Srinagar Tourist Places – श्रीनगर में घूमने के लिए खूबसूरत बगीचे, झीलों और हाउसबोट से दिखते खूबसूरत बर्फीले पहाड़

 

Tourist Places In Srinagar in Hindi
Place To Visit In Srinagar In Hindi

 

जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर को ही धरती का स्वर्ग कहा जाता है। इस जगह पर भारत से ही नहीं बल्कि अन्य देशों से भी पर्यटक यहां घूमने आया करते हैं। यहां पर ऐसे कई पर्यटन स्थल मौजूद हैं जो पर्यटकों को काफी पसंद आती है। बर्फ से ढका श्रीनगर सर्दियों में बेहद ही खूबसूरत और गर्मियों में बेहद हरा-भरा दिखता है।

 

श्रीनगर टूरिस्ट प्लेस

 

 डल झील, श्रीनगर

डल झील कश्मीर का काफी प्रसिद्ध झील हैडल झील श्रीनगर का गहना मानी जाती है। यह झील श्रीनगर की ही नहीं बल्कि पूरे भारत की सबसे ख़ूबसूरत झीलों में से एक है। 26 वर्ग किलोमीटर में फैली यह झील पृथ्वी पर स्वर्ग की तरह है। यह झील सुंदर हरे भरे पहाड़ों के बीच में स्थित है और शिकारा नाव की सवारी, हाउस बोट और झील के बाजार जैसी सुविधाएं इस जगह को पर्यटकों के बीच खास बनाती हैं। कश्मीर घूमने वाले पर्यटकों को यह झील काफी ज्यादा आकर्षित करता है। पर्यटक यहाँ आने पर होटल के कमरे में रहने के बजाय डल झील पर बने हाउसबोट में रहना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। यहां सबसे सुंदर और मन को लुभाने वाली अगर कोई जगह है, तो वह है डल झील।

 डल झील श्रीनगर टाइमिंग

सुबह 7 बजे से लेकर शाम के 8 बजे तक

डल झील श्रीनगर एंट्री फीस

कोई एंट्री फीस नहीं

 

मुगल गार्डन, श्रीनगर   

मुगल गार्डन श्रीनगर के सबसे लोकप्रिय और सबसे अधिक देखा जाने वाला टूरिस्ट प्लेस है। मुगल काल के दौरान मुगलों ने कई प्रकार के उद्यानों का निर्माण किया था, जिन्हें मुगल गार्डन कहा जाता है। मुगल गार्डन कश्मीर घाटी की बेहद अद्भुत जगहों में से एक है। मुगल उद्यान कश्मीर में एक सुंदर पर्यटक आकर्षण है। इस गार्डन को यूनेस्को विश्व विरासत स्थल में शामिल किया गया है। यह गार्डन हरियाली और स्वदेशी फूलों की प्रजातियों के साथ फलता-फूलता रहता है। यह डल झील के करीब एक प्रमुख आकर्षण है। हरे भरे घास और सुगंधित फूलों से भरी जगह की प्राकृतिक सुंदरता एक स्ट्रेस बूस्टर की तरह है। इस गार्डन की वास्तुकला पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती है।

मुगल गार्डन श्रीनगर टाइमिंग

सुबह 9:30 – शाम 7:00 बजे,

शुक्रवार को बंद रहता है

मुगल गार्डन श्रीनगर एंट्री फीस

भारतीयों के लिए 10 रुपये,

विदेशी पर्यटकों के लिए 50 रुपये

 

निशात बाग, श्रीनगर    

निशात बाग श्रीनगर के टॉप पर्यटन स्थल में एक है। निशात बाग एक मुगल उद्यान है जो कश्मीर पर्यटन की सुंदरता और शांति का प्रतीक है।  यह एक 12 सीढ़ीदार बाग है जिसमें फूलों और सुंदर पेड़ लगे हैं। यह शालीमार बाग के बाद कश्मीर घाटी में दूसरा सबसे बड़ा मुगल उद्यान है। यह बाग चिनार के ऊंचे पेड़ों से घिरा हुआ है। यह उद्यान बहुत फोटोजेनिक है और बहुत सारे कपल्स और परिवारों को आकर्षित करता है। यहां से आप डल झील का शानदार नजारा भी देख सकते हैं। यह उद्यान श्रीनगर घाटी के ऐतिहासिक और लोकप्रिय स्थलों में से एक है।

निशात बाग श्रीनगर टाइमिंग

सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक

निशात बाग श्रीनगर एंट्री फीस

प्रति व्यक्ति 30 रु

 

शालीमार बाग, श्रीनगर    

शालीमार बाग श्रीनगर के बेस्ट पर्यटन स्थलों में एक है। यह भारत के लोकप्रिय उद्यानों में से एक है। यह गार्डन डल झील और निशात बाग के काफी करीब स्थित है। इस बाग में चार अलग-अलग उद्यान हैं। इसमें एक जलकुुंड और नहर बनी है। नहर में फव्वारे भी हैं। यह बाग़ श्रीनगर से लगभग 15 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। इस बाग़ का निर्माण 1619 में मुग़ल बादशाह ने अपनी बेगम नूर जहाँ के लिए बनवाया था। यह बाग दुनिया भर से हजारों पर्यटकों को आकर्षित करता है टूरिस्ट यहाँ के बागवानी आकर्षण को देखने के लिए आते हैं।

शालीमार बाग श्रीनगर टाइमिंग

नवंबर से मार्च तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे,

अप्रैल से अक्टूबर तक सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक

शालीमार बाग श्रीनगर एंट्री फीस

व्यक्ति के लिए 20 रु

 

शंकराचार्य मंदिर, श्रीनगर

शंकराचार्य मंदिर श्रीनगर के प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं। यह मंदिर कश्मीर घाटी का सबसे पुराना और प्रसिद्ध मंदिर है। पर्यटक जब श्रीनगर आते हैं, तो शंकराचार्य मंदिर में दर्शन करने के लिए भी जरूर जाते हैं। ये मंदिर 1100 फीट ऊपर एक पहाड़ी चोटी पर है। ऊपर से श्रीनगर का दृश्य वास्तव में बहुत ही मनमोहक लगता है। यह मंदिर लगभग 200 साल पुराना है। डल झील के पास स्थित यह मंदिर अपनी वास्तुकला के लिए जाना जाता है। इसी कारण से यह मंदिर यहाँ आने वाले सभी पर्यटकों को आकर्षित करता है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।

शंकराचार्य मंदिर श्रीनगर टाइमिंग

समय:- सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक

शंकराचार्य मंदिर श्रीनगर एंट्री फीस

कोई एंट्री फीस नहीं

 

चश्म-ए-शाही गार्डन, श्रीनगर   

चश्म-ए-शाही गार्डन श्रीनगर सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल है। श्रीनगर में स्थित तीन मुगल बागों में से एक है चश्म-ए-शाही। चश्मे शाही ऊंचाई पर स्थित एक खूबूसरत पार्क है जो पर्यटकों के मन को लुभाने वाला है। यहां से घाटी का नजारा बहुत ही खूबसूरत दिखता है। यहां पर झरने हैं, जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। यह श्रीनगर का सबसे छोटा माने जाने वाला गार्डन है लेकिन छोटा होने के बावजूद इसकी लंबाई 108 मी. और चौड़ाई 38 मी. है। चश्मा शाही को रॉयल स्प्रिंग के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ से आप परी महल की झलक देख सकते हैं।

चश्म-ए-शाही गार्डन श्रीनगर टाइमिंग

प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक

चश्म-ए-शाही गार्डन श्रीनगर एंट्री फीस

प्रति व्यक्ति 10 रुपये

 

इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन, श्रीनगर

इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन श्रीनगर का बेस्ट पर्यटन स्थलों में एक है। यह गार्डन एशिया का सबसे बड़ा गार्डन है। यह गार्डन कश्मीर घाटी में फूलों की खेती और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 2007 में खोला गया था। हर साल 1.5 मिलियन ट्यूलिप उगाए जाते हैं। इस उद्यान में लगभग 48 किस्म के ट्यूलिप फूल हैं। जब पूरी तरह खिल जाते हैं तो ट्यूलिप लगभग 12 हेक्टेयर क्षेत्र में फैल जाते हैं और एक मनमोहक दृश्य प्रदान करते हैं। इस उद्यान में कई प्रकार के अन्य फूल भी हैं जैसे डैफोडिल, जलकुंभी, गुलाब, नार्सिसस और अन्य सजावटी पौधे। इस उद्यान में ट्यूलिप के बीच में फव्वारे है। जो इस गार्डन के खूबसूरती में चार चाँद लगाते है।

इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन श्रीनगर टाइमिंग

सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक

 इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन श्रीनगर एंट्री फीस

वयस्कों के लिए 50 रु बच्चों के लिए 25 रु

 

परी महल, श्रीनगर 

परी महल श्रीनगर में सबसे अधिक देखे जाने वाले पर्यटक आकर्षणों में से एक है। यह ऐतिहासिक महल डल झील के पास चश्म-ए-शाही बाग़ के ऊपरी हिस्से में बना हुआ है। यह एक ऐतिहासिक स्मारक है। इसे परबरी का निवास स्थान भी कहा जाता है। इस महल की वास्तुकला पारंपरिक इस्लामी प्रकार की वास्तुकला है और इसे भारत में एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्मारक माना जाता है। इस महल की संरचना आकर्षक बगीचे से घिरी हुई है। यहां बगीचों में कई रंग-बिरंगे फूल और विदेशी फलों के बागान हैं। यह भी माना जाता है कि परी महल कभी बौद्ध मठ था। यहाँ कई झरने भी हुआ करते थे जो वक्त के साथ सूख गए हैं। अगर आप श्रीनगर घूमने जा रहे है तो परी महल अवश्य घूमे।

परी महल श्रीनगर टाइमिंग

सुबह 7:00 बजे – दोपहर 12:00 बजे,

दोपहर 3:00 बजे – रात 9:00 बजे

परी महल श्रीनगर  एंट्री फीस

भारतीय वयस्कों के लिए 24 रुपये

 

वुलर झील, श्रीनगर   

वुलर झील श्रीनगर के बेस्ट पर्यटन स्थलों में एक है। यह एशिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झीलों में से एक है और श्रीनगर के पास घूमने के लिए लोकप्रिय स्थानों में से एक है जो लगभग 200 वर्ग किमी के कुल क्षेत्र में फैली हुई है, जिसकी लंबाई लगभग 24 किमी है। पहाड़ो की सुरम्य वादियों, सुखद वातावरण और प्राकृतिक सुन्दरता से घिरी हुई वुलर झील श्रीनगर के पसंदीदा पर्यटक आकर्षणों में से एक है जो हर साल कई हजारों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसके अलावा आपको यहाँ मछलियों और पक्षियों की कई प्रजातियाँ देखने को मिलेंगी। कैम्पिंग वुलर झील की एक और अट्रेक्टिव एक्टिविटीज है जो पर्यटकों को बेहद अट्रेक्ट करती है।

वुलर झील श्रीनगर टाइमिंग

सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक

वुलर झील श्रीनगर एंट्री फीस

कोई एंट्री फीस नहीं

 

जामिया मस्जिद, श्रीनगर

जामिया मस्जिद श्रीनगर मुख्य पर्यटन स्थल में से एक है। यह एक प्रसिद्ध मस्जिद है जो 600 साल से अधिक पुरानी है। यह मस्जिद 1394 ईस्वी में सुल्तान सिकन्दर द्वारा बनवाई गई थी जो मीर मोहमम्द हमदानी द्वारा 1402 ईस्वी में बनकर पूरी तरह तैयार हुई। इसे पूरा होने में लगभग 8 साल लग गए। इस मस्जिद की स्थापत्य शैली इंडो-सरैसेनिक शैली की वास्तुकला से प्रेरित है। जामिया मस्जिद कश्मीर की सबसे बड़ी मस्जिद भी है जो अपने शांतिपूर्ण माहौल के लिए जानी जाती है। 370 लकड़ी के खंभों वाला एक शानदार प्रांगण जामा मस्जिद के आकर्षण को बढ़ाता है। प्रत्येक शुक्रवार को पवित्र जामा मस्जिद में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ नमाज अदा करने के लिए उमड़ती है।

जामिया मस्जिद श्रीनगर टाइमिंग

दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

जामिया मस्जिद श्रीनगर एंट्री फीस

कोई एंट्री फीस नहीं

 

श्रीनगर की अन्य घूमने लायक जगह

इन सब के अलावा भी श्रीनगर में घूमने के लिए कई आकर्षित जगह है, जहां घूम सकते है। दरगाह हजरतबल श्राइन, बारामूला, शिकारा में सवारी, चार चिनार, छल्ली पॉइंट, नेहरू गार्डन, नागिन झील, चिनार पार्क, दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान, श्रीनगर, अनंतनाग, सिंथन टॉप, खीर भवानी मंदिर, बादामवारी गार्डन, गुरूद्वारा चट्टी पादशाही गुरुद्वारा, काठी दरवाजा, हरि पर्बत, एसपीएस संग्रहालय, सलीम अली राष्ट्रीय उद्यान, फ्लोटिंग वेजिटेबल मार्केट जैसी जगहे है जहां आप घूम सकते है।

 

श्रीनगर जाने का उचित समय

श्रीनगर का मौसम सालभर सुखद रहता है। यहां आप किसी भी मौसम में घूमने जा सकते हैं, लेकिन फिर भी अगर आप यहां ज्यादा एन्जॉय करना चाहते हैं तो अप्रैल से अक्टूबर का समय यहां घूमने के लिए बहुत अच्छा है। सितंबर से नवंबर तक शरत ऋतु के महीने के दौरान सबसे अच्छा मौसम रहता है। लेकिन मानसून में भी यहाँ घूमने के लिए अच्छा समय है। इस समय यह जगह काफी खूबसूरत दिखती है।

 

श्रीनगर में कहाँ ठहरें?

श्रीनगर में होटलों की कोई कमी नहीं है। यहाँ आपको कई सस्ते और महंगे होटल मिल जाएँगे। इसके अलावा आप यहाँ बोट हाउस में भी रह सकते हैं, बोट हाउस में रहने का एक अलग ही अनुभव होता है। बोट हाउस में रुकने के लिए एक दिन का किराया 2000 से 4000 तक है। इसके अलावा आप होटल डोरमेट्री में ठहर सकते हैं। इसके लिए आपको 500 से लेकर 2000 तक का खर्च आएगा।

 

श्रीनगर में शॉपिंग

श्रीनगर अपने प्रमुख पर्यटक स्थल साथ- साथ खरीदारी के लिए भी जाना जाता है। आप यहाँ शॉपिंग में हाथ से बुने हुए कालीन, पश्मीना शॉल, प्राचीन चांदी के गहने, सूखे मेवे, मसाले, पारंपरिक कश्मीरी हस्तशिल्प और बहुत कुछ खरीद सकते हैं। यहाँ के खूबसूरत कश्मीरी शॉल के बारे में हर कोई जानता है। यहाँ की शॉपिंग आपके ट्रिप को यादगार बना देगा।

 

श्रीनगर के प्रसिद्ध स्थानीय भोजन

श्रीनगर में खाने के लिए बहुत विकल्प है। यहां का कश्मीरी कबाब को देखते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। यही वजह है कि यहां का कश्मीरी कबाब दुनियाभर में मशहूर है। इसके अलावा यहां ग्रीन टी और कावा बहुत मशहूर है। तिल और खसखस से बनी रोटी एक लोकप्रिय नाश्ता है। यहां पर्यटकों को वेज के साथ नॉन-वेज की बड़ी वैरायटी मिलेगी। गुश्तबा एक मीटबॉल है, जो ग्रेवी के साथ पकाए जाते हैं। साक कबाब, रोगनजोश, तली हुई पनीर, चमन और दम आलू यहां बहुत मशहूर हैं। कश्मीरी स्वाद इन डिशेज में चखने को मिल जाता है।

 

श्रीनगर कैसे पहुँचे?

