Mizoram Tourist Places – मिजोरम में घूमने की जगह शांतिपूर्ण, अनोखे और आकर्षक पर्यटन स्थल

 

Tourist Places In Mizoram in Hindi
Mizoram Tourism in Hindi

 

मिजोरम भारत के बेस्ट पर्यटन स्थलों में से एक हैं। यह भारत के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित है और सबसे छोटा राज्य भी है। इसे भारत के सोंगबर्ड के नाम से भी जाना जाता है। यह राज्य अपनी सुंदरता और समृद्धि, संस्कृति, प्रतिभा और परंपरा के लिए फेमस है और साथ यह जगह पर्यटकों के घूमने के लिए बहुत अच्छी जगह है। मिजोरम को पहाड़ों की भूमि के नाम से भी जाना जाता है। यह राज्य छोटा है लेकिन बेहद ही खूबसूरत है जो कई शानदार पर्यटक स्थल आकर्षणों से भरा हुआ है। इसलिए यह जगह को भारत में ही बल्कि विदेश में भी प्रसिद्ध है। यह एक शांतिपूर्ण, अनोखी और आकर्षक जगह है जहां आप अपनी छुट्टी के कुछ दिन बीता सकते हैं।

 

Mizoram Tourist Places Map

 

मिजोरम के पर्यटन स्थल

 

वैटावंग फॉल्स, मिजोरम 

वैटावंग फॉल्स भारत का 13 वां सबसे ऊँचा झरना हैं और इस राज्य का सबसे ऊंचा जलप्रपात भी हैं। यह फॉल्स मिजोरम का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। वैटावंग फॉल्स मिज़ोरम में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक है। मिज़ो पहाड़ियों की हरी-भरी हरियाली के बीच झरने का सफेद झागदार पानी नीचे गिरता है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। इसकी खूबसूरती आपको दीवाना बना सकती है। इसी कारण से इसकी लोकप्रियता देश-विदेशों में छाई हुई है। यह झरना आइजोल से लगभग 70 किलोमीटर दूरी पर स्थित है।

वैटावंग फॉल्स में घूमने की जगह – फौंगपुई राष्ट्रीय उद्यान, डर्टलैंग हिल्स, लुंगलेई, सैटलाव, नघासिह धारा

वैटावंग फॉल्स घूमने का सबसे अच्छा समय – नवंबर से मार्च तक

वैटावंग फॉल्स घूमने के लिए कितने दिन लगते है – 2 दिन

वैटावंग फॉल्स निकटतम रेलवे स्टेशन – सिलचर रेलवे स्टेशन (SCL)

वैटावंग फॉल्स निकटतम एयरपोर्ट – आइजोल एयरपोर्ट (AJL)

 

लुंगलेई, मिजोरम 

मिजोरम के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से लुंगलेई शहर है। इसे मिजोरम का दूसरा सबसे बड़ा शहर के रूप में जाना जाता है। लुंगलेई अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। यह शहर अपनी खूबसूरत चट्टानों के कारण बहुत फेमस है। राजसी पहाड़ियाँ, हरी-भरी हरियाली और भूमि की समृद्ध संस्कृति बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करती है। प्रकृति से प्यार करने वाले पर्यटकों के लिए लुंगलेई बहुत ही खूबसूरत शहर है। लुंगलेई में आप ट्रेकिंग का आनंद उठा सकते है। ट्रैकिंग, बर्ड वॉचिंग और कैंपिंग लुंगलेई घूमने आने वाले पर्यटकों द्वारा चुनी जाने वाली लोकप्रिय गतिविधियों में से एक हैं।

लुंगलेई में घूमने की जगह – थोरांगटलांग वन्यजीव अभयारण्य, साज़ा वन्यजीव अभयारण्य, सैकुटी हॉल, द नघासिह स्ट्रीम, लुंगलेई ब्रिज

लुंगलेई घूमने का सबसे अच्छा समय – अक्टूबर से अप्रैल तक

लुंगलेई घूमने के लिए कितने दिन लगते है – 2 दिन

लुंगलेई निकटतम रेलवे स्टेशन – सिलचर रेलवे स्टेशन (SCL)

लुंगलेई निकटतम बस स्टैंड – लुंगलेई बस स्टैंड

लुंगलेई निकटतम एयरपोर्ट – लेंगपुई एयरपोर्ट (AJL)

 

आइजोल, मिजोरम 

आइजोल मिजोरम राज्य की राजधानी है जो भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में स्थित हैं। यह शहर समुद्र तल से 1132 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। आइजोल अपनी खूबसूरती और प्राकृतिक स्वरूप के लिए जाना जाता है। इस शहर को देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में जाना जाता है। यह अपनी खूबसूरती, प्राकृतिक स्थल, प्राचीन स्थल, अद्भुत और आकर्षक स्थल की वजह से विदेशी पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। यह एक विरासत स्थल है और अपने चापचर कुट महोत्सव, मीम कुट महोत्सव और पावल कुट महोत्सव के लिए भी जाना जाता है।

आइजोल में घूमने की जगह – रीक हिल्स, हमुइफ़ांग, सोलोमन मंदिर, मिजोरम स्टेट म्यूजियम, डर्ट लिंग हिल्स, वंतावंग फॉल्स, केवी पैराडाइज, तमदिल झील, केवी पैराडाइज, ख्वांगलुंग वन्यजीव अभयारण्य

आइजोल घूमने का सबसे अच्छा समय – मार्च से अक्टूबर के बीच

आइजोल घूमने के लिए कितने दिन लगते है – 2 से 3 दिन

आइजोल निकटतम रेलवे स्टेशन – सैरंग रेलवे स्टेशन (SANG)

आइजोल निकटतम बस स्टैंड – आइजोल बस स्टैंड

आइजोल निकटतम एयरपोर्ट – आइजोल एयरपोर्ट (AJL)

 

सेरछिप, मिजोरम 

सेरछिप शहर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है और इस शहर को नीले पानी का शहर भी कहा जाता है। यहां पर हर साल हजारों टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं, क्योंकि यहां पर प्राकृतिक सुंदरता भरपूर है। यहां का वातावरण बहुत ही ज्यादा शांत है और इसी वजह से यह पर्यटक स्थल काफी लोकप्रिय भी हैं और यहां पर पर्यटकों के घूमने के लिए बहुत अच्छी जगह है। सेरचिप को उच्चतम साक्षरता दर वाला शहर माना जाता है। यहां आप झरने के नज़ारे का भी आनंद ले सकते हैं। यह एक बेहतरीन पर्यटक स्थल है।

सेरछिप में घूमने की जगह – वंतावंग फॉल्स, छिंगपुई थ्लान, ज़ोलुटी ह्रियाट्रेंगना लुंग, थेनज़ॉल डियर पार्क, चावंगचिल्ही पुक

सेरछिप घूमने का सबसे अच्छा समय – अक्टूबर से फरवरी तक

सेरछिप घूमने के लिए कितने दिन लगते है – 1 या 2 दिन

सेरछिप निकटतम रेलवे स्टेशन – सिलचर रेलवे स्टेशन (SCL)

सेरछिप निकटतम बस स्टैंड – सेरछिप बाजार वेंग बस स्टैंड

सेरछिप निकटतम एयरपोर्ट – लेंगपुई एयरपोर्ट (AJL)

 

चम्पई, मिजोरम 

चम्पई मिजोरम का लोकप्रिय पर्यटक स्थल है। चम्पई मिजोरम के सबसे खूबसूरत शहरों और घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। इसके चारों ओर रंगीन संस्कृति के साथ सुंदर पहाड़ियों का एक आकर्षक दृश्य है। यह सुन्दर पहाड़ियों से सजा हुआ स्थान है। यहाँ कुंग्रवी नाम की एक गुफा है जो बहुत ही पुरानी और दर्शनीय है। इस पर्यटन स्थल पर आप पहाड़ियों में घूमने का आनंद उठा सकते हैं। यहाँ घूमने के लिए बहुत से झरने और खूबसूरत रिसोर्ट है जो इस जगह को सबसे अलग बनता है। आप यहाँ अपने परिवार के साथ घूमने के लिए आ सकते हैं।

चम्पई में घूमने की जगह – तियु लुइ नामक नदी, रिहदिल झील, लियोनिहारी लुन्गलेन तलांग

चम्पई घूमने का सबसे अच्छा समय – अक्टूबर से फरवरी तक

चम्पई घूमने के लिए कितने दिन लगते है –1 या 2 दिन

चम्पई निकटतम रेलवे स्टेशन – बैराबी रेलवे स्टेशन (BHRB)

चम्पई निकटतम बस स्टैंड – चम्पई बस स्टैंड

चम्पई निकटतम एयरपोर्ट – लेंगपुई एयरपोर्ट (AJL)

 

ममित जिला, मिजोरम 

ममित जिला मिजोरम में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। यह अपने हरे-भरे पत्तों और मनमोहक दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। ममित जिला मिजोरम राज्य का चौथा बड़ा जिला है। मिजोरम का यह जिला सबसे अधिक मेहमान नवाजी और आने वाले पर्यटकों की खातेदारी के लिए खास तौर से जाना जाता है। यहां पर विदेशी पर्यटक बहुत अधिक संख्या में पहुंचते हैं। यह जगह पर्यटकों के घूमने के लिए एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल माना जाता है। यह अपने उत्कृष्ट प्राकृतिक स्थानों और भव्यता के लिए प्रसिद्ध है।

ममित में घूमने की जगह – फौंगपुई राष्ट्रीय उद्यान, रेइक गांव, डम्पा टाइगर रिजर्व, पलक झील, तुइरियल नदी, सैहा टाउन, ऐलावंग गुफा, तुइरियल बांध, थेनजोल

ममित घूमने का सबसे अच्छा समय – नवंबर से लेकर मार्च तक

ममित घूमने के लिए कितने दिन लगते है – 1 दिन

ममित निकटतम रेलवे स्टेशन – सिलचर रेलवे स्टेशन (SCL)

ममित निकटतम बस स्टैंड – ममित बस स्टैंड

ममित निकटतम एयरपोर्ट – लेंगपुई एयरपोर्ट (AJL)

 

कोलासिब, मिजोरम 

कोलासिब तलावंग नदी पर बसा एक खूबसूरत शहर है। कोलासिब जिला आदिवासी आबादी का घर है। यहाँ की नदी तटों और आसपास के जंगलों के साथ कोलासिब का सबसे अच्छा आकर्षण है। कोलासिब संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। तलवंग नदी चारों ओर से हरी-भरी हरियाली से घिरी हुई है और इस प्रकार यह कोलासिब के सबसे खूबसूरत स्थानों में से एक है। यह मिज़ोरम राज्य का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो राज्य के उत्तरी भाग में स्थित है। यह एक बहुत प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षण है।

कोलासिब में घूमने की जगह – त्लावंग नदी, नीला पर्वत,

कोलासिब घूमने का सबसे अच्छा समय –  नवंबर से लेकर मार्च तक

कोलासिब घूमने के लिए कितने दिन लगते है – 1 दिन

कोलासिब निकटतम रेलवे स्टेशन – सिलचर रेलवे स्टेशन (SCL)

कोलासिब निकटतम बस स्टैंड – कोलासिब बस स्टैंड

कोलासिब निकटतम एयरपोर्ट – आइजोल एयरपोर्ट (AJL)

 

रेइक, मिजोरम 

रेइक पहाड़ी मिजोरम की सबसे ऊँची पहाड़ी के रूप में जानी जाती हैं जो 1600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं। यह जगह मिजोरम में  कपल्‍स के लिए सबसे अच्छे रोमांटिक डेस्टिनेशन में से एक है। यह पहाड़ी पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। यहां का प्राकृतिक दृश्य काफी रोमांटिक रहता है। इस ऊंची पहाड़ी पर आने वाले पर्यटकों की संख्या हजारों में रहती है। आइजोल कि यह पहाड़ी जो आइजोल शहर से करीब 29 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। पहाड़ी की चोटी पर चढ़कर मिजोरम शहर और आइजोल शहर का नजारा देखने लायक होता है। यहां पहुंचने के बाद आप प्राकृतिक सौंदर्य से बहुत करीबी से रूबरू हो सकते हैं।

रेइक घूमने का सबसे अच्छा समय – नवंबर से लेकर मार्च तक

रेइक घूमने के लिए कितने दिन लगते है – 1 दिन

रेइक निकटतम रेलवे स्टेशन – सिलचर रेलवे स्टेशन (SCL)

रेइक निकटतम बस स्टैंड – रेइक बस स्टैंड

रेइक निकटतम एयरपोर्ट – आइजोल एयरपोर्ट (AJL)

 

साईहा, मिजोरम 

साईहा शहर समुद्र तल से 729 मीटर की उंचाई पर स्थित है। पर्यटन की दृष्टि से साईहा शहर बहुत ही आकर्षक है। अगर आप मिजोरम घूमने जा रहे है तो इस पर्यटन स्थल पर घूमने जरुर जाए। साईहा मिजोरम राज्य का खूबसूरत शहर है। पहले साईहा शहर का नाम सियाहा था। मिजोस ने इस शहर का नाम साईहा कर दिया। साईहा शहर की जनसँख्या में पिछले सालो में एक दम से बहुत तेज गति से बृद्धि हुई है। समुद्र तल से घिरा साईहा शहर हर किसी को अपनी तरफ खींचता है। यह शहर आपके मिजोरम की यात्रा को और अधिक रोचक बना सकता है।

साईहा घूमने का सबसे अच्छा समय –  दिसंबर से फरवरी तक

साईहा घूमने के लिए कितने दिन लगते है – 1 दिन

साईहा निकटतम रेलवे स्टेशन – सिलचर रेलवे स्टेशन (SCL)

साईहा निकटतम बस स्टैंड – साईहा बस स्टैंड

साईहा निकटतम एयरपोर्ट – आइजोल एयरपोर्ट (AJL)

 

मिजोरम की अन्य घूमने लायक जगह

अगर आपके पास अधिक समय है तो आप इन सबके अलावा भी यहाँ बहुत कुछ है, जिसे आप देख सकते है जैसे चम्पई, फाल्कन गांव, फौंगपुई चोटी, फौंगपुई पीक, तामदिल झील, मुरलेन नेशनल पार्क, डंपा टाइगर रिजर्व आदि जैसे जगह शामिल है जहां आप घूम सकते है। मिजोरम में ऐसे कई पर्यटक आकर्षणों से भरा हुआ है जहां आप अपने परिवार के साथ अपनी छुट्टी बीता सकते है।

 

मिजोरम में शॉपिंग

मिजोरम में खरीदने के लिए बहुत कुछ है। यहाँ बांस के उत्पाद जैसे टोकरियाँ, बर्तन, टोपियाँ, हस्तनिर्मित फर्नीचर और फूलदान बनाने के साथ-साथ शॉल भी बुनते हैं। बेंत और बांस की हस्तशिल्प वस्तुएं राज्य के सबसे प्रमुख शिल्प हैं।

 

मिजोरम के प्रसिद्ध व्यंजन

मिजोरम पूर्वोत्तर क्षेत्र में होने के कारण चावल की खेती के लिए फेमस है। मिजोरम के लोग चावल बहुत पसंद करते है। चावल के साथ-साथ मिजोरम में मांस, मछलियाँ तथा ताज़ी सब्जियां बहुत पसंद की जाती है। मिजोरम के प्रसिद्ध भोजनों में मुख्य रूप से मीसा मच गरीब, वौक्सा रेप, अरसा बुछिकर, कोठा पीठा, पूअर मच और दाल प्रमुख है।

 

मिजोरम जाने का उचित समय

मिजोरम पर्यटन की यात्रा पर जाने के लिए सर्दियों का मौसम सबसे अच्छा माना जाता हैं। लेकिन पहाड़ी क्षेत्र में आप साल के किसी भी महीने में घूमने जा सकते है। सर्दियों के समय में आप मिजोरम राज्य में घूमकर यहां के पर्यटक स्थलों का आनन्द उठा सकते हैं।

 

मिजोरम कैसे पहुँचे?

मिजोरम जाने के लिए फ्लाइट, ट्रेन और बस में से किसी का भी चुनाव कर सकते है। मिजोरम की राजधानी आइजोल बहुत सारे शहरों से स्थानीय रूप से जुड़ा हुआ है। आपको मिजोरम जाने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या का सामना नही करना पड़ेगा। आप आसानी से मिजोरम पहुँच सकते है। मिजोरम जाने का तरीका इस प्रकार है:-

 

मिजोरम फ्लाइट से कैसे पहुँचे?

मिजोरम राज्य की राजधानी आइजोल में एयरपोर्ट स्थित है। आइजोल गुआहाटी, कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों से बहुत अच्छी तरह से हवाई मार्ग से जुड़ा हुआ है। इंडियन एयरलाइन, जेट एयरवेज, एयर डेक्कन आदि विमान सेवाएं उपलब्ध हैं। यहाँ से पर्यटक स्थल पर घूमने के लिए आप टैक्सी या कैब बुक कर सकते हैं।

 

रेल द्वारा मिजोरम कैसे पहुँचे?

यहाँ तीन प्रमुख रेलवे स्टेशन है।  आइजोल के अलावा कोलासिब और सोईहा सभी जिलो में प्रमुख रेलवे स्टेशन है, जिसके माध्यम से आप आसानी से मिजोरम पहुँच सकते है। इन रेलवे स्टेशन से देश के सभी लोकप्रिय शहर अंत तक रेलवे मार्ग बिछा हुआ है। रेलवे मार्ग के जरिए आप आसानी से मिजोरम पहुंच सकते हैं।

 

सड़क मार्ग से मिजोरम कैसे पहुंचे?

मिजोरम राज्य के सभी पर्यटन स्थल लगभग नेशनल हाईवे पर स्थित है। ऐसे में अधिकतर लोग सफर का आनंद उठाने के लिए सड़क मार्ग का प्रयोग करते हैं। आप अपना खुद का वाहन लेकर या फिर बस के जरिए मिजोरम पहुंच सकते हैं। यहाँ से आपको नियमित रूप से चलने वाली बसे मिल जाएगी। क्योंकि मिजोरम सड़क मार्ग के माध्यम से अपने आसपास के सभी शहरो से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं।

 

Our Website –

mpcareer.in – गवर्नमेंट और प्राइवेट जॉब्‍स की जानकारी

meribadhai.com – एक से बढ़कर एक बधाई और शुभकामनायें सन्देश

bharatyatri.com  – सभी यात्राओं और धर्मशालाओं की जानकारी

apniyojana.com – हर सरकारी योजना की सम्पूर्ण जानकारी

templatemanager.in – PEB / VYAPAM TEMPLATE बनाइए मात्र 10 Sec. में

 

Mizoram Tourist Places In Hindi
Aizawl Tourist Places In Hindi
Aizawl Tourist Spot In Hindi
Mizoram Tourist In Hindi
Mizoram Tourist Spot In Hindi
Places To See In Aizawl In Hindi
Places To Visit In Aizawl In Hindi
Places To Visit In Mizoram In Hindi
Aizawl Mizoram Tourism In Hindi
Aizawl Places To Visit In Hindi
Aizawl Tourism In Hindi
Best Places To Visit In Mizoram In Hindi
Mizoram Places To Visit In Hindi
Mizoram Tourist Lodge In Hindi
Mizoram Visiting Places In Hindi
Top 5 Places To Visit In Mizoram In Hindi
Aizawl Sightseeing
Aizawl Tourism Mizoram
Mizoram Tour Guide
Mizoram Tourist Lodge Booking
Mizoram Tourist Lodge Booking Online
Places To Visit Near Aizawl
Tourist Places In Aizawl Mizoram
Tourist Places Near Aizawl

error: