ट चर्च, मसूरी एडवेंचर पार्क, चार दुकान, गन हिल, कैमल्स बैक रोड, देवलसारी, चाइल्डर्स लाज़, मसूरी शॉपिंग मार्केट जैसी जगहे शामिल है, जहां आप घूम सकते है।

 

Uttarakhand Tourist Places – उत्तराखंड में घूमने के लिए हिमालयी क्षेत्र बर्फ से ढके पहाड़ों बीच एक अनोखे अनुभव और मौज-मस्ती का मजा

 

मसूरी में शॉपिंग

मॉल रोड मसूरी में खरीदारी के लिए सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक है। यहाँ आप हाथ से बुने हुए शॉल, स्थानीय हस्तशिल्प से लेकर लकड़ी के सामान तक आपको यहां सब कुछ मिल सकता है। ऊनी कपड़े खरीदे बिना आपकी मसूरी की शॉपिंग पूरी नहीं होती।

 

मसूरी के प्रसिद्ध स्थानीय भोजन

मसूरी के सुंदर नजारों का आनंद लेने के साथ ही आप यहां के स्वादिष्ट खाने का भी लुप्त उठा सकते हैं। यहाँ पर चीन से लेकर भारत और यूरोप तक के व्यंजन शामिल किए जाते हैं। फानू, आलू के गुटके, कबाब, भांग की चटनी, मोमोज, गढ़वाल का फन्ना, चैनसू और काफुली मसूरी का काफी प्रसिद्ध डिश है। इन सबके अलावा भी झंगोरा की खीर, बाल मिठाई, सिंगोड़ी, गुल गुला, भंगजीरा, माल्टा जूस, गुलाब जूस और अन्य शामिल हैं।

 

मसूरी जाने का उचित समय

मसूरी घूमने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून तक है,क्योंकि इस समय गर्मियों का मौसम होता है और गर्मियों के मौसम में ही लोग हील स्टेशन का ज्यादा आनंद लेना पसंद करते हैं। जो लोग बर्फबारी देखने के इच्छुक हैं उन्हें सर्दियों के दौरान मसूरी जाना चाहिए।

 

मसूरी यात्रा के दौरान ले जाने वाली आवश्यक वस्तुएं

हमेशा सर्दी, खांसी और बुखार से बचने जरूरी दवाओं की एक किट रखें।
बैंड-एड्स और एक एंटीसेप्टिक क्रीम भी साथ ले जाएं।
ऊनी कपड़े जैसे स्वेटर, बॉडी वार्मर, जैकेट, टोपी, मोज़े एवं ग्लव्स ले जाएँ।
पानी और हल्का नाश्ता रास्ते के लिए रखें।
ज़रूरी कागज़ात जैसे की टिकट, आइडेंटिटी प्रूफ, ATM कार्ड और पैसे संभाल के रखें।

 

मसूरी कैसे पहुँचे?

मसूरी देहरादून के माध्यम से भारत के सभी प्रमुख शहरों से हवाई, रेल और सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। देहरादून सभी प्रमुख शहरों से हवाई, सड़क और रेल मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। मसूरी तक पहुंचने का तरीका इस प्रकार है:-

 

मसूरी फ्लाइट से कैसे पहुँचे?

मसूरी के लिए सबसे नजदीकी एयरपोर्ट की तो जौली ग्रांट एयरपोर्ट देहरादून में स्थित है, जहां से मसूरी 50 किलोमीटर की दूरी पर पड़ती है। देहरादून देश के अधिकतर शहरों से हवाई मार्ग के जरिए जुड़ा है। आप यहाँ से बस या टैक्सी बुक कर के मसूरी आसानी से पहुंच सकते हैं।

 

रेल द्वारा मसूरी कैसे पहुँचे?

मसूरी में कोई रेलवे स्टेशन नहीं है इसके नजदीक दो रेलवे स्टेशन है। देहरादून रेलवे स्टेशन और ऋषिकेश रेलवे स्टेशन मसूरी से काफी नजदीक पड़ते हैं। मसूरी यहां से लगभग 28 किलोमीटर दूर पड़ता है, और इसके आगे का सफर सड़क के रास्ते कर सकते हैं रेलवे स्टेशन के बाहर से ही आपको बस या कैब मसूरी जाने के लिए मिल जाएगी।

 

सड़क मार्ग से मसूरी कैसे पहुंचे?

सड़क मार्ग द्वारा मसूरी पहुंचने के लिए बहुत से साधन है जिसमे राज्य परिवहन की बस, कार, टैक्सी और निजी वाहन या बसे शामिल है। दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, जैसे शहरों से रोजाना राज्य सरकार परिवहन की बसे चलती रहती है। दिल्ली के कश्मीरी गेट आईएसबीटी से देहरादून के लिए रोजाना बस चलती है। चंडीगढ़ के चौक से देहरादून के लिए आपको बस, टैक्सी, मिल जायेगी।

 

Uttarakhand Tourist Places – उत्तराखंड में घूमने के लिए हिमालयी क्षेत्र बर्फ से ढके पहाड़ों बीच एक अनोखे अनुभव और मौज-मस्ती का मजा

 

Our Website –

mpcareer.in – गवर्नमेंट और प्राइवेट जॉब्‍स की जानकारी

meribadhai.com – एक से बढ़कर एक बधाई और शुभकामनायें सन्देश

bharatyatri.com  – सभी यात्राओं और धर्मशालाओं की जानकारी

apniyojana.com – हर सरकारी योजना की सम्पूर्ण जानकारी

templatemanager.in – PEB / VYAPAM TEMPLATE बनाइए मात्र 10 Sec. में

 

Places To Visit In Mussoorie In Hindi
Mansuri Places To Visit In Hindi
Mansuri Tourist Place In Hindi
Masuri Place To Visit In Hindi
Masuri Tourist Spot In Hindi
Mussoorie Places To See In Hindi
Mussoorie Points Of Interest In Hindi
Mussoorie Sites To Visit In Hindi
Places Of Interest In Mussoorie In Hindi
Places To See At Mussoorie In Hindi

Tourist Places In Masuri In Hindi
Masoori Place In Hindi
Best Month To Visit Mussoorie In Hindi
Best Places In Mussoorie In Hindi
Best Tourist Places In Mussoorie In Hindi
Mansuri Sightseeing In Hindi
Masuri Famous Place In Hindi
Masuri Sightseeing In Hindi
Masuri Tourist In Hindi
Masuri Visiting Places In Hindi
Mussoorie And Nearby Places In Hindi
Mussoorie Nearby Places In Hindi
Mussoorie Travel In Hindi
Mussoorie Visit In Hindi
Places To See Near Mussoorie In Hindi
Visited Places In Mussoorie In Hindi
Best Places To Visit Near Mussoorie
Famous Things To Buy In Mussoorie
Mansuri Best Places To Visit
Masoori Place To Visit
Mussoorie Ghumne Ki Jagah
Mussoorie Mein Ghumne Wali Jagah
Mussoorie Must Visit Places
Mussoorie Near By Places
Mussoorie Near Places To Visit
Mussoorie Place
Mussoorie Tourist Places List
Mussoorie Travel Places
Must See Places In Mussoorie
Places To Explore In Mussoorie
Places To Visit In And Around Mussoorie
Places To Visit In Mussoorie At Night
Places To Visit In Mussoorie In 2 Days
Places To Visit In Mussoorie In December
Places Visit In Mussoorie
Things To See In Mussoorie
Things To Visit In Mussoorie
Top 10 Places To Visit In Mussoorie

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *