Romantic Places In Bhopal – नैनो से उतरकर दिलों में समाती भोपाल की ख़ूबसूरती
Best Private Places For Couples In Bhopal
Bhopal Romantic Places
Romantic Places In Bhopal – भोपाल प्राकृतिक सुन्दरता और रोमांटिक प्लेसेस से परिपूर्ण है। झीलों की शहर के नाम से प्रसिद्ध भोपाल में कई ऐसी जगह हैं जहां आप घूमकर अपने पार्टनर के साथ राेमान्टिक समय बिताकर अपने हनीमून या वैलेंटाइन डे को बहुत ही स्पेशल बना सकते हैं या छुट्टी के दिन घूमने की सोच रहे हैं तो भोपाल में ऐसी बहुत सी जगहें है। भोपाल भारत के स्वच्छ शहरों में से है। भोपाल में मॉल, वाटर पार्क, और बांध जैसी जगहें है जहां आप अपने साथी के साथ जा सकते हैं।
भोपाल के रोमांंटिक प्लेसेस
बड़ा तालाब
कपल्स के लिए घूमने के लिए रोमान्टिक जगह है बड़ा तालाब। बड़े तालाब पर बोटिंग क्लब बना हुआ है, जहां आप अपने साथी के साथ क्रूज़ में सफर करने का लुत्फ उठा सकते हैं।आप बड़े तालाब में बोटिंग करते हुए यहां के नजारे का लुत्फ उठा सकते हैं। छुट्टी में घूमने के लिए कपल्स के लिए ये एक अच्छी जगहों में से है। बड़े तालाब के पास में कमला पार्क नाम का एक बहुत बड़ा पार्क है। जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ रोमांंटिक समय बिता सकते हैं। यहां पर अधिकतर कपल्स आते हैं। क्रूज़ या बोटिंग करने की फीस लगती है। क्रूज के लिए 1 व्यक्ति की 100 रुपये फीस लगती है और मोटर बोट के लिए 1 व्यक्ति के 240 रुपये और पेडल बोट के लिए 80 रुपये लगते है। बोट क्लब में घूमने का समय सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक है।
Places To Visit In Bhopal For Couples
इंंदिरा गॉंधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय
भोपाल की खूबसूरत दिखने वाली जगह है इन्दिरा गॉंधी मानव संग्रहालय। यह श्यामला हिल्स की पहाडि़यों पर बना हुआ है पहाड़ी से बड़े तालाब का मनोरम दृश्य का आनंद उठा सकते हैं। आप अपने साथी के साथ यहां छुट्टी में घूम सकते हैं। इन्दिरा गॉंधी मानव संग्रहालय में लगी खूबसूरत प्रदर्शनियां लगी है। संग्रहालय में जाने का समय मार्च से अगस्त 11.00 से 18.30 और सितम्बर से फरवरी 10.00 से 17.30।
Romantic Places In Bhopal For Couples
केरवा डैम
वैलेंटाइन डे या छुट्टी के दिन पर कपल्स के लिए घूमने के लिए अच्छी जगह है केरवा डेम। केरवा डेम घने जंगल के बीच में बना है। आपको यहां ट्रीहाउस भी देखने के लिए मिल जाएंगें, जहां पर आप जा सकते हैं। यहां आप अपने साथी या जीवनसाथी के साथ अच्छे पल बिता सकते हैं। यहां पर रिसोर्ट भी बना है। जहां आप आराम से बैठकर अपने पार्टनर के साथ यहां के लुभावने नजारों का मजा ले सकते है।
Private Places For Couples Bhopal
मनुआभान टेकरी
अगर आप वैलेंटाइन डे मनाने के लिए या छुट्टी के दिन घूमने के लिए रोमांटिक जगहों के बारे में सोच रहे है तो मनुआभान टेकरी इसके लिए एक बहुत अच्छी जगह है। मनुआभान टेकरी एयरपोर्ट रोड लाल घाटी में स्थित है। यहां पर आप अपने साथी के साथ जा सकते हैं। मनुआभान टेकरी पहाड़ी पर बना हुआ है। यहां से आप भोपाल शहर का खूबसूरत नज़ारा देख सकते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ यहां के नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां आप रोप वे की सुविधा भी उपलब्ध है। यहां आप सुबह 6:30 से शाम 8:00 बजे तक जा सकते है।
Honeymoon Places In Bhopal
कान्हा फन सिटी
कान्हा फन सिटी भोपाल के सबसे फ़ेवरेट जगहों में से एक है। कान्हा फन सिटी होशंगाबाद रोड पर स्थित है। यहां कपल्स मस्ती के पल बिताने आते है। यहां आप अपने साथी के साथ जलक्रीड़ा का मजा ले सकते हैं। यहां वॉटर पार्क के साथ एम्यूज़मेंट पार्क भी बना है। कान्हा फन सिटी के खुलने का समय सुबह 10 बजे और बंद होने का समय शाम 6 बजे है। यहां ट्यूब स्लाइड, लेजी रिवर, बॉडी लेन, साइक्लन आदि पर अपने पार्टनर के साथ फन कर सकते है।
Best Places To Visit In Bhopal For Couples
सैर सपाटा
कपल्स के लिए घूमने के लिए सबसे फ़ेवरेट जगहों में से एक है सैर सपाटा। सैर सपाटा में कपल्स अच्छे से समय गुजार सकते हैं। यह आप अपने साथी के मनोरंजन के लिए जा सकते है। यहां पर झील के ऊपर एक पुल भी बना हुआ है। यहां पर झूले लगे हैं। टॉय ट्रेन में बैठकर आप यहां के नजारों को आनंद ले सकते हैं। यहांं कठपुतली का खेल भी होता है। यहां पर फूड काॅर्नर भी बना है जहां खूब सारे अलग-अलग तरह के खाने के स्टॉल लगे रहते हैं। सैर सपाटा मे घूमने का समय सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक है।
Hidden Places In Bhopal
एकांंत पार्क
कपल्स के लिए एकान्त में समय बिताने के लिए एकान्त पार्क सबसे अच्छी जगह है। एकांत पार्क गुरु गोबिंद सिंह पार्क के नाम से भी पहचाना जाता है। यह पार्क भोपाल शहर के बीच में बना है। यहां की हरियाली आपका दिल जरूर जीत लेगी। यह एक मनमोहक जगह है। यह कपल्स के लिए सबसे अच्छे रोमांटिक डेस्टिनेशन में से है। यहां पर सावधानीपूर्वक रहे।
Honeymoon Places Near Bhopal
क्रिसेंट वाटर पार्क
क्रिसेंट वाटर पार्क बैरागढ़ से आगे सीहोर में बना है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ पानी में खूब अठखेलियां कर सकते हैं। इतना ही नहीं हनीमून कपल्स के लिए पार्क के अंदर रोमांटिक रहने के विकल्प भी हैं। आप अपने साथी के साथ खूब मस्ती कर मजे कर सकते हैं। क्रिसेंट वाटर पार्क में आप वाटर डीजे, रेन डांस, कोलंबस की सवारी, अनंत पूल का भी मजा ले सकते है। क्रिसेंट वाटर पार्क में एंट्री फीस 500 रुपये है। यहां घूमने का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक है।
Privacy Places For Couples Near Me
वन विहार
भोपाल के वन-विहार की प्राकृतिक सुन्दरता आपका मन मोह लेती हैं। वन विहार बोट क्लब के पास ही स्थित है। यहां आप जानवरों और पक्षियों को देख सकते हैं। वन-विहार में चीतल, नीलगाय, कृष्णमृग, बाघ, सिंह, तेंदुआ, लकडबग्गा आदि जानवर हैं। यहां पर साइकलिंग कर सकते हैं। यहां पर आप अपने जीवनसाथी या साथी के साथ अपने बेहतरीन पलाें का मजा ले सकते है। यहां जाने के लिए एंट्री फीस लगती है। यह शुक्रवार को बंद रहता है।
Van Vihar Bhopal Timings
1. 16 फरवरी से 15 अप्रैल तक – प्रात: 6.30 बजे से सायं 6.30 बजे तक
2. 16 अप्रैल से 31 जुलाई तक – प्रात: 6.00 बजे से सायं 7.00 बजे तक
3. 01 अगस्त से 31 अक्टूबर तक – प्रात: 6.30 बजे से सायं 6.30 बजे तक
4. 01 नवम्बर से 15 फरवरी तक – प्रात: 6.30 बजे प्रात: से सायं 6.00 बजे तक
Places To Visit In Bhopal At Night
डीबी मॉल
भोपाल का डीबी मॉल फेमस और बड़ा मॉल है जहां आप अपने पार्टनर के साथ घूम सकते हैं। यहां आप अपने साथी को खरीददारी भी करा सकते है। यहां के रेस्टोरेन्ट में जा सकते है। इसमें आप मूवी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यहां गेमिंग का आनंद उठा सकते है। डीबी मॉल में आप सोमवार से रविवार सुबह 10:30 बजे से रात 10:30 बजे तक जा सकते है।
भारत के दिल मध्य प्रदेश के बेस्ट रोमांटिक प्लेस, Romantic Places In MP
Romantic Places In Indore – इंदौर में कपल्स के लिए खूबसूरत डेस्टिनेशन
Romantic Places In Jabalpur – जबलपुर के बहुत खूबसूरत, रोमांटिक और आश्चर्यजनक नजारे
Romantic Places In Gwalior – शाही अंदाज और भव्य नजारों में रोमांस का आनंद
प्रेम का अप्रतिम सौंदर्य खजुराहो में घूमने की जगह – Khajuraho Tourist Places
भारत की इन मोस्ट रोमांटिक प्लेस में एक बार घूमकर आएं जरूर
Our Websites –
mpcareer.in – गवर्नमेंट और प्राइवेट जॉब्स की जानकारी
apniyojana.com – हर सरकारी योजना की सम्पूर्ण जानकारी
pujakaisekare.com – पूजन विधि, मंत्र, भजन, कथा, व्रत, त्यौहार, आरती, चालीसा, प्रेरक कहानियां और बहुत कुछ
bharatyatri.com – सभी यात्राओं और धर्मशालाओं की जानकारी
meribadhai.com – एक से बढ़कर एक बधाई और शुभकामनायें सन्देश
places to visit in bhopal for couples
Pingback: भारत के दिल मध्य प्रदेश के बेस्ट रोमांटिक प्लेस, Romantic Places In MP – Bharat Yatri
Pingback: Dharamshala in Bhopal – भोपाल में धर्मशालाओं की जानकारी, सस्ती और अच्छी धर्मशाला – Bharat Yatri
Pingback: Romantic Places In Jabalpur – जबलपुर के बहुत खूबसूरत, रोमांटिक और आश्चर्यजनक नजारे – Bharat Yatri
Pingback: Romantic Places In Gwalior – शाही अंदाज और भव्य नजारों में रोमांस का आनंद – Bharat Yatri
भोपाल पर्यटन से जुड़े जगह के बारे में अच्छी जानकारी मिली |