Jharkhand Tourist Places – झारखण्ड में घूमने की जगह जंगलों का प्रदेश, ऐतिहासिक जगहें, प्रसिद्द मंदिर

 

Jharkhand Places To Visit In Hindi
Tourist Places in Jharkhand in Hindi

 

Jharkhand Tourist Places – झारखण्ड राज्य अपने खूबसूरत पर्यटन स्थल के लिए जाना जाता है। झारखंड की प्राकृतिकता उसके घने जंगलों, झीलों में नजर आती है।  झारखण्ड को “जंगलों का प्रदेश” भी कहा जाता है। मुग़ल काल में इस क्षेत्र को कुकरा नाम से जाना जाता था। झारखंड को भारत के 28वें राज्य के रूप में पहचान मिली है। झारखंड में पर्यटकों को प्राकृतिक सुंदरता देखने के साथ ही ऐतिहासिक जगहें, धार्मिक स्थल देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा यहां भव्य किलों से लेकर शानदार वास्तुकला और कई मंदिर भी हैं  जिसकी वजह से इस राज्य की खूबसूरती और बढ़ जाती है। जो पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है।

 

Jharkhand Tourist Places Map

 

झारखण्ड के पर्यटन स्थल

 

देवघर, झारखण्ड 

देवघर भारत के झारखंड राज्य में स्थित एक लोकप्रिय धार्मिक स्थल है जो भारत में स्थित भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग मंदिर में से एक है ये ज्योतिर्लिंग भगवान बैद्यनाथ धाम के नाम से प्रसिद्ध है। देवघर झारखंड का एक ऐसा शहर है जहां पौराणिक काल से खुद भगवान शिव शिवलिंग के रूप में विराजमान हैं। देशभर में सावन का महीना बेहद ही पवित्र माना जाता है। सावन में करोड़ों भक्त भगवान शिव को गंगा जल अर्पित करने के लिए और दर्शन करने के लिए देवघर पहुंचते हैं। देवघर के आसपास घूमने के लिए बहुत ही खूबसूरत और मनमोहक जगह है जहाँ आप घूम सकते हैं।

Baba Baidyanath Dham – वैद्यनाथ ज्‍योतिर्लिंग, शक्ति पीठ / हृदय पीठ के दर्शन और देवघर घूमने की सम्पूर्ण जानकारी

 

देवघर में घूमने की जगह – बाबा वैधनाथ धाम मंदिर, शिवगंगा, त्रिकुट पर्वत, सत्संग आश्रम, नंदा पर्वत, नौलाखा मंदिर, शीतला माता मंदिर, तपोवन, रिखियापीठ आश्रम, हरिला जोरिक, देवसंगा मठ, बासुकीनाथ मंदिर, हाथी पर्वत या महादेवत्री

देवघर कहाँ ठहरे – देवघर में धर्मशालाओं की जानकारी, अच्छी सुविधा धर्मशाला कम किराये में

देवघर घूमने का सबसे अच्छा समय – अक्टूबर से लेकर मार्च तक

देवघर घूमने के लिए कितने दिन लगते है – 2 दिन

देवघर निकटतम रेलवे स्टेशन – बैद्यनाथ धाम रेलवे स्टेशन (BDME)

देवघर निकटतम बस स्टैंड – देवघर बस स्टैंड

देवघर निकटतम एयरपोर्ट – देवघर एयरपोर्ट (DGH)

 

जमशेदपुर, झारखण्ड 

जमशेदपुर झारखण्ड के मुख्य पर्यटन स्थल में से एक है। झारखंड का सबसे बड़ा शहर जमशेदपुर है जो अपनी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। यह झारखंड राज्य में सबसे अधिक आबादी वाला शहर भी है। इस शहर का नाम जमशेदजी टाटा के नाम पर रखा गया था। इस शहर में दुनिया की आठवीं सबसे बड़ी इस्पात निर्माण कंपनी स्थित है। यह एक औद्योगिक शहर होने के बाद भी प्राकृतिक सुंदरता से सजा एक बेहद ही सुंदर शहर है। यहाँ झीलों और मंदिरों से लेकर वन्यजीव अभयारण्यों तक इस शहर में देखने के लिए बहुत कुछ है।

जमशेदपुर में घूमने की जगह – जुबली झील, टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क, जुबली पार्क, डिमना झील, दलमा वन्यजीव अभयारण्य, हुडको झील, रसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस, भाटिया पार्क, रिवर्स मीट, प्राचीन मंदिर भुवनेश्वरी मंदिर, जयंती सरोवर, अमाडुबी ग्रामीण पर्यटन केंद्र, सर दोराबजी टाटा पार्क, गोलपहाड़ी मंदिर, कीनन स्टेडियम, हाई-टेक सिटी सेंटर मॉल

जमशेदपुर कहाँ ठहरे – जमशेदपुर में धर्मशालाओं की जानकारी, अच्छी धर्मशाला सस्ते में

जमशेदपुर घूमने का सबसे अच्छा समय –  नवंबर से फरवरी तक

जमशेदपुर घूमने के लिए कितने दिन लगते है – 2 से 3  दिन

जमशेदपुर निकटतम रेलवे स्टेशन – टाटानगर जंक्शन रेलवे स्टेशन (TATA)

जमशेदपुर निकटतम बस स्टैंड –  जमशेदपुरमानगो बस स्टैंड

जमशेदपुर निकटतम एयरपोर्ट –  जमशेदपुर एयरपोर्ट (IXW)

 

रांची, झारखण्ड 

रांची झारखंड की राजधानी है। रांची झारखंड का बेस्ट टूरिस्ट प्लेस भी है। इस जगह को झरनों का शहर कहा जाता है और यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। रांची का हर एक कोना दर्शनीय स्थलों से भरा पड़ा है। यहां देखने के लिए झरने, मंदिर, खूबसूरत नजारे और काफी कुछ देखने के लिए है। यहाँ पर कई ऐसे धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है जिसे देखने काफी संख्या में लोग देश एवं विदेश से आते हैं। इस शहर की खूबसूरती के चार चांद लगाने में यहां के झरने और पहाड़ियो का प्रमुख योगदान है जो पर्यटकों को अपने तरफ आकर्षित करता हैं।

रांची में घूमने की जगह – रांची लेक, पतरातू घाटी, सूर्य मंदिर, बिरसा जूलॉजिकल पार्क, तोपचांची झील, अंगराबादी मंदिर, टैगोर हिल, जगरनाथ मंदिर, जोन्हा झरने, डैसम झरना, देवरी मंदिर, रॉक गार्डन, हुड़ु फॉल्स, टैगोर हिल, पंच गाग जलप्रपात, स्वामी विवेकानंद प्रतिमा

रांची कहाँ ठहरे – रांची में धर्मशालाओं की जानकारी, अच्छी धर्मशाला सस्ते में

रांची घूमने का सबसे अच्छा समय – अक्टूबर से मार्च तक

रांची घूमने के लिए कितने दिन लगते है – 2 से 3  दिन

रांची निकटतम रेलवे स्टेशन – राँची जंक्शन रेलवे स्टेशन (RNC)

रांची निकटतम बस स्टैंड – बिरसा मुंडा बस स्टैंड

रांची निकटतम एयरपोर्ट – रांची एयरपोर्ट (IXR)

 

घाटशिला, झारखण्ड 

घाटशिला झारखण्ड के सबसे अच्छे पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। झारखंड के सिंहभूम जिले में घाटशीला आकर्षक स्थानों में से एक है। घाटशीला सुंदरता से परिपूर्ण है क्योंकि यह दो पर्वत श्रृंखलाओं के बीच स्थित है। यह प्रकृति के आश्चर्य को देखने के लिए एक आकर्षक दृश्य है। यह शहर जंगलों और पहाड़ियों से घिरा हुआ है। सुवर्णरेखा नदी शहर से होकर बहती है। घाटशिला प्राकृतिक खनिजों से भी समृद्ध है, एशिया की पहली तांबे की खदान यहीं पाई गई थी। यहाँ ऐसे बहुत से अच्छे जगह है जो बहुत ही खूबसूरत और मनमोहक है।

घाटशिला में घूमने की जगह – पांच पांडव जगह, बिंदा मेला, रंकिणी मंदिर, फूलडुंगरी पहाड़ी, बरुडी झील, रतन्यि मंदिर, धरागिरि फॉल्स, नरोवा वन, सूरदा पहाहार, मोसाबोनि कॉपर खान, बुरहा घाघरी झरना, बुरूडीह झील, घाटशिला महल,रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ

घाटशिला घूमने का सबसे अच्छा समय – अक्टूबर से मार्च तक

घाटशिला घूमने के लिए कितने दिन लगते है – 2 दिन

घाटशिला निकटतम रेलवे स्टेशन – घाटशिला रेलवे स्टेशन (GTS)

घाटशिला निकटतम बस स्टैंड – घाटशिला बस स्टैंड

घाटशिला निकटतम एयरपोर्ट – जमशेदपुर एयरपोर्ट (IXW)

 

झारखण्ड के प्रमुख जलप्रपात

पठारी भूमि होने के कारण झारखण्ड में अनेक जलप्रपात स्थित है जो नदी के बहाव मार्ग में मृदु शैल के अपरदन या कठोर शैल के अवरोध के कारण बने है। यह झारखण्ड के दर्शनीय पर्यटक स्थल भी है। ऊँचाई से एकबारगी नीचे गिरते हुए जल को ‘जलप्रपात’ कहते हैं। झारखंड में कई सारे वॉटरफॉल है जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। गर्मी की छुट्टियाें में अगर आप कहीं घूमना चाहते हैं तो झारखंड में आप जलप्रपात का आनंद उठा सकते हैं। पहाड़ों से गिरते स्वच्छ जलधारा को देखकर आपका मन मचल उठेगा।

जलप्रपात में घूमने की जगह – हुंडरू वाटरफॉल, जोन्हा फॉल्स, पंच घाघ वाटरफॉल, हिरनी जलप्रपात, राजरप्पा वाटरफॉल, लोध फॉल्स, दशम जलप्रपात, गोवा जलप्रपात, सुनुआ जलप्रपात, तमासीर जलप्रपात, मालूद जलप्रपात, बुढ़ाघाघ जलप्रपात, हेपाद जलप्रपात

जलप्रपात घूमने का सबसे अच्छा समय – मई से अक्टूबर तक

जलप्रपात घूमने के लिए कितने दिन लगते है – 2 दिन

जलप्रपात निकटतम रेलवे स्टेशन – रांची रेलवे स्टेशन (RNC)

जलप्रपात निकटतम बस स्टैंड – रांची बस स्टैंड

जलप्रपात निकटतम एयरपोर्ट – जमशेदपुर एयरपोर्ट (IXW)

 

रजरप्पा, झारखण्ड 

रजरप्पा झारखंड का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यह धार्मिक और पवित्र स्थान है। इस मंदिर को छिन्नमस्तिका मंदिर के नाम से जाना जाता है। ये मंदिर 51 शक्तिपीठों में दूसरा बड़ा शक्तिपीठ है। इस मंदिर में देवी छिन्नमस्तिका के कटे सिर की पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर में दर्शन करने से भक्‍तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इसलिए हर साल हजारों की संख्‍या में भक्‍त यहां मां के दर्शन के लिए आते हैं। इस मंदिर में अपनी तांत्रिक शैली की वास्तुकला के लिए भी मशहूर है।

रजरप्पा में घूमने की जगह –  छिन्नमस्तिका मंदिर, पहाड़ी मंदिर, झारखंडी हिरण पार्क, बुरहा नदी और अमादुबी झील, नदी में नौका विहार

रजरप्पा घूमने का सबसे अच्छा समय –  फरवरी से अप्रैल के बीच

रजरप्पा घूमने के लिए कितने दिन लगते है – 1 दिन

रजरप्पा निकटतम रेलवे स्टेशन – रामगढ़ रेलवे स्टेशन (RMT)

रजरप्पा निकटतम बस स्टैंड – रजरप्पा बस स्टैंड

रजरप्पा निकटतम एयरपोर्ट – रांची एयरपोर्ट (IXR)

 

नेतरहाट, झारखण्ड 

नेतरहाट झारखंड में स्थित एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जिसे छोटानागपुर की रानी के नाम से भी जाना जाता है। नेतरहाट झारखंड की एक ऐसी ब्यूटी है जिसे लोग दूर दूर से देखने आते हैं। यह एक पर्वतीय इलाका है जिस वजह से पर्यटन स्थल के रूप में लोकप्रिय है। नेतरहाट जगह से आप उंचाई पर खड़े होकर कई दूर तक फैली हरियाली को देख सकते है और ताज़ी हवा का आनंद ले सकते हैं। नेतरहाट झारखंड की सबसे खूबसूरत जगह में से एक है जिसे झारखंड का रानी होने का ख्याति प्राप्त है।

नेतरहाट में घूमने की जगह – बेतला नेशनल पार्क, ऊपरी घाघरी जलप्रपात, मैगनोलिया प्वाइंट, सदनी जलप्रपात, सैनराइज प्वाइंट, सूर्यास्त बिंदु, कोयलव्यूप्वाइंट, निचला घाघरा जलप्रपात, अप्पर घाघरी जलप्रपात, नाशपति बागान, चीड़ का पेड़ बागान, लोध झरना जलप्रपात, नेतरघाट घाटी, नैना जलप्रपात

नेतरहाट घूमने का सबसे अच्छा समय –  मार्च और अप्रैल के महीनों के बीच

नेतरहाट घूमने के लिए कितने दिन लगते है – 2 दिन

नेतरहाट निकटतम रेलवे स्टेशन – रांची रेलवे स्टेशन (RNC)

नेतरहाट निकटतम बस स्टैंड – नेतरहाट बस स्टैंड

नेतरहाट निकटतम एयरपोर्ट – रांची एयरपोर्ट (IXR)

 

 रामगढ़, झारखण्ड 

रामगढ़ को झारखण्ड राज्य के “कुमाऊं का फलों का कटोरा” भी कहा जाता है। ऐसा इसलिए की यह जगह अपने हरे-भरे आड़ू, खुबानी, नाशपाती और सेब के बागानों के लिए प्रसिद्ध है। यह जगह चारों तरफ से हरी-भरी वादियों से घिरा हुआ है जिसे पर्यटक आकर्षित होते है इसलिए इस जगह झारखण्ड राज्य को के सबसे अच्छे पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। यहां आकर बहुत अच्छा एहसास होता है। यहां पर आपको पतरातु वैली देखने के लिए मिलती है जो पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इस वैली में बना हुआ सर्पाकार सड़क मार्ग बहुत सुंदर है।

रामगढ़ में घूमने की जगह – प्राचीन शिव मंदिर कैथा रामगढ़, मां महामाया मंदिर, मां छिन्नमस्तिके मंदिर रामगढ़, सूर्य मंदिर रजरप्पा, लोटस मंदिर, जलप्रपात रामगढ़, पतरातु घाटी रामगढ़, पतरातू बांध, पलानी वॉटरफॉल, बागदा घाटी रामगढ़, रारहा झरना रामगढ़

रामगढ़ घूमने का सबसे अच्छा समय –  नवंबर और फरवरी के महीनों के बीच

रामगढ़ घूमने के लिए कितने दिन लगते है – 2 दिन

रामगढ़ निकटतम रेलवे स्टेशन – रामगढ़ कैंट रेलवे स्टेशन (RMT)

रामगढ़ निकटतम बस स्टैंड – रामगढ़ बस स्टैंड

रामगढ़ निकटतम एयरपोर्ट – बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (IXR)

 

हजारीबाग, झारखण्ड 

हजारीबाग झारखंड राज्य का खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह हिल स्टेशन न केवल एक प्राकृतिक सौंदर्य का स्रोत है बल्कि यह एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर का भंडार भी है। यह शहर घने जंगल और पहाड़ों से घिरा हुआ है। इस शहर में बहुत सारी नदियां बहती है। यहाँ ऐसे खूबसूरत पर्यटन स्थल है जिन्हें देखकर मन अत्यंत प्रसन्न हो जाता है। हज़ारीबाग़ में झारखंड का दूसरा सबसे बड़ा कोयला भंडार है। पर्यटन की दृष्टि से यह जगह पर्यटकों के घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

हजारीबाग में घूमने की जगह – शहीद निर्मल महतो पार्क, स्वर्ण जयंती पार्क, संस्कृति म्यूजियम एवं आर्ट गैलरी, कैनरी हिल, जबरा पार्क, महावीर स्थान, अमन्डहारा जलप्रपात, छड़वा बांध, बाघमारा डैम, लोटवा वॉटरफॉल, हजारीबाग वन्य जीव आश्रयणी, सल्फरनी वाटरफॉल

हजारीबाग कहाँ ठहरे – हज़ारीबाग में धर्मशालाओं की जानकारी, सस्ती और अच्छी धर्मशाला

हजारीबाग घूमने का सबसे अच्छा समय – अक्टूबर से अप्रैल तक

हजारीबाग घूमने के लिए कितने दिन लगते है – 2 से 3  दिन

हजारीबाग निकटतम रेलवे स्टेशन – हज़ारीबाग रेलवे स्टेशन (HZD)

हजारीबाग निकटतम बस स्टैंड – हजारीबाग बस स्टैंड

हजारीबाग निकटतम एयरपोर्ट – रांची एयरपोर्ट (IXR)

 

बोकारो, झारखण्ड 

बोकारो झारखण्ड राज्य का प्रमुख पर्यटन स्थल है। इस शहर को बोकारो स्टील सिटी के नाम से जाना जाता है। बोकारो में भारत का सबसे बड़ा स्टील प्लांट बनाया गया है। इस शहर से होकर बहने वाली दामोदर नदी प्रकृति की गोद में एक सुखद समय प्रदान करता है। इस शहर में घूमने के लिए विदेशी पर्यटक भी आते रहते हैं। यहाँ आप प्राचीन और भव्य मंदिर के साथ-साथ खूबसूरत प्राकृतिक स्थल, पार्क, स्टेडियम ,बांध तथा अन्य कई ऐसे खूबसूरत स्थल हैं जहां आप घूम सकते है।

बोकारो में घूमने की जगह – बोकारो स्टील प्लांट, लुगुबुरु घंटाबारी, सिटी पार्क, जवाहरलाल नेहरू जैविक उद्यान, लुगुबुरु घंटाबाड़ी, गारगा बांध, जगन्नाथ मंदिर बोकारो, सूर्य मंदिर, गरगा बांध, लुगुबुरु घंटा बड़ी बोकारो, तेनुघाट, श्री कालिका महारानी मांडी, राम मंदिर बोकारो

बोकारो कहाँ ठहरे – बोकारो में धर्मशालाओं की जानकारी, सस्ती और अच्छी धर्मशाला

बोकारो घूमने का सबसे अच्छा समय –  सितंबर से फरवरी तक

बोकारो घूमने के लिए कितने दिन लगते है – 2 से 3  दिन

बोकारो निकटतम रेलवे स्टेशन – बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन (BKSC)

बोकारो निकटतम बस स्टैंड – बोकारो बस स्टैंड

बोकारो निकटतम एयरपोर्ट – रांची एयरपोर्ट (IXR)

 

झारखण्ड की अन्य घूमने लायक जगह,

अगर आपके पास अधिक समय है तो आप इन सबके अलावा भी यहाँ बहुत कुछ है, जिसे आप देख सकते है जैसे बेतला राष्ट्रीय उद्यान, शिखरजी, अनेक जलप्रपात, नेतरहाट, मसानजोर बांध जैसी जगहे है जहां आप घूम सकते है।


झारखण्ड में शॉपिंग

झारखंड प्राचीन शिल्पकला के लिये भी मशहूर है, हस्तशिल्प, डोकरा कला, लकड़ी की कलाकृतियाँ और पारंपरिक आदिवासी आभूषण शामिल हैं, जिसे आप खरीद सकते है। यहाँ का सबसे बड़ा मॉल पी एंड एम हाई-टेक सिटी सेंटर मॉल झारखंड के जमशेदपुर शहर में स्थित है।

 

झारखण्ड के प्रसिद्ध स्थानीय भोजन

झारखंड  राज्य अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों के लिए तो प्रसिद्ध है ही लेकिन यहाँ का भोजन भी बहुत स्वादिष्ट होता हैं। यहाँ के लजीज भोजन का स्वाद आपको उंगलिया चाटने पर मजबूर कर देगा। चावल, रोटी, दाल, तरकारी, मिठाइयाँ, अरसा रोटी, मीठा खाजा, थेकुआ, लिट्टी, धुस्का आदि शामिल हैं।

 

झारखण्ड जाने का उचित समय

झारखंड राज्य घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच का समय माना जाता हैं। क्योंकि इस मौसम में पर्यटक झारखंड राज्य के प्रमुख पर्यटन जगहों पर बिना किसी परेशानी के घूम सकते हैं।

 

झारखण्ड कैसे पहुँचे?

झारखण्ड राज्य भारत का लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं। झारखंड जाने के लिए पर्यटक फ्लाइट, ट्रेन और बस में से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं। आप अपनी सुविधानुसार किसी मार्ग का चुनाव कर सकते हैं। झारखण्ड जाने का तरीका इस प्रकार है:-

 

झारखण्ड फ्लाइट से कैसे पहुँचे?

झारखंड में बहुत अधिक घरेलू एयरपोर्ट नहीं हैं लेकिन इसकी राजधानी रांची में केवल एक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट है, जिसका नाम बिरसा मुंडा एयरपोर्ट है। यह भारत के सभी प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, पटना, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता से उड़ानें आती हैं। यहाँ से टैक्सी की मदद से अपने गंतव्य तक पंहुच सकते है।

 

रेल द्वारा झारखण्ड कैसे पहुँचे?

धनबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन झारखंड का सबसे बाद रेलवे स्टेशन हैं। वैसे तो झारखंड में कई रेलवे स्टेशन मौजूद हैं जो देश के सभी प्रमुख नगरो से अच्छी तरह संपर्क में हैं। आप अपनी डेस्टिनेशन के अनुसार रेलवे स्टेशन का चुनाव कर सकते हैं। वहा से आप टैक्सी की मदद से अपने डेस्टिनेशन तक पंहुच सकते है। ट्रेन से यात्रा करना बहुत ही सुविधाजनक हैं।

 

सड़क मार्ग से झारखण्ड कैसे पहुंचे?

झारखंड जाने के लिए आपने बस का चुनाव किया हैं। यहाँ की सड़कें महत्वपूर्ण शहरों और राज्यों से अच्छी तरह जुड़ी हुई हैं। आप अपने इच्छित गंतव्य के लिए किराए की कार या टैक्सी भी किराये पर ले सकते हैं। आप आसानी से झारखंड पंहुच सकते हैं।

 

Our Websites –

mpcareer.in – गवर्नमेंट और प्राइवेट जॉब्‍स की जानकारी

apniyojana.com – हर सरकारी योजना की सम्पूर्ण जानकारी

pujakaisekare.com – पूजन विधि, मंत्र, भजन, कथा, व्रत, त्यौहार, आरती, चालीसा, प्रेरक कहानियां और बहुत कुछ

bharatyatri.com  – सभी यात्राओं और धर्मशालाओं की जानकारी

meribadhai.com – एक से बढ़कर एक बधाई और शुभकामनायें सन्देश

One thought on “Jharkhand Tourist Places – झारखण्ड में घूमने की जगह जंगलों का प्रदेश, ऐतिहासिक जगहें, प्रसिद्द मंदिर

Comments are closed.