Ranchi Tourist Places – रांची में घूमने की जगह हरी भरी पहाड़ियां, सफेद झरने, मंदिर, खूबसूरत नजारे

 

Places To Visit In Ranchi In Hindi
Best Tourist Place In Ranchi In Hindi

 

रांची शहर झारखंड राज्य की राजधानी है। इसके अलावा यह झारखंड राज्य का बेस्ट टूरिस्ट प्लेस भी है। इसको झरनों का शहर कहा जाता है और यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। रांची का हर एक कोना दर्शनीय स्थलों से भरा पड़ा है। यहां देखने के लिए  झरने, मंदिर, खूबसूरत नजारे और काफी कुछ देखने के लिए है। यहाँ पर कई ऐसे धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है जिसे देखने काफी संख्या में लोग देश एवं विदेश से आते हैं। इस शहर की खूबसूरती के चार चांद लगाने में यहां के झरने और पहाड़ियो का प्रमुख योगदान है जो पर्यटकों को अपने तरफ आकर्षित करता हैं। यदि आप घूमने के शौकीन हैं तो आपको एक बार रांची घूमने जरूर आना चाहिए।

 

रांची टूरिस्ट प्लेस

 

पंच घाघ वाटरफॉल, रांची

पंच घाघ वाटरफॉल रांची के बेस्ट पर्यटन स्थलों में एक है। यह एक खूबसूरत और प्राकृतिक पानी का झरना है। यह झरना रांची शहर से 40 किलोमीटर दूर है। यह वाटरफॉल पिकनिक स्थल के रूप में काफी लोकप्रिय है। इस जगह पर आने के बाद आपको एक साथ पांच झरने से पानी गिरते हुए दिखाई देंगे।  इस वाटरफॉल की खूबसूरती आपके दिल में हमेशा के लिए बस जाएगी। अगर आप रांची घूमने आएं तो इस झरने को देखना न भूलें। पर्यटक अक्सर झरने की तलहटी में स्नान करते हैं। पहाड़ से आने वाला ताजा पानी हमेशा ताजा और ठंडा होता है।

पंच घाघ वाटरफॉल रांची टाइमिंग

सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक

पंच घाघ वाटरफॉल रांची एंट्री फीस

कोई एंट्री फीस नहीं

 

 सूर्य मंदिर, रांची

सूर्य मंदिर रांची के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है। यह मंदिर भगवान सूर्यनारायण को समर्पित है। यह मंदिर बेहद ही खूबसूरत मंदिर है। यह मंदिर अपनी अनूठी वास्तुकला के लिए जाना जाता है। इसलिए यह मंदिर रांची में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक है। सूर्य मंदिर संगमरमर के पत्थर से निर्मित है जो एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है जिसमें 18 पहियों वाला एक विशाल रथ दिखाया गया है, जिसे सात घोड़ों द्वारा खींचा जा रहा है। इस मंदिर के आसपास हरे-भरे हरियाली और शांत वातावरण पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है।

 सूर्य मंदिर रांची टाइमिंग

सुबह 6:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक

 सूर्य मंदिर रांची एंट्री फीस

कोई एंट्री फीस नहीं

 

बिरसा जूलॉजिकल पार्क, रांची

बिरसा जूलॉजिकल पार्क रांची के टॉप पर्यटन स्थल में एक है। इस पार्क को बिरसा जैविक उद्यान के नाम से भी जाना जाता है। इस उद्यान में कई प्रकार के जंगली जानवर जैसे शेर, बाघ और हिरण आदि पाए जाते हैं। यह पार्क हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता के बीच बसा हुआ है और वनस्पतियों और जीवों की विभिन्न प्रजातियों के लिए एक आदर्श जगह है। यह 104 हेक्टेयर प्राकृतिक वन क्षेत्र में फैला हुआ है। इस जगह पर आकर आप तरह तरह के जानवरों को देख भी सकते हैं। यह जगह शहर से लगभग 26 किमी की दूरी पर स्थित है।

बिरसा जूलॉजिकल पार्क रांची टाइमिंग

सुबह 9:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक

सोमवार को बंद रहता है

बिरसा जूलॉजिकल पार्क रांची एंट्री फीस

प्रति व्यक्ति 20 रुपये

 

 टैगोर हिल, रांची

टैगोर हिल रांची के टॉप टूरिस्ट प्लेस में से एक है। यह हिल एक पहाड़ी के ऊपर स्थित है। ये हिल शहर से 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पहाड़ी की चोटी से सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखने लायक है। यह हिल लगभग 200 फीट की ऊंचाई पर स्थित एक खूबसूरत पर्यटक स्थल है। इस चोटी से पहाड़ियों का नजारा बेहद ही खूसबूरत लगता है। पहाड़ी के आसपास की हरी-भरी हरियाली भी इसकी सुंदरता में चार चांद लगा देती है। यह मुरादाबाद हिल के रूप में भी जाना जाता है। यह जगह पर्यटकों के घूमने के लिए बहुत अच्छी जगहों में से एक है।

टैगोर हिल रांची टाइमिंग

प्रातः 5:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक

टैगोर हिल रांची एंट्री फीस

कोई एंट्री फीस नहीं

 

तोपचांची झील, रांची

तोपचांची झील रांची के बेस्ट टूरिस्ट प्लेस में से एक है। यह झील एक कृत्रिम जलाशय है। इस झील के चारों ओर पहाड़ियाँ और वन हैं। यह खूबसूरत तोपचांची झील वर्ष भर पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। इस झील के पास एक वन्यप्राणी अभयारण्य भी है। यह झील पारसनाथ पहाड़ी की तलहटी में स्थित है। तोपचांची झील चारों ओर से ऊंची-ऊंची पहाड़ियों से घिरी हुई है। यह जगह पिकनिक मनाने, नाव से सैर करने के लिए तथा शान्ति से छुट्टियाँ बिताने के लिए अत्यन्त सुन्दर स्थान है। यह झील एक बहुत प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षण है।

तोपचांची झील रांची टाइमिंग

सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

तोपचांची झील रांची एंट्री फीस

कोई एंट्री फीस नहीं

 

दशम जलप्रपात, रांची

दशम जलप्रपात रांची के बेस्ट टूरिस्ट प्लेस में से एक है। यह फॉल शहर से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह झरना कई प्रकार के खूबसूरत प्राकृतिक नजारों से घिरा हुआ है। इस जगह पर आकर आप प्रकृति के अद्भुत दृश्य देख सकते हैं। इस झरने का पानी 144 फिट की ऊंचाई से नीचे गिरता हैं और यह जलप्रपात यहां आने वाले पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता हैं। यह जलप्रपात जितना सुंदर और आकर्षक है उतना ही शांति और सकून प्रदान करने वाला हैं। यह जगह पर्यटकों के घूमने के लिए बहुत अच्छी जगह है।

दशम जलप्रपात रांची टाइमिंग

सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक

दशम जलप्रपात रांची एंट्री फीस

कोई एंट्री फीस नहीं

 

हुदरू फॉल्स, रांची

हुदरू फॉल्स रांची के लोकप्रिय पर्यटन स्थल में से एक है। यह भारत का 34वां सबसे ऊंचा झरना है। यही वजह है कि देश के कोने कोने से पर्यटक इस फॉल्स को देखने के लिए आते हैं। यह फॉल्स अपनी मनमोहक सुंदरता और प्राकृतिक भव्यता से पर्यटकों को मोहित कर लेता है। यहाँ आप अपने चेहरे पर पानी की ठंडी फुहारों को भी महसूस कर सकते है और इसके आसपास की सुंदरता का भी आनंद ले सकता है। इस फॉल्स का पानी 320 फिट की ऊंचाई से नीचे गिरता हैं। मानसून के दौरान तो इस जगह की ख़ूबसूरती देखते लायक होती है।

 

जगन्नाथ मंदिर, रांची

जगन्नाथ मंदिर रांची के सबसे लोकप्रिय ऐतिहासिक मंदिर है। इस मंदिर की जटिल नक्काशी और रंगीन पत्थरों के एक अनूठे मिश्रण से सुसज्जित है। यह मंदिर एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित आकर्षित मंदिर हैं। भगवान जगन्नाथ का यह धार्मिक मंदिर सन 1691 में निर्माण किया गया था। यहाँ देश भर से पर्यटक इस मंदिर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने के लिए आते हैं जो अपनी श्रद्धा और आस्था को प्रकट करते हैं। रथ यात्रा के समय इस जगह पर बहुत ही ज़्यादा भीड़ रहती है। यह देखने में पुरी के मंदिर से बहुत ज़्यादा मिलता जुलता है।

जगन्नाथ मंदिर रांची टाइमिंग

प्रातः 5:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे,

दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

जगन्नाथ मंदिर रांची एंट्री फीस

कोई एंट्री फीस नहीं

 

 नक्षत्र वन, रांची

नक्षत्र वन रांची के प्रमुख पर्यटन स्थलों में एक है। यह वन एक बहुत ही ख़ूबसूरत पार्क है। यह रांची के सबसे सुंदर और आकर्षक पार्क में आता है। यह वन ‘झारखण्ड वन विभाग’ द्वारा बनवाया गया था। यह वन पिकनिक स्पॉट के लिए भी जाना जाता है। इस वन की आकर्षित हरियाली और खूबसूरत परिवेश आपकी पिकनिक ट्रिप को मजेदार बना देगी। यह पार्क शहर के सबसे लोकप्रिय पार्कों में से एक है। यहाँ का मुख्य आकर्षण एक खूबसूरत फव्वारा है जो बीच में स्थित है और शाम के समय खास तौर पर मनमोहक लगता है।

 नक्षत्र वन रांची टाइमिंग

सुबह 9:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक

सोमवार को बंद रहता है

 नक्षत्र वन रांची एंट्री फीस

कोई एंट्री फीस नहीं

 

 फन कैसल वाटर पार्क, रांची  

फन कैसल वाटर पार्क रांची के बेस्ट पर्यटन स्थलों में एक है। यह रांची का सबसे पुराना और पहला वाटर पार्क है। यह पार्क कई मज़ेदार गतिविधियाँ और आकर्षण प्रदान करता है। यहां पर आपको सिर्फ वाटर पार्क नहीं बल्कि आकर्षक झूले भी मिलेंगे। जैसे यहां का ड्रैगन झूला सबसे यूनिक और काफी डरावना है। आप अपने परिवार के साथ छुट्टी के दिनों में रांची घूमने जा सकते है। इस वाटर पार्क में आप अपने बच्चो के साथ मस्ती कर सकते है। इसलिए यह पार्क शहर के सबसे लोकप्रिय वाटर पार्कों में से एक है।

फन कैसल वाटर पार्क रांची टाइमिंग

सोमवार से शनिवार – दोपहर 01:00 बजे से शाम 05:30 बजे तक

रविवार – दोपहर 12:00 बजे से शाम 06:30 बजे तक

फन कैसल वाटर पार्क रांची एंट्री फीस

वयस्क – 200 रुपये, बच्चे – 100 रुपये

 

अन्य घूमने लायक जगह रांची की

इन सब के अलावा भी रांची में घूमने के लिए कई आकर्षित जगह है, जहां घूम सकते है। अंगराबादी मंदिर, राम दयाल मुंडा पार्क, रॉक गार्डन, न्यूक्लियस मॉल, बिरसा मुंडा स्टेडियम, रांची लेक, डियर पार्क, कांके डैम, हिरणी जलप्रपात, देवड़ी मंदिर, पतरातू घाटी, पहाड़ी मंदिर, जोन्हा फॉल, जैव विविधता पार्क, पटेल पार्क, सीता फॉल, रजरप्पा झरना, लोध जलप्रपात जैसी जगह है जहां आप घूम सकते है।

 

रांची जाने का उचित समय 

रांची शहर घूमने के लिए सबसे अच्छा मौसम सर्दियों का समय का माना जाता हैं। क्योंकि इस मौसम में रांची का तापमान ठंडा रहता है।  वैसे तो साल के हर महीने और हर दिन रांची में पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। लेकिन रांची घूमने का असली आनंद अक्टूबर से मार्च का होता है। क्योंकि इस दौरान मौसम सुहाना रहता है और बाहरी गतिविधियों के लिए भी अनुकूल होता है।

 

रांची में कहाँ ठहरें?

रांची में आपको कई सस्ते और महंगे होटल मिल जाएँगे। आप अपने बजट के अनुसार होटल का चुनाव कर सकते हैं। चाणक्य बीएनआर होटल, कैपिटल हिल होटल, मेपल वूड होटल, द रॉयल रिट्रीट, ग्रीन होराइजन होटल जैसी होटल्स है जहाँ रुक सकते हैं। इसके अलावा यहाँ कई धर्मशाला भी है जहाँ आपको कम कीमत में अच्छी धर्मशाला मिल भी जाएगी।

Dharamshala in Ranchi – रांची में धर्मशालाओं की जानकारी, अच्छी धर्मशाला सस्ते में

 

रांची में शॉपिंग

रांची शहर के लोकप्रिय खरीदारी वस्तुओं में आदिवासी हस्तशिल्प, डोकरा कला, लकड़ी की कलाकृतियाँ और पारंपरिक आदिवासी आभूषण शामिल हैं। रांची में स्थानीय उत्पादों में अक्सर हाथ से बुने हुए वस्त्र, आदिवासी हस्तशिल्प, बांस के उत्पाद और क्षेत्रीय की कलाकृतियाँ भी शामिल होती हैं जिसे आप अपनी बजट और पसंद के अनुसार खरीद सकते हैं।

 

रांची के प्रसिद्ध स्थानीय भोजन

रांची शहर अपने शांत झरनों और पहाड़ियों से लेकर बेहतरीन पर्यटक स्थल के अलावा विशिष्ट व्यंजनों के स्वाद के लिए भी जाना जाता है। यहाँ के लोगों को मसालेदार, मांसाहारी भोजन काफ़ी पसंद है। चिलका रोटी, मालपुआ, पीठा धनिया की चटनी के साथ, हांडिया लिक्‍वर और ठेकुए यहाँ के प्रसिद्ध स्थानीय भोजन है। इसके अलावा भी आपको रांची में अन्य कई प्रकार की स्वादिष्ट भोजन भी मिलता है।

 

रांची कैसे पहुँचे?