जम्मू और कश्मीर की राजधानी होने के कारण श्रीनगर पहुंचना ज्यादा मुश्किल काम नहीं है। हालांकि श्रीनगर तक अभी भी सीधी रेल सेवा नहीं है। यहां केवल सड़क और वायुमार्ग के जरिए ही पहुंचा जा सकता है। श्रीनगर तक पहुंचने का तरीका इस प्रकार है:-

 

श्रीनगर फ्लाइट से कैसे पहुँचे?

श्रीनगर में शेख-उल-आलम एयरपोर्ट एक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट है। यह एयरपोर्ट देश के सभी प्रमुख भारतीय शहरों से जुड़ा हुआ है। इस एयरपोर्ट से आगे के लिए आपको टैक्सी व बस सेवा का इस्तेमाल करना पड़ता है। जो आपके पर्यटक स्थल तक आसानी से पंहुचा सके।

 

रेल द्वारा श्रीनगर कैसे पहुँचे?

श्रीनगर तक कोई भी सीधी रेल लाइन नहीं है। श्रीनगर का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन उधमपुर या जम्मू तवी रेलवे स्टेशन है। जम्मू तवी और उधमपुर तक कई सीधी रेल जाती हैं। जम्मू तवी तो देश के लगभग हर बड़े शहर से जुड़ा है। यहां तक पहुंचने में आपको कोई परेशानी नहीं होगी। जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर उतरकर आप श्रीनगर तक बस या टैक्सी से जा सकते हैं।

 

सड़क मार्ग से श्रीनगर कैसे पहुंचे?

श्रीनगर सड़क के जरिए पूरे देश से जुड़ा है। श्रीनगर आप अपनी कार से भी जा सकते हैं और बस से भी पहुंचा जा सकता है। श्रीनगर तक दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के कई शहरों से सीधी बस सेवा है। इसके अलावा जम्मू के लगभग हर बड़े शहर से भी सीधी बस सेवा श्रीनगर के लिए है। सड़क के रास्ते अगर आप श्रीनगर जा रहे हैं तो जम्मू होकर ही जाना होगा। सड़क मार्ग से जाने में समय ज्यादा लगता है लेकिन रास्ते में मिलने वाली प्राकृतिक खूबसूरती सारी थकान मिटा देती है। ऐसी प्राकृतिक खूबसूरती का लुत्फ आप फ्लाइट में नहीं उठा सकते।

 

Jammu Tourist Places – जम्मू में घूमने के लिए मनमोहक बर्फीले पहाड़, मंदिर, किले और खूबसूरत झील

 

Jammu Kashmir Tourist Places – जम्मू कश्मीर में घूमने की जगह खूबसूरत वादियाँ, हरियाली, पहाड़ी इलाके, जंगल और नदियों के बीच लुभावनी प्राकृतिक सुंदरता

 

Our Website –

mpcareer.in – गवर्नमेंट और प्राइवेट जॉब्‍स की जानकारी

meribadhai.com – एक से बढ़कर एक बधाई और शुभकामनायें सन्देश

bharatyatri.com  – सभी यात्राओं और धर्मशालाओं की जानकारी

apniyojana.com – हर सरकारी योजना की सम्पूर्ण जानकारी

templatemanager.in – PEB / VYAPAM TEMPLATE बनाइए मात्र 10 Sec. में

 

Srinagar Ghumne Ki Jagah
Srinagar Tourist Spot In Hindi
Kashmir Srinagar Tourism In Hindi
Dal Lake Srinagar Tourist Places In Hindi
Picnic Spot In Srinagar In Hindi
Srinagar Best Places In Hindi
Srinagar City Tour In Hindi
Srinagar Nearby Places In Hindi
Srinagar Picnic Spot In Hindi
Srinagar Tourist Point In Hindi
Tourist Centre Srinagar In Hindi
Tourist Spots In Srinagar Kashmir In Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *