Haryana Tourist Places – हरियाणा में घूमने की जगह ऐतिहासिक जगहें, धार्मिक स्थल, हरे-भरे खेत, एक समृद्ध संस्कृति

 

Tourist Places In Haryana In Hindi
Haryana Places To Visit In Hindi

 

Haryana Tourist Places – हरियाणा भारत के बेस्ट पर्यटन स्थलों में एक है। हरियाणा की ऐतिहासिक जगहें सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विश्व भर में भी फेमस है। यह राज्य में विभिन्न पर्यटन स्थल, ऐतिहासिक जगहें और धार्मिक स्थलों से भरा हुआ है। यहाँ की आधुनिक इमारतें, हरे-भरे खेत, एक समृद्ध संस्कृति इस जगह को खास जगह बनाता हैं। यह जगह अपने संस्कृति और समृद्ध विरासत के लिए लोकप्रिय है। इस राज्य को देश के सबसे धनी राज्यों में से एक माना जाता है। हरियाणा भारत देश के मुकुट का एक रत्न है, जो पंजाब राज्य के साथ अपनी राजधानी चंडीगढ़ साझा करता है। इस राज्य का भारतीय महाकाव्य महाभारत और प्रसिद्ध पानीपत युद्ध की युद्धभूमि होने का भी इतिहास है।

 

हरियाणा के पर्यटन स्थल

 

गुडगाँव, हरियाणा 

गुडगाँव हरियाणा का मुख्य पर्यटन स्थल है। इस शहर का दूसरा नाम गुरुग्राम हैं। गुड़गांव एक प्रमुख पर्यटन शहर है जो हरियाणा राज्य में स्थित है। इस शहर को एक वित्तीय और प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में भी जाना जाता है। यह शहर अपने कई दर्शनीय स्थलों की वजह से पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। गुड़गांव छुट्टियों के लिए एक बहुत ही अच्छा पर्यटन स्थल है। दिल्ली के पास में होने के चलते यहां वीकेंड में घूमने के लिए दूर-दूर से लोग आते है। यहाँ ऐसे बहुत से पर्यटन स्थल है, जहां आप घूम सकते है।

गुडगाँव में घूमने की जगह – हेरिटेज ट्रांसपोर्ट म्यूजियम, दमदमा झील, एंबिएंस मॉल, लीजर वैली पार्क, किंगडम ऑफ ड्रीम्स, सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान, वाटर पार्क, अप्पूविंटेज कैमरा संग्रहालय, पटौदी पैलेस

गुडगाँव कहाँ ठहरे – गुरूग्राम (गुड़गांव) में धर्मशालाओं की जानकारी, कम किराये में अच्छी धर्मशाला

गुडगाँव घूमने का सबसे अच्छा समय – सितंबर से लेकर मार्च तक

गुडगाँव घूमने के लिए कितने दिन लगते है – 2 दिन

गुडगाँव निकटतम रेलवे स्टेशन – गुड़गांव रेलवे स्टेशन (GGN )

गुडगाँव निकटतम बस स्टैंड – गुड़गांव बस स्टैंड

गुडगाँव निकटतम एयरपोर्ट – इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, दिल्ली (DEL)

 

कुरूक्षेत्र, हरियाणा

कुरूक्षेत्र हरियाणा के बेस्ट पर्यटन स्थलों में एक है। कुरुक्षेत्र पर्यटन स्थल हरियाणा राज्य में स्थित एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। यह शहर  हरियाणा की एक प्राचीन एवं प्रसिद्ध जगह है। कुरुक्षेत्र वही स्थान है, जहां पर श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था, और कुरुक्षेत्र में ही महाभारत का युद्ध यानी कि पांडवों और कौरवों के बीच युद्ध हुआ था, जिसे महाभारत के युद्ध के नाम से जाना जाता हैं। कुरुक्षेत्र का यह भीषण युद्ध धर्म की स्थापना के लिए लड़ा गया था। यह जगह पर्यटन स्थल की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। यहां कई जगह ऐसी हैं जिनकी यात्रा करके आपको कुछ अलग ही महसूस होगा।

कुरूक्षेत्र में घूमने की जगह – ब्रह्मसरोवर झील, ज्योतिसर, भीष्म कुंड, स्थानेश्वर महादेव मन्दिर, शेख चिल्ली का मकबरा, राजा हर्ष का टीला, भद्रकाली मंदिर, पैनोरमा और विज्ञान केंद्र, श्रीकृष्ण संग्रहालय, सरस्वती वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, राजा कर्ण का किला

कुरूक्षेत्र कहाँ ठहरे – कुरूक्षेत्र में धर्मशालाओं की जानकारी, अच्छी सुविधा धर्मशाला कम किराये में

कुरूक्षेत्र घूमने का सबसे अच्छा समय –  सितंबर से मार्च के महीने

कुरूक्षेत्र घूमने के लिए कितने दिन लगते है – 2 दिन

कुरूक्षेत्र निकटतम रेलवे स्टेशन – कुरुक्षेत्र जंक्शन रेलवे स्टेशन (KKDE)

कुरूक्षेत्र निकटतम बस स्टैंड – कुरूक्षेत्र बस स्टैंड

कुरूक्षेत्र निकटतम एयरपोर्ट – चंडीगढ़ एयरपोर्ट(IXC) और दिल्ली एयरपोर्ट (DEL)

 

पंचकुला, हरियाणा

पंचकुला हरियाणा के बेस्ट पर्यटन स्थलों में से एक है। यह शहर अपने हरे भरे वातावरण के लिए जाना जाता है, क्योंकि यहां पर बड़े पैमाने पर वन क्षेत्र उपलब्ध हैं, जो इस शहर को हरियाणा का सबसे बड़ा वन क्षेत्र बनाता है। यहां पर बड़े पैमाने पर पहाड़ी क्षेत्र भी उपलब्ध है जिसकी वजह से दूर दराज से लोग यहां पर घूमने के लिए आते हैं। इस शहर में अत्यंत प्राचीन मंदिर, धार्मिक स्थल तथा प्राचीन स्मारक बने हुए हैं, जो भारत के अतीत तथा प्राचीन काल के ऐतिहासिक महत्व को दर्शाते हैं। यह शहर पांच लहरों के लिए भी जाना जाता है, इसलिए इस शहर का नाम पंचकूला रखा गया है। यह जगह हरियाणा में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

पंचकुला में घूमने की जगह – पिंजौर, गुरुद्वारा नंदा साहिब, छतबीड़ चिड़ियाघर, मनसा देवी का मंदिर, कैक्टस गार्डन, मोरनी हिल्स, छतबीड़ जू, नेशनल कैट्स एंड बोटेनिकल गार्डन

पंचकुला कहाँ ठहरे – पंचकूला में धर्मशालाओं की जानकारी, कम किराये में अच्छी धर्मशाला

पंचकुला घूमने का सबसे अच्छा समय – नवंबर से फरवरी तक

पंचकुला घूमने के लिए कितने दिन लगते है – 2 से 3 दिन

पंचकुला निकटतम रेलवे स्टेशन – चंडी मंदिर रेलवे स्टेशन (CNDM)

पंचकुला निकटतम बस स्टैंड – पंचकुला बस स्टैंड

पंचकुला निकटतम एयरपोर्ट – चंडीगढ़ एयरपोर्ट (IXC)

 

फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद एक बहुत ही खूबसूरत शहर है। यह शहर हरियाणा के सबसे अच्छे पर्यटन स्थल में से एक है। यह शहर हरियाणा का एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र भी है, जिसमें ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल और रेफ्रिजरेटर का निर्माण शामिल है। फरीदाबाद में घूमने के लिए बहुत सारे ऐसे टूरिस्ट प्लेस है, जहां आप घूम सकते है। यह शहर कृषि के क्षेत्र में मेंहदी उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। यह शहर कई शैक्षणिक संस्थानों का भी घर है। अगर आप दिल्ली घूमने आए, तो फरीदाबाद घूमने जरुर जाए। फरीदाबाद पर्यटकों के घूमने के लिए बहुत अच्छी जगह है।

फरीदाबाद में घूमने की जगह – बाबा फरीद की कब्र, कैम्प धौज झील, श्री शिरडी साईं बाबा मंदिर, राजा नाहर सिंह पैलेस, सूरजकुंड, ब्रु एन बैरल, इस्कॉन मंदिर, सूरजकुंड मेला, अरावली गोल्फ कोर्स, पारसन मंदिर, सीआईटीएम झील, नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम

फरीदाबाद कहाँ ठहरे – फरीदाबाद में गेस्टहाउस और सस्ती होटल की जानकारी

फरीदाबाद घूमने का सबसे अच्छा समय – नवंबर से फरवरी तक

फरीदाबाद घूमने के लिए कितने दिन लगते है – 2 दिन

फरीदाबाद निकटतम रेलवे स्टेशन – फरीदाबाद रेलवे स्टेशन(FDB), नया शहर फरीदाबाद रेलवे स्टेशन (FDN) और बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन (BVH)

फरीदाबाद निकटतम बस स्टैंड – फरीदाबाद बस स्टेशन

फरीदाबाद निकटतम एयरपोर्ट – इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (DEL)

 

पानीपत, हरियाणा

पानीपत हरियाणा के सबसे अच्छे पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। यह शहर यमुना नदी के किनारे पर स्थित है और यह बहुत ही प्राचीन शहर है। यह शहर ऐतिहासिक पर्यटक स्थल होने के साथ-साथ पर्यटकों के बीच बहुत अधिक लोकप्रिय है। यह शहर ऐतिहासिक धरोहर का धनी होने के साथ-साथ अपनी कला, संस्कृति और सभ्यता के लिए भी पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इस शहर में पौराणिक समय से लेकर आधुनिक समय तक के आपको कई सारी पर्यटन स्थल देखने को मिल सकती है, जिसे लोग देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं।

पानीपत में घूमने की जगह – पानीपत युद्धक्षेत्र स्मारक, काबुली बाग मस्जिद, काला अंबो, पानीपत संग्रहालय, बू-अली शाह कलंदरी का मकबरा, देवी मंदिर, इब्राहिम लोदी मकबरा, ताऊ देवी लाल जैव विविधता पार्क, कैफे ग्रिल्ज़

पानीपत कहाँ ठहरे – पानीपत में धर्मशालाओं की जानकारी, अच्छी सुविधा धर्मशाला कम किराये में

पानीपत घूमने का सबसे अच्छा समय – अक्टूबर से लेकर जनवरी तक

पानीपत घूमने के लिए कितने दिन लगते है – 2 दिन

पानीपत निकटतम रेलवे स्टेशन – पानीपत रेलवे स्टेशन (PNP)

पानीपत निकटतम बस स्टैंड – पानीपत न्यू बस स्टैंड

पानीपत निकटतम एयरपोर्ट – इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (DEL)

 

नारनौल, हरियाणा

नारनौल हरियाणा राज्य का प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। यह शहर कई धार्मिक स्थलों का घर भी है। यह जगह अपने कई मकबरों और ऐतिहासिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है, जो मुगल और राजपूत युग के हैं। नारनौल एक छोटा शहर है लेकिन सुंदर आगामी पर्यटन स्थल है जो पर्यटकों के घूमने के लिए बहुत अच्छी जगह है। इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता का भी आप आनंद ले सकते हैं। यह हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में स्थित है और नई दिल्ली से कुछ घंटे की दूरी पर है। यह क्षेत्र अपनी उत्कृष्ट खेल सुविधाओं के लिए भी जाना जाता है जहाँ कई राष्ट्रीय स्तर के एथलीट अपने टूर्नामेंट के लिए तैयारी करते हैं। यह जगह बीरबल के जन्मस्थान के रूप में भी प्रसिद्ध है, जो अकबर के दरबार में मंत्रियों में से एक थे।

नारनौल में घूमने की जगह – खल्दा वाले हनुमान, जल महल, चोर गुंबद, बीरबल की चट्टा, मिर्ज़ा अलीजान की एक बावली, चामुंडा देवी मंदिर, शाह कुली खान मकबरा, इब्राहिम खान सूर का मकबरा

नारनौल कहाँ ठहरे – नारनौल में रिसॉर्ट्स और सस्ती होटल की जानकारी

नारनौल घूमने का सबसे अच्छा समय – अक्टूबर से लेकर जनवरी तक

नारनौल घूमने के लिए कितने दिन लगते है – 1 दिन

नारनौल निकटतम रेलवे स्टेशन – नारनौल रेलवे स्टेशन (NNL)

नारनौल निकटतम बस स्टैंड – नारनौल बस स्टेशन

नारनौल निकटतम एयरपोर्ट – इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (DEL)

 

करनाल, हरियाणा

करनाल हरियाणा के खूबसूरत पर्यटन स्थल में से एक हैं। इस शहर को ‘राइस बाउल ऑफ इंडिया’ भी कहा जाता है। यह शहर यमुना नदी के तट पर बसा हुआ है जो महाभारत काल के इतिहास को समेटे हुए है। पौराणिक कथायों के अनुसार इस शहर का नाम “कर्ण” के नाम पर रखा गया है। करनाल शहर ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है क्योंकि यह एक अत्यंत प्राचीन शहर है। यह शहर प्रमुख पर्यटक स्थल होने के साथ साथ राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान का घर भी है। यह शहर टूरिस्ट की पहली पसंद मानी जाती है।

करनाल में घूमने की जगह – कर्ण झील, सीता माई मंदिरगुरुद्वारा मंजी साहिब, दुर्गा भवानी मंदिर, करनाल छावनी चर्च, मीरन साहब का मकबरा, अटल पार्क, करनाल गोल्फ कोर्स, बाबर की मस्जिद करनाल

करनाल कहाँ ठहरे – करनाल में धर्मशालाओं की जानकारी, अच्छी सुविधा धर्मशाला कम किराये में

करनाल घूमने का सबसे अच्छा समय – अक्टूबर से मार्च के बीच

करनाल घूमने के लिए कितने दिन लगते है – 2 दिन

करनाल निकटतम रेलवे स्टेशन – करनाल रेलवे स्टेशन (KUN)

करनाल निकटतम बस स्टैंड – करनाल बस स्टैंड

करनाल निकटतम एयरपोर्ट – इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (DEL)

 

चंडीगढ़, हरियाणा

हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ है, जो एक बहुत खूबसूरत शहर हैं, जिसको हरियाणा राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। इस शहर को ब्यूटीफुल सिटी के नाम से भी जाना जाता है। यह शहर भारत के सबसे स्वच्छ शहरों में से भी एक है। यह शहर अपनी खूबसूरत उद्यानों, साफ सुथरी सड़कों, आधुनिक जीवन शैली और शांत वातावरण के कारण पर्यटकों का मन मोह लेती है। चंडीगढ़ के पास भी घूमने लायक कई जगहें हैं, जो पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है, जिसे देखने के लिए हजारों पर्यटकों घूमने के लिए आते हैं।

चंडीगढ़ में घूमने की जगह – परवाणू, मोरनी हिल्स, नालागढ़ किला, कसौली, बरोग, भरतगढ़ किला, दोराहा, सोलन, पंचकुला, नाहनो, शोघी, चायल, कुफरी, नालदेहरा, ठियोग, आसन बैराज, सिरमौर

चंडीगढ़ कहाँ ठहरे – चंडीगढ़ में धर्मशालाओं की जानकारी, अच्छी धर्मशाला सस्ते में

चंडीगढ़ घूमने का सबसे अच्छा समय – अगस्त से नवंबर तक

चंडीगढ़ घूमने के लिए कितने दिन लगते है – 2 दिन

चंडीगढ़ निकटतम रेलवे स्टेशन – चंडीगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन (CDG)

चंडीगढ़ निकटतम बस स्टैंड – चंडीगढ़ निकटतम बस स्टैंड –

चंडीगढ़ निकटतम एयरपोर्ट – शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, चंडीगढ़ (IXC)

 

नूह, हरियाणा

नूह हरियाणा में घूमने के लिए बहुत अच्छा पर्यटन स्थल है। यह शहर समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास वाला एक क्षेत्र है जो प्राचीन काल से है। यह जगह अपने ऐतिहासिक संरचनाओं और खंडहरों के लिए भी जाना जाता है। यह शहर दिल्ली से 70 किलोमीटर दूर और 190 मीटर की ऊंचाई पर है। यह शहर आर्य सभ्यता और बाद में तुगलक राजवंश तक के इतिहास प्रदर्शित करता है। यहां कई ऐतिहासिक वास्तुकलाएं हैं जिसे आप देख सकते है। यह एक दिन में घूमने के लिए बहुत अच्छा पर्यटन स्थल है।

नूह में घूमने की जगह – कोटला और शिव मंदिर, हाथोर का मंदिर, शेख मूसा और चुई माई तालाब या टैंक, चुई माल का तालाब, शेख मूसा मस्जिद, कोटला किला और शाही मस्जिद, हाथोर का मंदिर, बारादरी मकबरा, कोटला झरना, नूंह पहाड़ी दृश्य

नूह घूमने का सबसे अच्छा समय – अक्टूबर से मार्च तक

नूह घूमने के लिए कितने दिन लगते है – 1 दिन

नूह निकटतम रेलवे स्टेशन – पलवल रेलवे स्टेशन (PWL)

नूह निकटतम बस स्टैंड – नूह बस स्टैंड

नूह निकटतम एयरपोर्ट – इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (DEL)

 

रोहतक, हरियाणा

रोहतक हरियाणा का लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह हरियाणा का छठा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। इस शहर को द हार्ट ऑफ़ हरियाणा कहा जाता है। यहां आपको बहुत सारी खूबसूरत जगहें देखने के लिए मिल सकती है, जहां आप परिवार के साथ कुछ समय बिता सकते हैं। यहां पर कई प्रसिद्ध मंदिर,और खूबसूरत झीलें हैं, जो पर्यटकों के लिए आकर्षक जगह है जहां आप घूम सकते है। वर्तमान समय में यहां अत्यंत पुराने स्मारक के खंडहर दिखाई देते हैं। यहां पर बने हुए प्रसिद्ध और प्रमुख मंदिर पर्यटकों का मन मोह लेता है।

रोहतक में घूमने की जगह – महम, दुर्गा भवन मंदिर रोहतक, अस्थल बोहर मठ, भिंडावास झील रोहतक, तिलयार झील, स्प्लैश वॉटर पार्क, रोहतक जू, गुरुद्वारा बंगला साहिब, अस्थल बोहर मठ, स्प्लैश वॉटर पा

रोहतक कहाँ ठहरे – रोहतक में धर्मशालाओं की जानकारी, अच्छी धर्मशाला कम किराये में

रोहतक घूमने का सबसे अच्छा समय – अक्टूबर से लेकर मार्च महीने तक

रोहतक घूमने के लिए कितने दिन लगते है – 2 दिन

रोहतक निकटतम रेलवे स्टेशन – रोहतक रेलवे स्टेशन

रोहतक निकटतम बस स्टैंड –

रोहतक निकटतम एयरपोर्ट – इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (DEL)

 

 हरियाणा की अन्य घूमने लायक जगह

अगर आपके पास अधिक समय है तो आप इन सबके अलावा भी यहाँ बहुत कुछ है, जिसे आप देख सकते है जैसे दमदमा झील, मोरनी हिल्स, सुल्तानपुर पक्षी अभयारण्य, मानेसर आदि जैसे जगह शामिल है जहां आप घूम सकते है। हरियाणा में ऐसे कई पर्यटक आकर्षणों से भरा हुआ है, जहां आप अपने परिवार के साथ अपनी छुट्टी बीता सकते है।

 

हरियाणा में शॉपिंग

 

हरियाणा में खरीदने के लिए बहुत कुछ है। जैसे बढ़िया लकड़ी की नक्काशी, पीतल की मूर्तियां, फुलकारी दुपट्टे, ज़री, हुक्का, चमड़े का काम, हथकरघा, बुने हुए फर्नीचर और अन्य कलाकृतियों के लिए प्रसिद्ध है। यह राज्य अपने मिट्टी के बर्तनों, लकड़ी के काम और धातु के काम के लिए भी जाना जाता है।

 

हरियाणा के प्रसिद्ध स्थानीय भोजन

हरियाणा के प्रसिद्ध स्थानीय भोजन चूरमा और खीर यहाँ का सबसे स्वादिष्ट और पौष्टिक आहार हैं। इस राज्य में भरपूर मात्रा में डेयरी और कृषि का उपयोग होता है। दूध, घी और छाछ यहां बेहद खास है। यहाँ की सबसे खास प्रसिद्ध मिठाई ‘गोंद के लड्डू’ है। इसके बाद जलेबी,फिरनी,घेवर का स्थान आता है। कढ़ी पकोड़ा, कच्ची लस्सी, बाजरे की रोटी, गुड़, बथुआ का रायता, बाजरा खिचड़ी भी प्रमुख डिश हैं।

 

हरियाणा जाने का उचित समय

हरियाणा जाने का उचित समय अक्टूबर से लेकर मार्च तक है। अक्टूबर से मार्च के मौसम काफी ठंडा और सुखद होने लगता है, जिसकी वजह से यह राज्य के यह दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए एक आदर्श समय है।

 

हरियाणा कैसे पहुँचे?

हरियाणा राज्य के प्रमुख स्थल होने के कारण यह हवाई, रेल और सड़क मार्ग द्वारा भारत के अन्य राज्यों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आप अपनी सुविधा अनुसार किसी भी विकल्प का चुनाव कर सकते है। हरियाणा पहुंचने के विभिन्न तरीके इस प्रकार है:-

 

हरियाणा फ्लाइट से कैसे पहुँचे?

हरियाणा मुख्य एयरपोर्ट चंडीगढ़ में है। चण्डीगढ़ एयरपोर्ट से लगभग सभी प्रमुख शहरों के लिए इंडियन एयरलाइन, जेट एयरवेज, एयर डेक्कन आदि विमान सेवाएं उपलब्ध हैं। एयरपोर्ट पर चण्डीगढ़ प्रशासन का सुव्यवस्थित पर्यटन सूचना केंद्र भी है। दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट भी हरियाणा के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को भरता है।

 

रेल द्वारा हरियाणा कैसे पहुँचे?

 

हरियाणा का मुख्य रेलवे स्टेशन चंडीगढ़ है इसके आलवा दिल्ली में चार रेलवे स्टेशन हैं, जो हरियाणा के किसी भी हिस्से से ज्यादा दूरी पर स्थित नहीं हैं। कालका, अंबाला, कुरुक्षेत्र, रोहतक, जींद, हिसार, अंबाला, पानीपत और जाखल राज्य के प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं।

 

सड़क मार्ग से हरियाणा कैसे पहुंचे?

हरियाणा राष्ट्रीय राजमार्ग प्रमुख शहरों और कस्बों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। यहाँ से बसें परिवहन के रूप में उपलब्ध हैं। यहां से पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड एवं दिल्ली आदि जैसे विभिन्न राज्यों के लिए बस सेवाएं उपलब्ध हैं। यह बसें वातानुकूलित, डीलक्स, सेमी-डीलक्स उपलब्ध है।

 

Our Websites –

mpcareer.in – गवर्नमेंट और प्राइवेट जॉब्‍स की जानकारी

apniyojana.com – हर सरकारी योजना की सम्पूर्ण जानकारी

pujakaisekare.com – पूजन विधि, मंत्र, भजन, कथा, व्रत, त्यौहार, आरती, चालीसा, प्रेरक कहानियां और बहुत कुछ

bharatyatri.com  – सभी यात्राओं और धर्मशालाओं की जानकारी

meribadhai.com – एक से बढ़कर एक बधाई और शुभकामनायें सन्देश