झारखंड राज्य का रांची शहर हर तरह की सुविधाओं से युक्त हैं। रांची जाने के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन और बस में से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं। आप अपनी बजट के अनुसार किसी भी मार्ग का चयन कर सकते हैं। रांची तक पहुंचने का तरीका इस प्रकार है:-

 

रांची फ्लाइट से कैसे पहुँचे?

रांची शहर का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची शहर को देश के अन्य प्रमुख शहरों से जोड़ता हैं। रांची जाने के लिए सभी प्रमुख एयरलाइनों से नियमित उड़ानें संचालित की जाती हैं। पटना, कोलकाता, मुंबई और दिल्ली जैसे प्रमुख शहरो से रांची बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं।

 

रेल द्वारा रांची कैसे पहुँचे?

रांची का अपना खुद का रेलवे जंक्शन है जो देश के अन्य प्रमुख शहरों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। रांची से भारत के कई प्रमुख शहरों के लिए नियमित ट्रेन हैं। स्टेशन से उतरकर आप टैक्सी या बस के माध्यम से अपने पर्यटक स्थल तक आसानी से पंहुच सकते है।

 

सड़क मार्ग से रांची कैसे पहुंचे?

रांची शहर झारखंड और बिहार के कई शहरों से राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आप बस या अपने निजी वाहन के द्वारा भी आसानी से रांची पहुंच जाएंगे। कोलकाता से रांची के लिए निजी पर्यटक बस सेवाएँ भी उपलब्ध हैं।

 

Dharamshala in Ranchi – रांची में धर्मशालाओं की जानकारी, अच्छी धर्मशाला सस्ते में

 

Jharkhand Tourist Places – झारखण्ड में घूमने की जगह जंगलों का प्रदेश, ऐतिहासिक जगहें, प्रसिद्द मंदिर

 

Baba Baidyanath Dham – वैद्यनाथ ज्‍योतिर्लिंग, शक्ति पीठ / हृदय पीठ के दर्शन और देवघर घूमने की सम्पूर्ण जानकारी

 

Our Website –

mpcareer.in – गवर्नमेंट और प्राइवेट जॉब्‍स की जानकारी

meribadhai.com – एक से बढ़कर एक बधाई और शुभकामनायें सन्देश

bharatyatri.com  – सभी यात्राओं और धर्मशालाओं की जानकारी

apniyojana.com – हर सरकारी योजना की सम्पूर्ण जानकारी

templatemanager.in – PEB / VYAPAM TEMPLATE बनाइए मात्र 10 Sec. मे

 

Ranchi Tourist Place In Hindi
Places Of Interest In Ranchi In Hindi
Ranchi Sightseeing Places In Hindi
Ranchi Tourist Attractions In Hindi
Ranchi Tourist Destination In Hindi
Ranchi Tourist Spot In Hindi
Best Places To Visit In Ranchi In Hindi

Best Tourist Place In Ranchi In Hindi

Picnic Spot In Ranchi In Hindi
Place To Visit In Ranchi In Hindi
Places To Visit Near Ranchi In Hindi
Ranchi Places To Visit In Hindi
Tourist Place Near Ranchi In Hindi
Tourist Places In Ranchi City In Hindi
Tourist Spot Near Ranchi In Hindi
Ranchi Tourism In Hindi
Best Places To Visit In Ranchi For Couples In Hindi
Best Tourist Places In Ranchi In Hindi
Jharkhand Tourism Ranchi In Hindi
Places To Visit In Ranchi For Couples In Hindi
Places To Visit In Ranchi With Friends In Hindi
Ranchi Best Places To Visit In Hindi
Ranchi Best Tourist Places In Hindi
Ranchi Hill Station In Hindi
Ranchi Jharkhand Tourist Places In Hindi
Ranchi Near Tourist Places In Hindi
Ranchi Nearby Places In Hindi
Ranchi Side Scene In Hindi
Ranchi Sightseeing In Hindi
Ranchi Tourist Places Name List In Hindi
Ranchi Tourist Places Near Me In Hindi
Ranchi Travel Places In Hindi
Tourist Places In Ranchi Waterfall In Hindi
Tourist Places Near Ranchi Railway Station In Hindi

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *